Media24Media.com: रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा , 3 महिलाओं सहित 12 रसूखदार हुक्का पीते गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा , 3 महिलाओं सहित 12 रसूखदार हुक्का पीते गिरफ्तार

Document Thumbnail

दुर्ग : जिले में एक बड़े रेस्टोरेंट सीजी प्राइड में लोगों को धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा था। इस बीच पुलिस की टीम ने यहां बीती देर रात छापेमारी कर 12 लोगों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। इसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस रेस्टोरेंट के मालिक हरीश तरेजा और मैनेजर शेख मौसीन को भी गिरफ्तार किया है।


सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि उन्हें कई बार ये शिकायत मिली थी कि सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक हरीश तरेजा को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन वो नहीं माना।

चोरी छिपे परोसा जा रहा है हुक्का

दुर्ग शहर के साथ भिलाई के भी कुछ ऐसे होटल और रेस्टोरेंट हैं जहां चोरी छिपे हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्लान बना रही है। आने वाले दो तीन दिन में दो से तीन अन्य रेस्टोरेंट व होटल में भी पुलिस का छापा पड़ सकता है।

इसके बाद वैभव बैंकर ने 30 पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की एक टीम तैयार की। रविवार देर रात 11 बजे वो दुर्ग राजनांदगांव रोड स्थित सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के पास गए। उन्होंने अपना एक खबरी रेस्टोरेंट भेजा। जब उसने बताया कि वहां हुक्का परोसा जा रहा है। तो पुलिस की टीम ने वहां अचानक छापा मार दिया। इससे पहले की रेस्टोरेंट संचालक कुछ समझ पाता पुलिस ने वहां से हुक्का पीते हुए युवकों और महिलाओं को गिरफ्तार किया।

एक महीने पहले दी गई थी चेतावनी

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्पष्ट निर्देश हैं कि हुक्का बार नहीं चलना चाहिए। इसके बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे ऐसा कर रहे थे। सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी मिली थी। उसे एक महीने पहले ऐसा न करने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी वो हुक्का परोस रहा था। इसीलिए अब कार्रवाई की गई है।

सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के अंदर 12-13 जगह छोटी-छोटी झोपड़ी तैयार (Hookah Bar Raid) की गई थीं। उसी के अंदर लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया गया था। यहां बैठकर शहर के रसूखदार जाम छलकाते हुए हुक्का का कस लगाते थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.