Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ में महिला को जिंदा जलाया , 70 फ़ीसदी से अधिक जली हुई महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

 बिलासपुर : शहर सपुर में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, तब लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिली। डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है।


इस घटना के बाद से पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास के कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।

महिला की उम्र 35 से 40 के बीच बताई जा रही है ऐसी आशंका लग रही है कि किसी ने उसे जलाकर रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया है। या उसने खुद आत्महत्या की कोशिश की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला छत्तीसगढ़ी में बात करने का प्रयास कर रही है। मगर जलने के कारण उसकी बदहवास स्थिति को देखते हुए उसका बयान दर्ज नहीं करवाया जा सका है। उसके हाथ की उंगलियों में दो सोने की अंगूठी है, कान में भी महिला ने सोने के टॉप्स पहने हैं। वह पैर में बिछिया पहना है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला समृद्ध परिवार से होगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से महिला के साथ हुई घटना की जानकारी जुटा रही है। साथ ही साथ ही थानों में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों से भी महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.