Media24Media.com: अस्थि विसर्जन कर लौट रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अस्थि विसर्जन कर लौट रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

Document Thumbnail

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना के अंतर्गत पौलमी के आगे आगरपानी घाटी में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वे इको वाहन में सवार सभी अस्थि विसर्जन के लिए इलाहाबाद गए हुए थे। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे और प्रयाग राज अस्थि विसर्जन के बाद वापस हो रहे थे कि कबीरधाम जिले के  के आगे आगरपानी घाटी में यह हादसा हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है वहीं 4 पुरुष घायल हो गए हैं यह सभी बेमेतरा और कुछ रायपुर के रहने वाले हैं फिलहाल कवर्धा जिले के कुकदुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कवर्धा एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया " थाना कुकदुर क्षेत्र की घटना है पोलमी घाट में  30 से 40 फीट नीचे गिर गया था। एक ही परिवार के लोग इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन करके वापस आ रहे थे। जिसमें से 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई हैं जिसमें 2 महिला और एक पुरुष हैं। वही 5 लोंगों को इलाज के लिए  अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान एक महिला की भी मृत्यु हो गई है और 1 पुरुष की मृत्यु हुई है और चार अन्य जिसमें ड्राइवर भी शामिल लोग मामूली रूप से घायल है इनका वर्तमान में बेमेतरा में इलाज चल रहा है।"

कवर्धा एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया " घटना का कारण ड्राइवर की लापरवाही हो सकती है। क्योंकि घाट था और रात का समय था। प्राथमिक पता चलता है कि सामने से गाड़ी आने की स्थिति में गाड़ी को बचाने के दौरान गाड़ी नीचे गिरना पता चलता है लेकिन फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.