Media24Media.com: वीर बाल दिवस भारतीयों को विश्व में अपनी पहचान पर गर्व करने का अवसर देगा - मोदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वीर बाल दिवस भारतीयों को विश्व में अपनी पहचान पर गर्व करने का अवसर देगा - मोदी

Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वीर बाल दिवस भारतीयों को विश्व में अपनी पहचान पर गर्व करने का अवसर देगा। आज नई दिल्ली में पहले वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोगों को भविष्य के लिए प्रेरित करने का अवसर है। मोदी ने कहा कि सिख गुरूओं की परंपरा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को प्रेरणा देती है।

गौरतलब है कि इस वर्ष नौ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन मोदी ने घोषणा की थी कि छब्बीस दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के बेटों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लगभग तीन सौ बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए शबद कीर्तन में भाग लिया। केन्द्र सरकार साहबजादों के साहस और वीरता का स्मरण करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.