Media24Media.com: प्रधानमंत्री मोदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रधानमंत्री मोदी. Show all posts
Showing posts with label प्रधानमंत्री मोदी. Show all posts

जब पीएम मोदी ने थामा सीएम विष्णुदेव साय का हाथ, शपथ ग्रहण मंच पर दिखी खास आत्मीयता

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस समारोह में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल अलग ही नजर आया।


प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े ही आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया और बस फिर क्या था! कुछ क्षणों के लिए मंच पर यह दृश्य खास बन गया। पीएम मोदी ने न सिर्फ हाथ मिलाया, बल्कि लंबे समय तक विष्णुदेव साय का हाथ थामे रहे, उनके हालचाल पूछते रहे और छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा की।

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने उनसे भी बातचीत की, लेकिन खास बात यह रही कि उनके शब्दों के साथ-साथ विष्णुदेव साय का हाथ भी मजबूती से थामे रहे। दोनों नेताओं के बीच यह आत्मीय संवाद काफ़ी देर तक चला ।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 5 जनवरी को दिल्ली के लोगों को 12,200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया. उन्होंने नमो भारत कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन किया है. पीएम साहिबाबाद स्टेशन पहुंचे और मेट्रो भारत ट्रेन में सवार होकर न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन गए. ट्रेन में उन्होंने बच्चों से मुलाकात की. इससे पहले नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आज का दिन दिल्ली-एनसीआर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.


नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया है. इसकी लागत लगभग 4,600 करोड़ रुपए है. यह दिल्ली की पहली नमो भारत कनेक्टिविटी है. इससे दिल्ली और मेरठ के बीच सुरक्षित, तेज और अधिक आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होगी. इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा.

हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन में रविवार शाम 5 बजे से आम लोग यात्रा कर पाएंगे. हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी. न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपए और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपए है. नए बने 13 किलोमीटर के खंड में से 6 किलोमीटर जमीन के अंदर है. कॉरिडोर का एक प्रमुख स्टेशन आनंद विहार भी शामिल है. यह पहली बार है कि नमो भारत ट्रेनें भूमिगत खंड पर चलेंगी.

इस उद्घाटन के साथ ही नमो भारत ट्रेनें अब दिल्ली पहुंचेंगी. प्रधानमंत्री ने पिछले साल 20 अक्टूबर को साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया था. वर्तमान में साहिबाबाद और मेरठ दक्षिण के बीच कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा चालू है. इसमें नौ स्टेशन हैं. अब नमो भारत कॉरिडोर का परिचालन खंड 55 किलोमीटर तक बढ़ जाएगा. मेरठ शहर अब दिल्ली से सीधे जुड़ गया है. इससे यात्रा का समय एक तिहाई कम हो जाएगा. लोग न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे.

इन विकास परियोजनाओं का भी पीएम ने किया उद्घाटन-शिलान्यास
जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 2.8 किमी लंबे हिस्से का उद्घाटन किया. इसे बनाने में 1,200 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. यह दिल्ली मेट्रो फेज-4 का पहला चरण है.

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के रिठाला-कुंडली खंड के बीच 26.5द्मद्व लंबे हिस्से का उद्घाटन किया. इसकी लागत 6,230 करोड़ रुपए है.

नई दिल्ली के रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नए अत्याधुनिक भवन की आधारशिला रखी. इसे तैयार करने में 185 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उठाया ऐतिहासिक कदम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर के शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की 59 हजार और प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली महतारी वंदन योजना की सफलता का जश्न मनाया गया।


सुशासन दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर माह महिलाओं को एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में आर्थिक मजबूती आई है।

महतारी वंदन सम्मेलन में कोरिया कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के लिए यह बेहतर कदम है। यह योजना महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस पैसे का उपयोग अपने स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यकताओं पर करें।

महतारी वंदन योजना के लाभार्थी जिले के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने योजना से अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां साझा कीं। लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से वे आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और अब उनके जीवन में नए अवसर आए हैं। सम्मेलन के दौरान महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों और स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई। यह शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।

महतारी वंदन सम्मेलन ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। यह आयोजन सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और महिलाओं को समाज के मुख्यधारा में लाने के प्रयासों का प्रतीक बन गया। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास भी कराया है।

प्रधानमंत्री मोदी कल रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला' के तहत कल (23 दिसंबर) करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री इस अवसर पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी करेंगे।


पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है। पीएमओ ने कहा, "यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म सशक्तीकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।" यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं। रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। 

धनतेरस पर प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  प्रधानमंत्री धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 29 अक्टूबर को स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कई स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।


240 बेड का है अस्पताल
बता दें कि लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से कोनी में 10 मंजिल युक्त विशाल अस्पताल का निर्माण किया गया है। इसमें छह सुपर स्पेशलिटी के 240 बेड होंगे। हालांकि, इस नए अस्पताल के लिए अब तक स्टाफ की नई भर्ती नहीं हो पाई है। शुरुआत में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ही यहां सेवा देंगे। खास बात है कि इस नए हॉस्पिटल में न्यूरो, लिवर और हार्ट की बीमारियों का इलाज होगा। इसके लिए जल्द ही यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।

