Media24Media.com: लामनी पक्षी विहार का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लामनी पक्षी विहार का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर शहर के समीप लामनी पक्षी विहार का लोकार्पण किया। लगभग 02 करोड़ 46 लाख 30 हजार रूपए की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया गया है। जिसमें 450 प्रकार के प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा होगा। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, एनएमडीसी एवं एससीए द्वारा जैव विविधता संरक्षण विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र बर्ड एवेरी (चिड़िया घर) द्वारा इसका निर्माण किया गया है।

पंक्षी विहार के लोकार्पण समारोह में लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सदस्य जानकी राम सेठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत जगदलपुर श्रीमती अनिता पोयाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

गौरतलब है कि जैव विविधता के दृष्टिकोण से बस्तर बहुत समृद्ध माना जाता है। कांगेर घाटी एवं इंद्रावती दो नेशनल पार्क यहां है, जिसमें अनेक प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पक्षी विहार में 450 प्रजातियों के पक्षियों की रखने की व्यवस्था है। जगदलपुर शहर के निकट होने से इसका लाभ आस-पास के लोगों को मिलेगा। इससे जनसामान्य को पशु-पक्षियों के बारे में विविध प्रकार की जानकारी मिलेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.