Media24Media.com: मेरे फोन में था पेगासुस, सरकार सुनती थी बातें, भारत में लोकतंत्र को बड़ा खतरा - राहुल गांधी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मेरे फोन में था पेगासुस, सरकार सुनती थी बातें, भारत में लोकतंत्र को बड़ा खतरा - राहुल गांधी

Document Thumbnail

सीनियर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि पेगासस के जरिए उनके फोन की जासूसी की गई. कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके फोन पर पेगासस था. मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है. राहुल गांधी ने दावा किया कि पेगासस के जरिए उनकी जासूसी की गई.


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं. विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं.मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र की सरकार की वजह से लोकतंत्र खतरे में है.

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि भारत में लोकतंत्र फिलहाल खतरे में है और देश में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला किया जा रहा है, जिससे लोगों के साथ संवाद करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.