Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई राशि

Document Thumbnail

महासमुंद । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatraमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं आरिश अनवर राहुल गांधी के साथ यात्रा में कदम से कदम मिलाने कश्मीर में शामिल हुए।  इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि, राहुल गांधी की यह यात्रा कट्टरवादी सोच पर एक बड़ा प्रहार साबित हुआ है।


 

इस यात्रा ने देश को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम किया है। इसका परिणाम भी पूरे देश में अति शीघ्र परिलक्षित होगा। बता दें कि, 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी  से शुरू हुई यह यात्रा लगभग 5 महीने चली। भारत जोड़ो यात्रा के जरीए राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के विभिन्न नेता कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर  तक की यात्री की। इस यात्रा से भारत के विभिन्न राज्यों से होते हुए 3, 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई है। 

भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य घृणा, भय और कट्टरता की राजनीति से लड़ना है, केंद्र सरकार द्वारा लोगों की आकांक्षाओं की उपेक्षा के खिलाफ लड़ना और राजनीतिक केंद्रीकरण और अन्याय के खिलाफ लड़ना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.