Media24Media.com: महासमुंद कलार समाज के नीरज गजेंद्र निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित, परमेश्वर सचिव और विनोद को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद कलार समाज के नीरज गजेंद्र निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित, परमेश्वर सचिव और विनोद को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Document Thumbnail

महासमुंद. छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज महासमुंद जिले की नई कार्यकारिणी का शनिवार को निर्वाचन हुआ। महासमुंद के टाऊन हाल में संपन्न चुनाव में सुअरमाल परिक्षेत्र के नीरज गजेंद्र जिलाध्यक्ष के पद पर निर्वरोध निर्वाचित हुए। जिला इकाई के सचिव पद पर कौड़िया परिक्षेत्र के परमेश्वर डड़सेना और कोषाध्यक्ष पद पर खल्लारी परिक्षेत्र के विनोद सिन्हा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

समाज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ईश्वर सिन्हा ने निर्वाचन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य संगठन के द्वारा नियुक्त प्रांतीय निर्वाचन पदाधिकारी अजुराम सिन्हा और विनोद सिन्हा राजनांदगांव ने निर्विवाद रूप से चुनाव संपन्न कराया। जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार नीरज गजेंद्र, सीताराम सिन्हा, उमेश नशीने, महेंद्र डड़सेना और मुरलीधर सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया। 

मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा पिथौरा, राधेलाल सिन्हा सिरपुर, दानेश्वर सिन्हा महासमुंद, डूमनलाल सिन्हा बागबाहराऔर शिवप्रसाद सिन्हा बसना ने समाज में एकजुटता के लिए आह्वान किया और उम्मीदवारों से निर्विरोध निर्वाचन की दिशा में पहल करने कहा, तो सीताराम सिन्हा, उमेश नशीने, महेंद्र डड़सेना और मुरलीधर सिन्हा ने जिलाध्यक्ष पद से अपनी दावेदारी वापस ली, और  नीरज गजेंद्र जिलाध्यक्ष के पद पर  निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

इसी प्रकार सचिव के पद पीतराम सिन्हा और पितांबर डडसेना ने अपना नामांकन वापस लेते हुए परमेश्वर डड़सेना निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेमचंद डड़सेना और रामकुमार सिन्हा के नामांकन वापसी के बाद विनोद सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित हुए।निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विरोध और निर्विघ्न संपन्न कराने में बसंत सिन्हा, दीपक सिन्हा, प्रेमशंकर सिन्हा, लोकनाथ डड़सेना, योगेश्वर राजू सिन्हा, धर्मेंद्र डड़सेना, रमेश डड़सेना, प्रेम सिन्हा, विनोद सिन्हा, पोलाराम डड़सेना, राजू सिन्हा पार्षद, शैलेंद्र डड़सेना, नंदकुमार डड़सेना, तुकनंदन सिन्हा, नंदकिशोर सिन्हा, मिलाप डडसेना, आत्माराम गजेंद्र, गोकुल सिन्हा, भगवानी सिन्हा, नूतेश सिन्हा, आत्माराम डड़सेना, दीपक सिन्हा, योगेंद्र डड़सेना, वीरेंद्र सिन्हा और ओम सिन्हा आदि का सक्रिय योगदान रहा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.