Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महिलाओं को फिट रहने के लिए फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी : अनिता रावटे

महासमुंद। बीटीआई रोड स्थित इंदिरा गांधी महिला जिम का पुर्नउदघाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग की मौजूदगी में मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य श्रीमती अनिता रावटे ने किया गया। बीटीआई रोड पर नगर पालिका द्वारा पूर्व में बनाए गए महिला जिम जो लंबे अरसे से बंद रहे, उसका रविवार को पुर्नउदघाटन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य श्रीमती अनिता रावटे रहे। वही अध्यक्षता नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने की।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला नागरिक बैंक के अध्यक्ष श्रीमती अरूणा शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन, तारा चंद्राकर, श्रीमती शोभना अजय यादव, संजय शर्मा, एल्डरमेन गुरमीत सिंह चावला, मीना वर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के आसंदी से आयोग सदस्य अनिता रावटे ने कहा कि महिलाएं किसी भी काम को पुनः शुरू कर सकते हैं, क्योंकि उनमें इच्छा शक्ति बहुत होती है। आज महिलाओं को फिट रहने के लिए फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है, और इसी कड़ी का हिस्सा है महिला जिम।

उन्होंने कहा नपाध्यक्ष एक महिला होकर अन्य महिलाओं की चिंता की। और पुनः इस जिम की शुरुआत की। आयोग सदस्य श्रीमती रावटे ने कहा स्वास्थ्य रहने के लिए थोड़ा समय निकाल कर जिम में आकर कसरत करें। आपस में एक दूसरे में खुशियां बांटे। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ महिला उत्पीडन से जुड़ी कानूनी पहलुओं की भी जानकारी महिलाओं को दी। अध्यक्षता करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि पिछले 8 सालों से बंद जिम को महिला बहनों की मांग पर पुनः नये साज सज्जा के साथ शुरू करने के लिए अध्यक्ष निधि से राशि दिया गया।

उन्होंने कहा स्ट्रेस भरे जीवन एक्सरसाइज बहुत जरूरी हो गया है। शहर में जिम तो बहुत से हैं लेकिन महिलाओं का एक भी जिम नही है। जहां महिलाएं पूरी तरह स्वतंत्र रूप से एक्सरसाइज कर सके। उन्होंने कहा इस जिम में महिलाओं के लिए एक ट्रेनर रखा जाएगा। कार्यक्रम अरूणा शुक्ला, रश्मि चंद्राकर, तारा चंद्राकर, एस चंद्रसेन, लक्ष्मी देवांगन ने भी संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों के हाथों मिशन क्लीन सिटी के बहनों को सुरक्षा उपकरण वितरण किया गया। इस अवसर पर

पार्षद मीना वर्मा, संजय शर्मा, एल्डरमेन गुरमीत सिंह चावला, योजना सिंग, शोभा शर्मा, साधना सिंह नैनी, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल, दिलीप कश्यप, दिलीप चंद्राकर, जितेन्द्र महंती, नौशाद बक्श, लता कैलाश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.