निर्माण में लगा 5 साल से ज्यादा का वक्त
10 मंजिला इमारत बनने में करीब 5 साल से ज्यादा का वक्त लग गया। वहीं पिछली कांग्रेस की सरकार में भी अस्पताल का काम जल्द पूरा करवाने के लिए अफसरों को फटकार लगाई गई थी। वहीं अब भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी कुछ दिन पहले अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने भी काम जल्द पूरा करने अफसरों से कहा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा को सराहा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में रविवार को सुबह जब छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के बुटलूराम माथरा का जिक्र किया, तो लोक कला को बचाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए वर्षों से की जा रही उनकी मेहनत राष्ट्रीय मंच पर चमक उठी। यह पल था छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उसे संजोने वाले उन गुमनाम नायकों को सलाम करने का, जिनके प्रयासों ने इस धरोहर को जीवित रखा है।


पीएम मोदी ने मन की बात में बुटलूराम जी की कहानी साझा करते हुए बताया कि वे पिछले चार दशकों से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। “बुटलूराम ने लोक कला की उन धरोहरों को सहेज कर रखा है, जिनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति की गूंज है। उनकी लगन और निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।‘‘ प्रधानमंत्री की यह सराहना, उस समर्पण की गवाही थी, जो बुटलूराम ने अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए दी है, जिससे न केवल छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने उसकी विशिष्टता भी उभरी है।


सीएम साय ने पीएम मोदी द्वारा लोक कला के संरक्षण और संवर्धन में जुटे नारायणपुर के बुटलूराम माथरा की सराहना किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री ने लोक कला के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे कलाकारों की प्रशंसा की है। बुटलूराम माथरा ने लोक कला को संरक्षित करने की दिशा में बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा काम भी किया है। नारायणपुर में आदिवासी संस्कृति अपने सबसे मूल रूप में है। हमारी सरकार माथरा के प्रयासों को बढ़ावा देगी।

 

भारत-जर्मनी का द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर के पार, अब नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का समय: प्रधानमंत्री मोदी

No comments Document Thumbnail

 जर्मन व्यवसायों के 18वें एशिया पैसिफ़िक सम्मेलन (एपीके 2024) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व तनाव, संघर्ष और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रहा है। इंडो पैसिफिक में रूल ऑफ लॉ और फ्रीडम ऑफ नेविगेशन को लेकर भी गंभीर चिंताएं हैं। ऐसे में भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी एक मजबूत एंकर के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि हमारा आपसी व्यापार 30 बिलियन डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुँच चुका है। आज एक तरफ सैकड़ों जर्मन कम्पनियां भारत में हैं, तो वहीं भारतीय कंपनियां भी तेजी से जर्मनी में अपनी उपस्थितिबढ़ा रही हैं। भारत ग्लोबल ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग का भी हब बन रहा है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि जर्मनी ने स्किल्ड भारतीयों के लिए हर वर्ष मिलने वाले वीज़ा की संख्या, 20 हज़ार से बढ़ाकर 90 हज़ार करने का फैसला किया है। इससे जर्मनी की ग्रोथ को नई गति मिलेगी।


आपको बता दें कि भारत और जर्मनी इस वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। वहीँ, भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि अगले 25 वर्षों में उनके द्विपक्षीय संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार) को भारत और जर्मनी के बीच मजबूत होते संबंधों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत की, जो दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। पीएम मोदी के निमंत्रण पर जर्मन चांसलर स्कोल्ज तीन दिवसीय भारत यात्रा पर बीती रात नई दिल्ली पहुंचे थे।

वहीं दूसरी ओर जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में हिन्दी में लिखा, “इस दुनिया में, हमें मित्रों और सहयोगियों की आवश्यकता है – जैसे भारत और जर्मनी हैं। प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में स्नेहपूर्वक स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद!”

आज एशिया पैसिफ़िक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 12 साल के बाद भारत में एशिया-पैसिफ़िक कांफ्रेंस ऑफ़ जर्मन बिज़नेस का आयोजन हो रहा है। ये साल, भारत-जर्मनी स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का 25वाँ वर्ष है। अब आने वाले 25 वर्ष, इस पार्टनरशिप को नई बुलंदी देने वाले हैं। हमने आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत का एक रोडमैप बनाया है। एक तरफ यहां सीईओ फोरम की बैठक हो रही है, दूसरी तरफ, हमारी नौसेना साथ में अभ्यास कर रही हैं। गोवा में जर्मन नेवल शिप्स, पोर्ट कॉल पर हैं। यानि हर कदम, हर मोर्चे पर भारत और जर्मनी की दोस्ती गहरी हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में जर्मन कैबिनेट ने फोकस ऑन इंडिया डॉक्यूमेंट रिलीज़ किया है। विश्व की दो सशक्त डेमोक्रेसीज, विश्व की दो लीडिंग इकॉनॉमीज़, साथ मिलकर कैसे फ़ोर्स फॉर ग्लोबल गुड बन सकती हैं, फोकस ऑन इंडिया डॉक्यूमेंट में उसका ब्लू प्रिंट है। इसमें स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को होलिस्टिक तरीक़े से आगे बढ़ाने की अप्रोच और कमिटमेंट साफ़ दिखता है। खासतौर पर भारत की स्किल्ड मैनपावर पर जर्मनी ने जो भरोसा जताया है, वो अद्भुत है।”

