Media24Media.com: विश्व

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विश्व. Show all posts
Showing posts with label विश्व. Show all posts

वीर बाल दिवस भारतीयों को विश्व में अपनी पहचान पर गर्व करने का अवसर देगा - मोदी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वीर बाल दिवस भारतीयों को विश्व में अपनी पहचान पर गर्व करने का अवसर देगा। आज नई दिल्ली में पहले वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोगों को भविष्य के लिए प्रेरित करने का अवसर है। मोदी ने कहा कि सिख गुरूओं की परंपरा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को प्रेरणा देती है।

गौरतलब है कि इस वर्ष नौ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन मोदी ने घोषणा की थी कि छब्बीस दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के बेटों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लगभग तीन सौ बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए शबद कीर्तन में भाग लिया। केन्द्र सरकार साहबजादों के साहस और वीरता का स्मरण करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ को मिलेगा एक और राष्ट्रीय पुरस्कार। देश में मत्स्यपालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बेस्ट इनलैण्ड स्टेट पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार केन्द्र शासित प्रदेश दमन में 21 नवम्बर को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्यपालन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।



मत्स्य पालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा दिया जाता है। केन्द्र शासित प्रदेश दमन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्सपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला एवं राज्य मंत्री संजीव कुमार बाल्यान सहित अन्य अतिथिगण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.