Media24Media.com: भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रेरित होकर भारत वैश्विक कल्याण के लिए नई पहल कर रहा है : PM मोदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रेरित होकर भारत वैश्विक कल्याण के लिए नई पहल कर रहा है : PM मोदी

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि गौतम बुद्ध की महान शिक्षाएं सदियों से असंख्य लोगों को प्रभावित कर रही हैं। नई दिल्ली में विश्व बौद्ध शिखर सम्मेलन के अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि बुद्ध किसी व्यक्ति से हटकर एक समझ और किसी रूप से हटकर एक विचार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रेरित होकर भारत वैश्विक कल्याण के लिए नई पहल कर रहा है।


मोदी ने कहा कि उनकी सरकार भगवान बुद्ध के मूल्यों का निरंतर प्रसार कर रही है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भारत तथा नेपाल में बुद्ध सर्किट को उन्नत बनाया है। उन्होंने कहा कि चाहे वह कुशीनगर या लुंबिनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हों, जहां भारत अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति केंद्र स्थापित कर रहा है। भारत इस दिशा में समग्रता से कार्य कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृतकाल में भारत ने कई विषयों पर नई पहल की है तथा इसके लिए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रेरणा ली है। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध की शिक्षाओं को दिया है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व आज युद्ध और अशांति से पीड़ित है। जबकि बुद्ध ने सदियों पहले युद्ध का समाधान दिया था। श्री मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध का मार्ग ही भविष्य का मार्ग है। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.