Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IJU MEET : पत्रकारिता के मूल्यों को बचाने Save Journalism पर फोकस

चंडीगढ़ से (आनंदराम पत्रकारश्री)

इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक सह सम्मेलन चंडीगढ़ में 18 और 19 मार्च को हो रही है। इसमें देशभर के करीब 22 राज्यों के मीडिया संगठनों के प्रतिनिधि मंडल भाग ले रहे हैं। स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों और इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से संबद्ध संगठनों की चिंतन बैठक में पत्रकारिता के मूल्यों को बचाने की दिशा में Save Journalism पर फोकस किया जा रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ जॉर्नलिस्ट यूनियन के संयुक्त संयोजन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देशभर के विद्वान और वरिष्ठ पत्रकार, स्तम्भ लेखक, चिंतक, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सहित अनुभवी कलमकार शिरकत कर रहे हैं।


पहले दिन पंजाब के जनसंपर्क मंत्री सरदार चेतनसिंह जोड़ेमाजरा के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन हुआ। मुख्यअतिथि  सरदार चेतनसिंह ने देश भर में फेंक न्यूज और पेेेड न्यूूूज की अधिकता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को इसके प्रति विशेष  सतर्क रहने की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, प्रख्यात लेखक डॉ प्यारेलाल गर्ग ने कहा कि इस समय देश में  पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को बचाने की जरूरत क्यों है? इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। 


आई जे यू के राष्ट्रीय महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू ने 23 मार्च को भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत  को नमन करने का आह्वान किया। उन्होंने इस दिन को प्रखर पत्रकार रहे शहीद भगत सिंह स्मृति पत्रकारिता बचाव दिवस ( Save Journalism) के रूप में मनाने की अपील की। 

छत्तीसगढ़ की ओर से स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष पी सी रथ, उपाध्यक्ष आनंद राम पत्रकारश्री  संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तम्बोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  के. श्रीनिवास रेड्डी तथा महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू का सम्मान छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे भेंटकर किया। पी सी रथ ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारों, गैर पत्रकार, मीडियाकर्मियों के मजीठिया वेजबोर्ड की सिफारिशों के अनुरूप वेतन दिलाने के लिए विगत 6 वर्षों में संगठन के द्वारा किए गए संघर्षो की जानकारी दी । साथ ही मीडिया संस्थानों द्वारा अवैधानिक सेवा मुक्ति , तबादले तथा प्रताड़ना के खिलाफ पत्रकारों के लीगल केसों के माध्यम से संघर्षो के बारे में बताया।  

 पहले दिन सुबह बैठक की शुरूआत पंजाब भवन चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी के सानिध्य में अनौपचारिक बातचीत से हुई । शाम को बैठक का विराम पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधावां के साथ भेंट-मुलाकात और अनौपचारिक बातचीत तथा रात्रिभोज से हुई। 

अपरान्ह सत्र में छत्तीसगढ़ अध्यक्ष पी सी रथ और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए मुद्दों का जवाब देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. श्रीनिवास रेड्डी ने मंच से इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से अलग हुए गुट के द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में आई जे यू के नाम से गतिविधियां संचालित किये जाने को गैरकानूनी बताते हुए उनके खिलाफ हरियाणा तथा दिल्ली न्यायालय में केस लंबित रहने की जानकारी दी।  मूल यूनियन द्वारा आधिकारिक रूप से प्रतिवर्ष श्रम तथा आयकर विभाग को बैंक खाते के अनुरूप निर्धारित रिटर्न जमा किया जाता है, जबकि अलग हुए गुट द्वारा इस तरह की कानूनी प्रक्रियाओं का निर्वहन नही किया जा रहा है। इस तरह वह अवैध संगठन चला रहे हैं। 


चंडीगढ़ के इस राष्ट्रीय बैठक में 22 राज्यों के वरिष्ठ पत्रकार , राज्य अध्यक्ष, सचिव, विशेष प्रतिनिधि भागीदारी निभा रहे हैं।  बैठक में ट्रिब्यून कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि श्री अतिष गुप्ता ने बताया कि कैसे उनके साथियों ने देश में मजीठिया की वेतन सिफारिशों को सबसे पहले द ट्रिब्यून में लागू करवाया।  इंडियन एक्सप्रेस कर्मचारी संघ के राजकुमार श्रीवास्तव  ने मजीठिया और अन्य मामलों में प्राप्त सफलताओं, संघर्षो के बारे में बताया। यूनियन की दो दिवसीय बैठक आज भी निरंतर जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.