Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी के पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित आरक्षक गिरफ्तार

कांकेर। पुलिस का नाम सुनते ही आम जन गौरवान्वित  महसूस होता है, क्योंकि सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज किस पर सुरक्षा की उम्मीद रखें।


ऐसा ही मामला कांकेर जिले के पखांजुर थाना से आया है, जहां पुलिस को अपने ही विभाग के प्रधान आरक्षक पर मामला दर्ज करना पड़ा है। आरोपी पुलिसकर्मी पर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है। पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख का कहना है कि पीड़िता के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का आरोपी प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन   विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में निवासरत है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपित संबंध बना रहा था। इस घटना की शिकायत गुरुवार को आरक्षक की पत्नी ने पुलिस थाना पखांजूर में कर दी। जिसके बाद पखांजूर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.