पीएम मोदी ने समिट में कहा कि भारत हर इनोवेशन को, एक शानदार प्लेटफॉर्म और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए कमिटेड है। हमारा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नए स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री 4.0 के लिए अनंत संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। आज भारत अपने फिज़िकल इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म करने में जुटा है। रेल, रोड, एयरपोर्ट और पोर्ट में रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट किया जा रहा है। इसमें जर्मन और इंडो-पैसफिक रीजन की कंपनियों के लिए अनेक संभावनाएं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कल मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा की बहुप्रतीक्षित मांग होगी पूरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सरगुजा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर, रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से लोकार्पण कर सरगुजावासियों को यह सौगात देंगे। हवाई सेवा से जुड़ने से सरगुजा सम्भाग के समस्त जिलों सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विमान सेवा से जुड़ने पर सरगुजा सम्भाग में पर्यटन, वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा व आवागमन की सुविधा के विस्तार के साथ क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी से अपरान्ह 4 बजे बजे मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  राममोहन नायडू जी किंजरापु, उप मुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव,  विजय शर्मा, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री  तोखन साहू, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री  मुरलीधर मोहोल, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, वित्त एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक  रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग  विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम अपरान्ह 3 बजे से शुरू हो जाएगा। राज्यपाल  रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपरान्ह 3 बजे से 3.15 बजे तक एयरपोर्ट का भ्रमण एवं अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं भेंट, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा। सायं 4.00 बजे वाराणसी से लाइव प्रसारण की शुरुआत होगी, 4.05 बजे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा तथा 4.05 से 4.20 बजे तक प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा।


मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा ऐसे हुआ देश के हवाई नक्शे में शामिल-
प्राप्त जानकारी अनुसार मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर में लगभग 80 करोड़ की लागत से कार्य किए गए हैं। दरिमा हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1950 में हुआ था, इसे प्रारंभिक दौर में डब्ल्यू.बी.एम. सतह से निर्मित किया गया था, जिसकी लंबाई 1200 मीटर थी। यह हवाई पट्टी अम्बिकापुर शहर से 13 कि.मी. की दूरी पर दरिमा ग्राम में निर्मित है। इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 365 एकड़ है एवं यह हवाई पटटी समुद्र तल से 1924 फीट ऊंचाई में स्थित है।

हवाई अड्डे के विकास हेतु रूपये 46.27 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को जारी की गई जिसके तहत लोक निर्माण विभाग के द्वारा दिसंबर 2021 से उन्नयन कार्य 3 सीव्हीएफआर के अनुरूप प्रारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग के द्वारा अप्रैल 2023 को कार्य को पूर्ण कराकर लाइसेंस हेतु आवेदन किया गया, जिसके तहत डीजीसीए के द्वारा मई 2023 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत पूर्ण औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए डीजीसीए के द्वारा 15 मार्च 2024 को एरोड्रम लाईसेंस जारी किया गया। रनवे को लम्बाई 1500 मी. से बढ़ाकर 1800 मी. किया गया।

इन तकनीकों से लैस होगा एयरपोर्ट-
रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया। रनवे के मजबूतीकरण हेतु पीसीएन को बढ़ाकर 25 किया गया जिसे एटीआर 72 के अनुरूप किया गया। नये एपरोन को 110 मी.×127 मी. का बनाया गया जो कि एक साथ 2 एटीआर 72 हवाई जहाज को खड़ा करने हेतु उपयुक्त है। इसके साथ आईसोलेशन वे, दोनों तरफ आरईएसए एवं 25×150 मीटर के दो टैक्सी-वे का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पैरीमीटर रोड एवं अन्य एप्रोच रोड का डामरीकरण कार्य कराया गया। पूर्ण क्षेत्रफल लगभग 8 कि.मी. की लम्बाई में बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई 1.5 मीटर से बढ़ाकर 3.2 मीटर की गई। सारे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण एवं रोड फर्नीचरिंग एवं मार्किंग का कार्य कराया गया। टर्मिनल भवन का उन्नयनीकरण 20 यात्रियों से बढ़कर 72 यात्रियों के अनुरूप किया गया। एटीसी ऑफिस, एमईटी ऑफिस, एसीसीआर रूम, फायर स्टोर, इलेक्ट्रीकल पैनल रूम अन्य अधोसंरचना के कार्य कराये गये हैं।

