Media24Media.com: दरिंदगी - आश्रम के सेवादारों ने नाबालिग के मुंह में रख दिया अंगारे , तीन गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दरिंदगी - आश्रम के सेवादारों ने नाबालिग के मुंह में रख दिया अंगारे , तीन गिरफ्तार

Document Thumbnail

महासमुंद। आश्रम के सेवादारों ने मामूली विवाद  के चलते एक किशोरी के साथ जलती लकड़ी से मारपीट की। जिससे नाबालिग गंभीर रुप से घायल हो गई। बुधवार को उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली के आश्रम संचालक रमेश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागबाहरा पुलिस ने तीनों आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को अभनपुर निवासी मनीष सिन्हा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 फरवरी को जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली के सेवादारों नरेश पटेल, भोज राम साहू और राकेश दीवान ने उसकी नाबालिग छोटी बहन के साथ गाली गलौज करते हुए शरीर को आग से जला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बालिका को बागबाहरा के चंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाबालिग के साथ बागबाहरा के पतेरापाली स्थित जय गुरुदेव मानस आश्रम  में हुए अत्याचार के खिलाफ कलार समाज गुस्से में है। समाज का एक प्रतिनिधिमंडल महासमुंद पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्होंने आश्रम और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। समाज के जिलाध्यक्ष नीरज गजेंद्र ने कहा कि तीन आरोपितों की गिरफ्तारी तो हुई है, लेकिन आश्रम की गतिविधियों का खुलासा नहीं हुआ है।

उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन   का ध्यान आकृष्ट किया कि कहीं आश्रम में लोगों की धार्मिक आस्था का नाजायज लाभ तो नहीं लिया जा रहा है। उपचार के नाम पर ऐसे कितने लोगों को आश्रम के भीतर रखा गया है। मालूम हो कि कलार समाज अभनपुर की नाबालिग लड़की को झाड-फूंक के बहाने पतेरापाली के उक्त आश्रम में रोककर सेवादारों ने अत्याचार किया है। लड़की और उसके स्वजनों को जान से मारने की धमकी और डरा-धमकाकर पुलिस में रिपोर्ट लिखाने से रोका गया। लड़की की हालत नाजुक हुई तब अस्पताल में दाखिल किया गया। पूरे मामले में अनेक संदेहों के साथ सवाल खड़े हुए हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.