India Today Conclave 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में पहुंचे. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज सारे एक्सपर्ट एक स्वर में कहते हैं, ये भारत का समय है. उन्होंने कहा- मैंने 20 महीने पहले लालकिले से कहा था- यही समय है, सही समय है. देश-विदेश से जो दर्शक-पाठक, डिजिटल माध्यम से हमारे साथ जुड़े हैं, उनका भी अभिनंदन। मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि इस कॉन्क्लेव की थीम है - The India Moment.
आज दुनिया के बड़े economists, analysts, thinkers, सभी ये कहते हैं कि ये और एक स्वर में कहते हैं ‘It is India’s moment’. लेकिन जब India Today group ये optimism दिखाता है, तो ये extra special है। वैसे मैंने 20 महीने पहले लाल किले से कहा था- यही समय है, सही समय है। लेकिन यहां पहुंचते पहुंचते 20 महीने लग गए। तब भी भावना यही थी- This is India’s Moment.
किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा में अनेक उतार चढ़ाव आते रहते हैं, कई पड़ाव आते हैं। आज 21वीं सदी के इस दशक में भारत के सामने जो Time Period आया है, ये अभूतपूर्व है। आज से कुछ दशक पहले जो देश आगे बढ़े, कई देश आगे बढ़े, विकसित हुए, लेकिन उनके सामने स्थितियां बहुत अलग थीं। एक तरह से उनका मुकाबला खुद से ही था, उनके सामने इतनी प्रतिस्पर्धा नहीं थी। लेकिन आज जिन परिस्थितियों में भारत आगे बढ़ रहा है, वे चुनौतियां बहुत ही अलग हैं, बहुत ही व्यापक हैं, विविधताओं से भरी हुई हैं।
आज इतने सारे Global Challenges हैं, अब देखिए 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी, सबसे बड़ा संकट है, दो देश महीनों से युद्ध में हैं, पूरी दुनिया की सप्लाई चेन अस्त-व्यस्त है, उस स्थिति में, इस background को सोचिए, उस स्थिति में The India Moment की बात होना सामान्य नहीं है। ये एक नया इतिहास बन रहा है जिसके हम सभी साक्षी हैं। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज भारत दुनिया में नंबर वन स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है। आज भारत, ग्लोबल फिनटेक adoption rate में नंबर वन है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है।
ऐसी कितनी ही बातों पर चर्चा होती रही है। लेकिन चलो पुरानी बातें कभी किसी को जरूरत पड़ेगी तो खोद कर निकालेगा। लेकिन मैं अभी-अभी की बात करना चाहता हूं और वो भी 2023 की। 2023 के 75 दिन हुए हैं। मैं 75 days की ही बात आज करना चाहता हूं। इन 75 दिनों में देश का ऐतिहासिक ग्रीन बजट आया। इन 75 दिनों में कर्नाटका के शिवमोगा में एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ। इन 75 दिनों में मुंबई में मेट्रो रेल का अगला फेज शुरू हुआ। इन 75 दिनों में देश में दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज चला। बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेस वे शुरू हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक सेक्शन शुरू किया गया। मुंबई से, विशाखापट्टनम से वंदे भारत ट्रेनें चलनी शुरू हुईं। IIT धारवाड़ के परमानेंट कैंपस का लोकार्पण हुआ। भारत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों को परमवीर चक्र विजेताओं के नाम किया।
इन 75 दिनों में ही भारत ने पेट्रोल में 20 परसेंट इथेनॉल की ब्लेंडिंग करके E20 fuel लॉन्च किया है। इन 75 दिनों में ही तुमकुरू में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का लोकार्पण हुआ है। एयर इंडिया ने दुनिया का सबसे बड़ा aviation order दिया है। इन 75 दिनों में ही भारत ने e-Sanjivani के माध्यम से 10 करोड़ टेली-कंसल्टेशन का मुकाम हासिल किया है। इन 75 दिनों में ही भारत ने 8 करोड़ नए टैप वॉटर कनेक्शन्स देने का मुकाम हासिल किया। इन 75 दिनों में ही यूपी-उत्तराखंड में रेल नेटवर्क के 100 परसेंट electrification का काम पूरा हुआ।
इन 75 दिनों में कुनो नेशनल पार्क में 12 चीताओं का नया बैच आया है। भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 क्रिकेट T-20 वर्ल्ड कप जीता है। इन 75 दिनों में देश को 2 ऑस्कर जीतने की खुशी मिली है।
इन 75 दिनों में हजारों विदेशी डिप्लोमेट्स और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि जी-20 की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए भारत आए। इन 75 दिनों में जी-20 की 28 अहम बैठकें हुई हैं यानी हर तीसरे दिन एक बैठक। इसी दौरान एनर्जी समिट हुई, आज ही ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस हुई है। हमने देखा, बेंगलुरू में हुए एयरो-इंडिया में हिस्सा लेने के लिए 100 से ज्यादा देश भारत आए। इन 75 दिनों में ही सिंगापुर के साथ UPI linkage की शुरुआत हुई। इन 75 दिनों में ही तुर्किए की मदद के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ चलाया। अब से कुछ घंटे पहले ही भारत-बांग्लादेश गैस पाइप लाइन का लोकार्पण हुआ है। ये 75 दिनों की ही इतनी लंबी लिस्ट है कि समय कम पड़ जाएगा। और मैं 75 दिन की कुछ बातें इसलिए दिखा रहा हूं कि यही India Moment का ही तो Reflection है।
आज देश एक ओर रोड-रेलवे, पोर्ट-एयरपोर्ट जैसे Physical इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है, दूसरी ओर भारतीय संस्कृति और सॉफ्ट पावर के लिए भी दुनिया में अभूतपूर्व आकर्षण है। आज योग पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। आज आयुर्वेद को लेकर उत्साह है, भारत के खान-पान को लेकर उत्साह है। आज भारतीय फिल्में, भारतीय संगीत, नई ऊर्जा के साथ लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। हमारे मिलेट्स- श्रीअन्न भी पूरी दुनिया में पहुँच रहे हैं। बात चाहे इंटरनेशनल सोलर अलायंस की हो या Coalition for Disaster Resilient Infrastructure की हो, विश्व आज इस बात को महसूस कर रहा है कि भारत के ideas और भारत का सामर्थ्य, Global Good के लिए है। इसलिए आज विश्व कह रहा है- This is India’s Moment.
और आप सबने हाल-फिलहाल एक और बात भी नोट की होगी। इन सबका Multiplier Effect होता है। एक छोटी सी बात की तरफ मैं आपका ध्