Media24Media.com: मैंने कभी सीएम पद का दावेदार बताकर वोट नहीं मांगा , लोग सोचते थे मुख्यमंत्री बनूं - TS सिंहदेव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मैंने कभी सीएम पद का दावेदार बताकर वोट नहीं मांगा , लोग सोचते थे मुख्यमंत्री बनूं - TS सिंहदेव

Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि खुद के मुख्यमंत्री बनने के नाम पर जनता से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मैने कभी CM बनने के लिए जनता से वोट नहीं मांगा है। मुख्यमंत्री बनाने का काम हाईकमान का है। हां, लोग ये जरूर सोचते थे कि मैं CM बनूं।


स्वास्थ्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा में नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बहुत परंपरागत उपजाऊ भूमि की तरह है। छत्तीसगढ़ हमेशा से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन, कभी भी ओवरकॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए। पिछले चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित रूप से कम सीट मिला। ऐसे में भाजपा का मनोबल टूटा हुआ है। भाजपा हमेशा संघर्ष करते दिखी है। लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं दिखती है। फिर भी अपने सामने की टीम को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2023 में कांग्रेस रिपीट होगी, ऐसी उम्मीद है। कांग्रेस ने बहुत कुछ बुनियादी काम किया है, किसानों के हित में काम किया है। शहरी क्षेत्रों में भी काम हुआ है और लोगों के विश्वास में खरा उतरने का प्रयास किया है, जिसका लाभ मिलेगा।

मुझे कमजोर पाकर रेणुका खुश है तो मुझे भी खुशी है

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे कमजोर पाते हुए रेणुका खुश हैं, तो मुझे भी खुशी है उनके लिए कि मैं कमजोर दिख रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैने कभी सीएम के रूप में वोट नहीं मांगा, लोग ये जरूर सोचते थे कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा। मुख्यमंत्री पार्टी हाईकमान बनाती है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में आने के लिए कभी नहीं सोचा था। अभी तक जो परिस्थितियां बनी है, उसमें मैं खुद नहीं जानता कि मुख्यमंत्री कब बनूंगा।

 भाजपा से मेरे विचार नहीं मिलते - सिंहदेव 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि किसी दल में नहीं जाऊंगा और भाजपा के किसी से दुश्मनी नहीं है। लेकिन, भाजपा से मेरे विचार नहीं मिलते। अगर, भाजपा के कार्यकर्ता नहीं चाहते तो यह अच्छा है। उन्होंने कहा चुनाव में जैसा रहा हूं, वैसा ही रहूंगा।

कोरोना और बढ़ेगा, सावधानी बरतने की है जरूरत - सिंहदेव 

उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और बढ़ने की संभावना है। कोरोना नियंत्रण के लिए टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कुछ समय से जिले में टेस्टिंग बढ़ाई गई है। समीक्षा बैठक में भी सभी जिलों में टेस्टिंग संख्या बढ़ाकर दस हजार करने के लिए कहा गया है। टेस्टिंग और ट्रेसिंग से संक्रमण रोकने में कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस महीने कोरोना से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जो चिंताजनक है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.