Media24Media.com: कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, एक की हुई मौत.. दूसरा घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, एक की हुई मौत.. दूसरा घायल

Document Thumbnail

बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र में एक शादी घर में मातम पसर गया. शादी घर में मेहमानों के साथ आए दो बच्चों को कार ने ठोकर मार दी. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं दूसरा घायल हो गया है. फिलहाल घायल बच्चे का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चे शादी घर के सामने खेल रहे थे. इस बीच एक अनियंत्रित कार ने दोनों को ठोकर मार दी.


इस घटना में जिस बच्चे की मौत हुई है उसका नाम राघव सूर्यवंशी (4 साल) और घायल बच्चे का नाम अनिक सूर्यवंशी (7 साल) बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले क जांच में जुट गई है.


बीच रास्ते पर मासूम राघव सूर्यवंशी की मौत

हादसे के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान बीच रास्ते पर मासूम राघव सूर्यवंशी की मौत हो गई। जबकि अनिक सूर्यवंशी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.