सरगुजा अंचल के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल-
सरगुजा अंचल में पर्यटन की असीम संभवानाएं विद्यमान है। हवाई सेवा शुरू होने से निःसंदेह इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। सरगुजा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलोें में राजारानी मंदिर, बाबा बम्लेश्वर मंदिर, सरगुजा पैलेस, कैलाश गुफाएं, प्राकृतिक सौदर्य से भरपूर चिरमिरी, ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मंदिर रतनपुर, रामगढ़ स्थित जोगीमारा, सीताबेंगरा एवं लक्ष्मण गुफा तथा छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट शामिल है। सरगुजा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में कई जैन मंदिर, बाबा भीम मंदिर, राम मंदिर, महामाया मंदिर तथा मैनपाट स्थित बौद्ध मंदिर शामिल है।

PM Gati Shakti : भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली परिवर्तनकारी पहल : प्रधानमंत्री मोदी

No comments Document Thumbnail

 PM Gati Shakti : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को PM गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (PM NMP) की तीसरे वर्षगांठ पर जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने इसे देश की बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला कदम बताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने इस पहल के जरिए देश में मल्टीमाॅडल कनेक्टिविटी बढ़ाने, रोजगार के अवसर और लॉजिस्टिक्स सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि PM गतिशक्ति न केवल भारत के बुनियादी ढांचे को बल्कि नवाचार और उद्यमिता को भी बढ़ावा दे रहा है।


उल्लेखनीय है कि PM गतिशक्ति की शुरुआत अक्टूबर 2021 में हुई थी, और गत शनिवार को इस पहल के तीन साल पूरे हो गए। यह योजना विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की योजना और क्रियान्वयन को सुचारू बनाने के लिए बनाई गई थी और अब यह एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है, जो लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियों को हल करने और आर्थिक विकास के नए अवसरों को पैदा करने में सहायक है।

पिछले तीन वर्षों में, इस पहल ने 44 केंद्रीय मंत्रालयों और 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) को 1,600 से अधिक डेटा लेयर्स के साथ जोड़ा है। इस एकीकृत दृष्टिकोण ने बुनियादी ढांचे के विकास को सुचारू बनाया, देरी को कम किया, और देश भर में क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा दिया। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने PM गतिशक्ति पोर्टल पर 533 से अधिक परियोजनाओं को जोड़ा है, और सभी 36 क्षेत्रों ने अपनी डिजिटल योजनाओं को PM NMP के साथ तालमेल बिठाया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, जो इस योजना की देखरेख करता है, ने तीन साल की उपलब्धियों पर एक विशेष रिपोर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक PM गतिशक्ति ने अब तक 200 से अधिक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया है। इसके अलावा, मंत्रालय ने घोषणा की कि PM गतिशक्ति अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रहा है। नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों के साथ-साथ मेडागास्कर, सेनेगल और गाम्बिया जैसे देशों के साथ भी बातचीत चल रही है।

बुनियादी ढांचे के विकास को और अधिक तीव्र करने के लिए सरकार गैर-सरकारी संस्थानों को गैर-संवेदनशील और साझा करने योग्य डेटा तक पहुंच प्रदान करने पर भी विचार कर रही है। ताकि देश की विकास गतिविधियों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।


ASEAN India Laos Summit : हम शांतिप्रिय देश हैं, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

No comments Document Thumbnail

 ASEAN India Laos Summit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को 21वें आसियान-भारत सम्मेलन में कहा कि हम शांतिप्रिय देश हैं और एक-दूसरे की राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करते हैं। हम अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब विश्व संघर्ष और तनाव का सामना कर रहा है, भारत-आसियान मित्रता, समन्वय, संवाद और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मेलन में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आसियान परिवार के साथ 11वीं बार इस बैठक में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है। दस साल पहले उन्होंने भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति की घोषणा की थी। इन 10 वर्षों में इस नीति ने भारत और आसियान देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है।


