Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रेन में यात्रियों को परेशान कर रहे थे किन्नर, रायपुर RPF ने पहुंचाया हवालात

Document Thumbnail

रायपुर। अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा संजय गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर के मार्गदर्शन में किन्नरों के विरूद्ध विशेश अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों किन्नरों के द्वारा यात्रियों से मारपीट कर पैसा वसूली की शिकायतें बराबर मिल रही थी। आज दिनांक 14.04.2023 को रायपुर से गुजरने वाली प्रत्येंक ट्रेनों की सघन चेंकिग की गई।


जिसके दौरान 07 किन्नरों को यात्रियों से जबरन पैसा वसूली करतें पायें जाने पर इन्हें रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। यात्रियों के शिकायतों के मद्देनजर किन्नरों के खिलाफ रेसुब पोस्ट/रायपुर के अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वर्श 2023 में अभी तक 156 किन्नरों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। किन्नरों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.