Media24Media.com: BIG-NEWS: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, ASI समेत 3 जवान शहीद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG-NEWS: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, ASI समेत 3 जवान शहीद

Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश के सुकमा में एक बार फिर से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने की खबर है। बता दें कि सर्चिंग पर निकले CRPF के जवानों के ऊपर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें 3 जवान घायल हो गए है। वहीं जवानों ने भी जवाबी कार्यावहीं में फयरिंग की। कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। ये मुठभेड़ जगरगु्ंडा इलाक़े में हुई है। जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, वहीं जवाबी कार्यवाही में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर सामने आ रही है।


जानकारी के अनुसार शहीद जवानों में एक ASI, एक असिस्टेंट कॉन्स्टेबल और एक सैनिक शामिल है। आज सुबह सुकमा के थाना जगरगुंडा से डीआरजी की पार्टी गस्त के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुबह 9:00 बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान ASI रामूराम नाग, असिस्टेंट कॉन्स्टेबल कुंजाम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गए।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.