प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस के वियनतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने नई दिल्ली और आसियान देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को ऊर्जा और गति दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संघर्षों के मद्देनजर आज भारत-आसियान सहयोग की बहुत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भारत-आसियान पड़ोसी हैं, ग्लोबल साउथ में साझेदार हैं और दुनिया में तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र हैं । पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत-आसियान शांतिपूर्ण राष्ट्र हैं, एक-दूसरे की राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता का सम्मान करते हैं और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान क्षेत्र के देशों के साथ बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारत द्वारा की गई अन्य पहलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए समुद्री अभ्यास शुरू किया गया था। पिछले 10 वर्षों में आसियान क्षेत्र के साथ हमारा व्यापार लगभग दोगुना होकर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। आज भारत के पास 7 आसियान देशों के साथ सीधी उड़ान कनेक्टिविटी है और बहुत जल्द, ब्रुनेई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमने तिमोर लेस्ते में नए वाणिज्य दूतावास खोले हैं। सिंगापुर आसियान क्षेत्र का पहला देश था, जिसके साथ हमने फिनटेक कनेक्टिविटी स्थापित की और अब इसे अन्य देशों में भी दोहराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का लगभग सात आसियान देशों के साथ सीधा उड़ान संपर्क है और ब्रुनेई के साथ भी यही शुरू होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन-केंद्रित दृष्टिकोण हमारी डेवेलपमेंट पार्टनरशिप का आधार है। 300 से अधिक आसियान छात्रों को नालंदा यूनिवसिर्टी में स्कॉलरशिप का लाभ मिला है। विश्वविद्यालय का नेटवर्क लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, म्यांमार, इंडोनेशिया में साझी विरासत और संरक्षण के लिए काम किया गया है। चाहे कोविड महामारी हो या प्राकृतिक आपदा, हमने एक-दूसरे की मदद की है। भारत ने कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत-आसियान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कोष, हरित कोष और डिजिटल कोष में 30 मिलियन डॉलर का योगदान भी दिया है।

PM मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

 Gandhi Jayanti 2024 : आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. इस मौके पर हर कोई महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है. साथ ही पूरा देश महात्मा गांधी को नमन कर रहा है. पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.


वहीं पीएम मोदी राष्ट्रपिता को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

2 अक्टूबर 2024 को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का संग्राम छेड़ने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई. उनको आंदोलन ने लोगों को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है. गांधी जी के जन्मदिवस के दिन यानी 2 अक्टूबर को ही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है.

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान: पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान में शामिल हों

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन से पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माता जी के सम्मान में राजधानी रायपुर में दहीमन और गृह ग्राम बगिया में रुद्राक्ष का पौधा रोपा है। साय ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।


राज्य शासन के जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया पर एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत आप अपने घर आँगन, खेत में अपनी माता जी के साथ या माता जी की स्मृति में पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर लें। इसके बाद अपनी तस्वीर के साथ एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम लगाने के लिए दिए गये लिंक को क्लिक करें।

 https://twb.nz/plantation  इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड कर अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप/एक्स/फ़ेसबुक/इंस्टाग्राम/स्नैपचैट इत्यादि पर डिस्प्ले के रूप में लगायें। आप अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” प्रोफाइल फ्रेम लगाकर इस अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।


CG Politics : पीएम मोदी के राजभवन में रुकने पर गरमाई राजनीती, कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की शिकायत

No comments Document Thumbnail

CG Politics :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजभवन में रात्रि विश्राम को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की है. इसकी शिकायत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में की है. साथ ही प्रधानमंत्री को राजभवन मे नहीं रोकने की मांग की है.


शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री के राजभवन में रूकने को लेकर कहा कि ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि राजभवन को संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल का निवासी स्थान है. ऐसे में राज्य के संविधान एक प्रमुख के निवास पर प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम करना सीधे सीधे पूरे राज्य के प्रदाताओं को और पूरी सरकारी मशीनरी को प्रभावित करेगा और यह निष्पक्ष चुनाव की परिस्थितियों को दूषित करेगा.

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव के परिस्थितियों को प्रभावित करने की भाजपा की यह चाल है, जिसका हम विरोध करते हैं. हम मांग करते हैं कि निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री की रात्रि विश्राम के लिए उनकी गरिमा और उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप राजभवन की जगह किसी और अन्य जगहों में प्रोटोकाल के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करें. उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री राजभवन में रुकते हैं और एक भी लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विजयी होते हैं तो हम सीधा न्यायालय जाएंगे.

हमने हमारी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो न्यायालय जाएंगे.हमारी मांग को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कहना है कि हम निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांग रहे हैं जैसे वहां से निर्देश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.


दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी वंदे-भारत एक्सप्रेस, जाने ट्रेन का पूरा टाईम टेबल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : दुर्ग से विशाखापट्‌टनम तक वंदे-भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी. यह ट्रेन आचार संहिता खत्म होने के बाद जून से शुरू होगी. इसका समय भी तय कर दिया गया है. दुर्ग स्टेशन के कोचिंग यार्ड में बने कंपोजिट पिट में इसका रख-रखाव और मेंटेनेंस किया जाएगा. दरअसल, 12 मार्च को वन स्टेशन वन स्टॉल का उद्घाटन करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन कार्यक्रम में इसका लोकार्पण किया था. दुर्ग-विशाखापट्‌टनम लेन पर वंदे-भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी है.


चिट्टी में उन्होंने कहा है कि दुर्ग, भिलाई, चरोदा, कुम्हारी और राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में आंध्र प्रदेश के मूल निवासी रहते हैं. अधिकांश लोग आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं. वह अक्सर अपने पैतृक निवास और सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए विशाखापट्‌टनम और उसके आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते रहते हैं, लेकिन कम समय में सीधी रेल सुविधा का अभाव है.

