Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे, CM बघेल ने मुख्य सचिव को दिए ये निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे, CM बघेल ने मुख्य सचिव को दिए ये निर्देश

Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के ग्रामीण परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सर्वे 1 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पंचायत-ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तत्काल सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ कराने को कहा है। सर्वे के लिए कार्ययोजना 20 मार्च तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी के लिए कहा गया है। पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी एकत्र की जाएगी।

इससे भावी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिलेगी। चिन्हित पात्र परिवारों को किया जा सकेगा लाभान्वित। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना नहीं होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की थी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.