Media24Media.com: कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्कामुक्की , सोनू ने दर्ज कराई एफआईआर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्कामुक्की , सोनू ने दर्ज कराई एफआईआर

Document Thumbnail

मुंबई। सोनू निगम से मारपीट का मामला सामने आ रहा है. एक लाइव शो के दौरान सिंगर के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की. जिसमें उनके उस्ताद के बेटे रब्बानी खान को चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें बाद में घर भेज दिया गया है. वहीं मामले को लेकर सोनू निगम ने चेंबूर थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और धक्का-मुक्की करने वालों की पहचान कराई जा रही है.


जानकारी के मुताबिक एमएलए प्रकाश फटेरपेकर  द्वारा आयोजित चेंबूर फेस्टिवल में फिनाले के दौरान सोनू निगर वहां परफॉर्म कर रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान विधायक के बेटे ने पहले तो सोनू के मैनेजर सायरा संग बदतमीजी की और फिर बाद में जब सोनू निगम स्टेज से नीचे आ रहे थे तो उन्होंने पहले सिंगर के बॉडीगार्ड को धक्का दिया और फिर सोनू को भी धक्का मारा. हालांकि इस धक्का-मुक्की में उनके उस्ताद के बेटे रब्बानी खान स्टेज से नीचे गिर गए. जिससे उन्हें कई चोटें आई हैं. सोनू सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वो खुद इस हादसे से शॉक में हैं, इसलिए उन्होंने बात करने से मना कर दिया.

हालांकि सोनू से इस मारपीट का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. जहां बताया गया कि राजनीतिक पार्टी से जुड़े कुछ लोगों ने सीढ़ियों से उतरते हुए सोनू निगम पर हमला कर दिया. बॉडीगार्ड के बीच बचाव करने पर सोनू तो बच जाते हैं, लेकिन उनकी टीम के मेंबर चोटिल हो गए. इसके बाद दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने बताया क्या हुआ

डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम जब स्टेज से नीचे आ रही थे तो एक आदमी ने उन्हें पकड़ लिया। लेकिन जब सोनू निगम ने इसपर आपत्ति जताई तो उसने उन्हें धक्का दे दिया। आरोपी ने सोनू निगम और दो अन्य लोगों को सीढ़ी से धक्का दे दिया, जिसकी वजह से इसमे से एक आदमी को चोट आई है। आरोपी का नाम स्वप्निल फाटेरपेकर है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान रब्बानी के तौर पर हुई है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना चेंबूर में हुई है।

सोनू ने दर्ज कराई एफआईआर

घटना के बाद सोनू निगम चेंबूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से केस दर्ज करने को कहा। अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी विधायक का बेटा है। आरोपी सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान उसने सोनू निगम की सिक्योरिटी के साथ यह हाथापाई की।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.