विशाखापट्‌टनम उच्च शिक्षा, पर्यटन और व्यावसायिक केंद्र है. यहां के स्कूलों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दुर्ग-भिलाई और रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अनेक बच्चे पढ़ते हैं. यहां बंदरगाह होने के कारण कोयला, जिप्सम, कोक, अनाज और अन्य वस्तुओं का आयात-निर्यात होता है. इसकी वजह से लोगों को विशाखापट्‌टनम बार-बार आना-जाना पड़ता है.

ट्रेन विशाखापट्‌टनम के लिए मिलेगी वंदे-भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से दुर्ग से विशाखापट्‌टनम जाने के लिए दूसरी सीधी ट्रेन मिलेगी. इन दिनों दुर्ग-विशाखापट्‌टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस चल रही है. यह ट्रेन 48 स्टेशनों में रुकती है. यह इसमें करीब 16 घंटे का सफर होता है. इस तरह वंदे-भारत एक्सप्रेस में लगभग आधे समय में यानी 8.30 घंटे में विशाखापट्‌टनम पहुंच सकेंगे और उसी दिन काम पूरा करके वापस लौट भी लौट सकेंगे. इसकी औसत गति 66.47 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी.

दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 6 बजे निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्‌टनम पहुंचेगी. दोपहर 3.15 को विशाखापट्‌टनम से छूटेगी साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्‌टनम पहुंचेगी।


प्रधानमंत्री मोदी को देंगे रायपुर लोकसभा से प्रचंड जीत का तोहफा - बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज जो भाजपा सरकार की वापसी हुई है वह हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। हमारे कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में लूट मचा रही महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार की बखिया उधेड़ते हुए उनकी सच्चाई जनता के सामने रखी और जनहित के लिए संघर्ष करते हुए भूपेश सरकार को उखाड़ फेंका। परिणाम स्वरूप आज देखिए बीजेपी का सुशासन पुनः लौट आया है।


यह बात रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदा बाजार विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को रायपुर लोकसभा से भाजपा की प्रचंड जीत का तोहफा देने की बात भी कही। इन बैठकों में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी,विधायक गुरु खुशवंत साहेब,विधायक धरमजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी अपने विचार रखे और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल आज बलौदा बाजार विधानसभा के तिल्दा नगर,तिल्दा ग्रामीण, सुहेला मंडल,बलौदा बाजार नगर और ग्रामीण भाजपा मंडल में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इन बैठकों में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि पिछले 35 सालों से एक भाजपा विधायक और मंत्री के रूप में आपने मुझे देखा है। मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और अपने छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के हित में जो बेहतर कर सकता था मैंने किया है। शायद मेरे इन्हीं कर्मों का सुपरिणाम है कि जनता ने मुझे लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई है। मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ का सर्व समाज सर्व वर्ग मुझे अपना मानता है और आशीर्वाद देता है।

रायपुर लोकसभा में मोदी को देंगे बड़ी जीत का तोहफा
उन्होंने कहा कि अब भाजपा संगठन ने विश्वास जताते रायपुर लोकसभा से सांसद की टिकट मुझे दी है। ऐसे में मैं अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर यह कह सकता हूं कि इस लोकसभा चुनाव में एक बड़ी जीत का तोहफा हम अपनी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे।

मोदी सरकार में हुआ देश का कायाकल्प
बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हमारे देश की दशा और दिशा तय करेगा। पिछले 10 सालों से भाजपा हस्ताक्षर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है। बीते 10 सालों मैं देश ने जितनी प्रगति की है उतनी आजादी के 60 सालों में नहीं हुई थी। देश में सिर्फ प्रगति ही नहीं हुई लोगों का जीवन स्तर भी ऊंचा उठा है। गांव,गरीब,किसानों की प्राथमिकता के आधार पर मोदी सरकार चिंता की है। आज अयोध्या में भव्य प्रभु रामलला का मंदिर निर्माण भाजपा के संकल्प का ही परिणाम है। सबका साथ,सबका विकास और सब का विश्वास जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने समृद्ध भारत के निर्माण की एक मजबूत नीव रखी है। ऐसे में भाजपा के प्रत्येक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए भाजपा को एक बड़ी जीत दिलाने ताकत झोंक दे।

