Media24Media.com: भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल, लोगों में दहशत का माहौल…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल, लोगों में दहशत का माहौल…

Document Thumbnail

पिथौरा। वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम बढ़ईपाली के पास उर्री डोंगरी के समीप भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। इसमेें एक गंभीर रूप से घायल को तत्काल रायपुर भेजा गया है। घटना कल शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।


भालू के हमले से घायलों के नाम मतंग बरिहा पिता देवसिंग बरिहा (40 वर्ष) बढ़ईपाली एवं खेमलाल बरिहा पिता इच्छा राम बरिहा (30 वर्ष) बढ़ईपाली है। दोनों एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

डिप्टी रेंजर छबिराम साहू, वनरक्षक अमृतलाल आंवले को घटना स्थल

पिथौरा वन परिक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा ने तत्काल घटना क्षेत्र के डिप्टी रेंजर छबिराम साहू, वनरक्षक अमृतलाल आंवले को घटना स्थल भेजा। वन विभाग ने भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 1000 रु. की तत्काल सहायता राशि एवं दूसरे घायल व्यक्ति को 500 रु. की तत्काल सहायता राशि दी। भालू के हमले में एक ग्रामीण के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.