मोदी की गारंटी विष्णुदेव सरकार ने की पूरी, कांग्रेस ने सिर्फ आंखों में धूल झोंका
बृजमोहन ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटी दी थी वह गारंटी विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की हमारी भाजपा सरकार ने तीन महीने में पूरी कर दी है।
किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान के मिल रहे हैं। उन्हें 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया। महतारी वंदन योजना के तहत बहनों को ₹1000 महीने प्रदान करने की भी शुरुआत हो चुकी है। हमने जो कहा वह करके दिखा दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान हम बनाने जा रहे हैं। यहां पर बताना जरूरी है कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनने का काम किया था। आज 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हम जो बनाने जा रहे हैं उसे कांग्रेस सरकार ने 5 साल तक रोके रखा था। आज नल जल योजना के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल हम पहुंच रहे हैं, उज्ज्वला योजना के तहत बहनों को गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं जो लोगों के जीवन को सुगम बना रही है।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता में रोड़ा बर्दास्त नही करती भाजपा
उन्होंने कहा कि अलगाववाद का कारक बन रहा कश्मीर का आर्टिकल 370 एक झटके में ही मोदी सरकार ने हटा दिया और यह बता दिया कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता में किसी भी तरह का रोड़ा बर्दास्त नही किया जायेगा।
आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को विश्व लीडर के रूप में दुनिया देख रही है। मोदी जी ने संपूर्ण भारतवासियों को गौरवान्वित किया है।

आधी सदी तक राज करने वाली कांग्रेस अब जनविश्वास खो चुकी है।
उन्होंने कहा कि आधी सदी तक भारत में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी जो आज की तारीख में जनता का विश्वास खो चुकी है वह अब राष्ट्र विरोधियों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने में लगी हुई है। इनका स्तर नीचे इतना गिर गया है कि भारत की सेना अगर पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो उसका भी ये सबूत मांगते है।

छत्तीसगढ़ में आई कांग्रेस सरकार का मकसद सिर्फ लूट मचाना था
छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष में बृजमोहन ने कहा कि बीते 5 सालों में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को वर्षों पीछे धकेलने का काम किया है। विकास का कोई काम ही नहीं हुआ। नरवा, गरवा,घुरुआ, बाड़ी के नाम पर हजारों करोड़ों का भ्रष्टाचार वे कर गए। आज छत्तीसगढ़ में जितना भी विकास का काम दिख रहा है वह पूर्व की हमारी भाजपा सरकार द्वारा ही किया गया है।कांग्रेस सिर्फ लूट मचाने के लिए यहां सत्ता पर आई थी।

CG NEWS : 07 मार्च को होगा महतारी वंदन सम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

No comments Document Thumbnail

 International Women's Day :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर 07 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे ऑनलाईन जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।


राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में प्रथम बार राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय हितग्राहियों से बात कर योजना के लाभ के बारे में चर्चा करेंगे। महिलाओं के खाते में राशि का भुगतान ऑनलाईन डी.बी.टी. मोड के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1000 रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 07 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे सभी जिले

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग की संचालक तुलिका प्रजापति के द्वारा सभी कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को महतारी वंदन सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देश में कार्यक्रम के प्रदेश में सीधा प्रसारण के लिए राज्य मुख्यालय से सभी जिला मुख्यालयों, ब्लाक मुख्यालय और नगरीय निकायों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिंक करने कहा गया है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, नगरीय निकाय के प्रतिनिधिगण, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का विक्रय हेतु स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के संकल्प भी लिया जाएगा।

देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा - प्रधानमंत्री मोदी

No comments Document Thumbnail
 रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं।


प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बडि़यों की जांच का आदेश दे दिया गया है। मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर हो रहा तेजी से काम : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में बताया कि छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से हो रहा है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार आने पर सुशासन स्थापित करते हुए नागरिकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लायेंगे। इसके परिपालन में सरकार ने पहले ही दिन से ही प्रधानमंत्री जी की गारंटियों पर अमल शुरू कर दिया गया। 18 लाख परिवारों को पक्का आवास देने, किसानों को 2 साल का बकाया बोनस का भुगतान करने, 3100 रुपए किं्वटल के भाव से और 21 किं्वटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने, विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने जैसी अनेक गारंटियों को हम पूरा कर चुकें हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ भी पूरे मनोयोग के साथ अपनी भागीदारी के लिए तत्पर है। ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण का लक्ष्य स्वयं के सामने रखा है। राष्ट्र को नवनिर्माण के लिए एकजुट करने और हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर 2023 से छत्तीसगढ़ में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू हुई है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें प्रदेश के सवा करोड़ लोग शामिल हुए, माताओं-बहनों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें से 1 करोड़ से अधिक लोगों ने ऑनलाइन संकल्प में भी भाग लिया। संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 66 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, 55 लाख लोगों ने टीबी जांच कराई, 35 लाख लोगों ने सिकल सेल की जांच कराई। 4 लाख 35 हजार आयुष्मान भारत कार्ड, 47 हजार क्रेडिट कार्ड, 10 हजार सॉइल हेल्थ कार्ड और 45 हजार माई भारत वालंटियर का पंजीयन किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण के लिए 847 करोड़ 45 लाख रुपए लागत की 1180 किलोमीटर लंबाई वाली 333 सड़कों की निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इससे विशेष पिछड़ी जनजातियों की 366 बसाहटें लाभान्वित होंगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस योजना से 29 हजार 439 परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है। इनमें से 15 हजार से अधिक परिवारों को आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। 13 हजार 188 परिवारों को पहली किश्त की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की 7 लाख 82 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारने के हमारे महती प्रयासों को बल मिलेगा और विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को विकसित छत्तीसगढ़ बनाकर हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की राशि भी भेंट की। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपना संबोधन दिया। इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे। साथ ही प्रमुख सचिवमती निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, संभागायुक्त डा. संजय अलंग, कलेक्टर डा. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह भी मौजूद रहे। स्वागत उद्बबोधन कलेक्टर गौरव सिंह ने दिया।
 

पिछड़ों के सच्चे हितैषी हैं प्रधानमंत्री मोदी, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा ओबीसी समाज - चुन्नीलाल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछड़ा वर्ग के सच्चे हितैषी हैं। उनकी जाति अथवा पिछड़ा वर्ग को लेकर बयानबाजी करने वालों को इस लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। मोदी जी की जाति पर सवाल उठाना, मतलब पिछड़ा वर्ग का अपमान करना है। ऐसा करने वाले लोगों की करतूतों को जनता भलीभांति देख-समझ रही है। जनता-जनार्दन आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी। प्रधानमंत्री मोदी का अपमान ओबीसी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। आरक्षण विरोधी ताकतों द्वारा देश के एसटी,एससी और ओबीसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। जिसे कोई भी जागरूक नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा।

श्री चुन्नीलाल साहू , सांसद- महासमुन्द लोकसभा


पिछड़ा वर्ग के नेता को दिया भारत रत्न

उन्होंने कहा कि यह मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही है, जिन्होंने पीएमटी, पीईटी, निट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में पहली बार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया। मोदी जी की सरकार ने पहली बार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक अधिकार दिए। पिछड़े वर्ग के नेता व बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि श्री ठाकुर नाई (सेन) समाज के नेता थे, जिन्होंने आजीवन समाजवाद और सुचिता की राजनीति की।

मोदी सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए श्रेयस और यशस्वी योजना से छात्रवृति प्रदान किया जा रहा है। जिसे छत्तीसगढ़ में भूपेश साकार ने लागू ही नही किया, जिससे ओबीसी समाज के छात्रों को भारी नुकसान हुआ है।

'मियाँ मिट्ठू' कुंठित मानसिकता से ग्रसित

सांसद श्री साहू ने कहा कि उन्होंने देश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री यशस्वी एवं श्रेयस योजना को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के छात्रवृति के लिए पात्रता की शर्तें को संशोधित करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री यशस्वी एवं श्रेयस योजना को सन 2021 से प्रभावशील बनाया गया है। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को वर्तमान में नहीं मिल रहा है। इसी तरह ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति के लिए पात्रता की शर्तें (अभिभावकों के अधिकतम वार्षिक आय) तथा छात्रवृति का दर संशोधित नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में लागू करने आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है।
उन्होंने कांग्रेस को ओबीसी विरोधी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को कुंठित मानसिकता से ग्रसित होकर अनर्गल प्रलाप करने वाला 'मियाँ मिट्ठू' बताया।

चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न सम्मान, PM मोदी ने किया ऐलान

No comments Document Thumbnail

 Bharat Ratna: प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न देने की घोषणा की। सरकार ने पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव और चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से नवाजा गया। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था।


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि देश के पूर्व प्रधान मंत्री, पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। नरसिम्हा राव को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधान सभा के सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने और देश की समृद्धि के लिए एक ठोस नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पीवी नरसिम्हा राव 1991 से 1996 तक पीएम रहे

पीवी नरसिम्हा राव 1991 से 1996 तक प्रधान मंत्री रहे थे। राव को भारत के आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत करने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रमिकों और किसान अधिकारों के लिए काम करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। सिंह ने 1979 में कुछ समय के लिए प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्वामीनाथन को भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है।

डॉ‍. स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलना खुशी की बात

यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ स्वामिनाथन ने चुनौतीपूर्ण समय में भारत को कृषि में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में शानदकार काम किए। डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनके विजन और इनपुट को अहम मानता था।

'इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के प्रतिबद्ध रहे चौधरी चरण सिंह'

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। चाहे वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री या फिर एक विधायक उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति दी। वह आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। किसानों के लिए उनका समर्पण और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

 

भय और भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए हम सब काम कर रहे हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। आज दोपहर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौट आए हैं। लौटने के बाद माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, दिल्ली में हमने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की…उन्होंने समृद्ध और भयमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में हमें पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।



सीएम साय ने कहा, प्रदेश के 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस कल उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

आगे नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया भय मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए हम सब काम कर रहे हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने छत्तीसगढ़ में हाल में हुई नक्सली घटनाओं को लेकर कहा कि इस पर केंद्र के साथ समन्वय बनाकर रणनीति के तहत काम किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.