Media24Media.com: कवर्धा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कवर्धा. Show all posts
Showing posts with label कवर्धा. Show all posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय शर्मा का कवर्धा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों में उनके स्वागत के लेकर गजब का उत्साह था। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा उपमुख्यमंत्री शर्मा के कवर्धा आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।


शर्मा के स्वागत के लिए राजनादगांव बाईपास से बाइक रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक, गांधी मैदान पहुंचा। जगह-जगह पर लोगों की भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बाईक रैली ठाकुरदेव चौक के पास पहुंचा। जहां पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बूंदी की लडुडुओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत काफिला गुरूद्वारा पहुंचा। 
           

वहां पर उन्होंने मत्था टेक कर राज्य की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्वागत के क्रम में शर्मा के कबीरधाम जिले के ग्राम अगरी, दशरंगपुर, पनेका, इंदौरी, धरमपुरा, बिरकोना, रानी सागर, छिरहा पहुंचने पर ग्रामीणजनों और समाज प्रमुखों ने उनका भव्य स्वागत किया। शर्मा का स्वागत साहू समाज, कुर्मी समाज, मरार पटेल समाज, गोंड समाज, बैगा समाज, सतनामी समाज, अहिवार समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के लोगों ने किया।

मिलजुल कर काम करने से विकास को और गति मिलेगी-केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी जंगल, बाम्हन टोला, बानो और कंटकीकला गांव पहुंचे। केबिनेट मंत्री अकबर ने जमीन पर बैठकर ग्रामीण, किसान, युवा, महिलाओं और बुजुर्गो से सीधा संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाओं का फीडबैक भी लिया। मंत्री अकबर ने कहा कि गांव में भेंट मुलाकात कर बुजुर्ग और किसानों से चर्चा करने और सभी वर्गो से मिलजुलकर काम करने से क्षेत्र और गांव के विकास को गति मिलती है। मंत्री अकबर ने ग्राम सिंघनपुरी जंगल में लोधी समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए, कबीरकुटी के लिए 05 लाख और रामयण मंडली को 10 हजार रूपए, ग्राम बाम्हनटोला में पटेल समाज भवन के लिए 05 लाख रूपए, सार्वजनिक भवन के लिए 05 लाख और मानस मंडली को 10 हजार रूपए देने की घोषणा की।

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि धान खरीदी राज्य सरकार की सबसे बड़ी योजना है। राज्य सरकार की नीति से छत्तीसगढ़ के किसानों का जीवन खुशहाल हो रहा है और आय में बढ़ोत्तरी हो रही है। मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में निर्णय लिया गया कि किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल दर से राशि का भुगतान किया जाए। आज 2540 रुपए में धान खरीदा जा रहा है। इस वर्ष की जो खरीदी होगी उसका भुगतान 2640 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा।

समर्थन मूल्य में अंतर की राशि के भुगतान के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अलग से राशि प्रदान करने की योजना बनाई गई। सहकारी समितियों में धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 9000 रूपये प्रति एकड़ की दर से 04 किस्तों में प्रदान किया जा रहा है। 04 किस्तों की राशि क्रमशः पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पूण्यतिथि 21 मई, उनकी जयंती 20 अगस्त तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर, वित्तीय वर्ष की समाप्ति की तिथि 31 मार्च को प्रदान की जाती है। वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि मिलाकर प्रति क्विंटल 2640 रूपए की दर से भुगतान प्राप्त हो रहा है। 

सभी परिवारों का बनाया जा रहा राशन कार्ड

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लाकर इस तरह के प्रत्येक मजदूर को प्रति वर्ष 7 हजार रुपए का भुगतान कर रही है। कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाले संग्राहकों को हमारी सरकार आने के बाद से 25 सौ रुपया प्रति मानक बोरा के स्थान पर 4 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है चाहे वो गरीबी रेखा से नीचे हो या ऊपर हो। परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने पर कार्ड को तोड़कर एक और नया कार्ड बना दिया जा रहा है।

भूमि का नियमितिकरण के लिए 13 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजना छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण के तहत अधिसूचना 14 जुलाई 2022 से पूर्व अस्तित्व में आएं आवासीय एवं गैर अवासीय एवं भू उपयोग परिवर्तन का किए गए अनाधिकृत विकास का नियमिति करण कराया जाना है।
                   

छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 के तहत अनाधिकृत विकास करने वाले व्यक्तियों से राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के अधिसूचित दिनांक 14 जुलाई 2022 से 01 वर्ष के भीतर आवेदन प्राप्त किए जाना है। नगर पालिका के सीएमओ ने बताया कि प्रदत्त अनुज्ञा के विपरित या प्रदत्त अनुज्ञा से विपरित स्वरूप में या बिना अनुज्ञा के अथवा निर्धारित भूमि उपयोग से विचलित किया गया हो ऐसी भूमि का नियमितिकरण के लिए आवेदन 13 जुलाई 2023 तक निर्धारित प्रारूप में कार्यालय नगर पालिका परिषद् में जमा कर सकते है।

अस्थि विसर्जन कर लौट रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना के अंतर्गत पौलमी के आगे आगरपानी घाटी में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वे इको वाहन में सवार सभी अस्थि विसर्जन के लिए इलाहाबाद गए हुए थे। वाहन में कुल 8 लोग सवार थे और प्रयाग राज अस्थि विसर्जन के बाद वापस हो रहे थे कि कबीरधाम जिले के  के आगे आगरपानी घाटी में यह हादसा हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है वहीं 4 पुरुष घायल हो गए हैं यह सभी बेमेतरा और कुछ रायपुर के रहने वाले हैं फिलहाल कवर्धा जिले के कुकदुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कवर्धा एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया " थाना कुकदुर क्षेत्र की घटना है पोलमी घाट में  30 से 40 फीट नीचे गिर गया था। एक ही परिवार के लोग इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन करके वापस आ रहे थे। जिसमें से 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई हैं जिसमें 2 महिला और एक पुरुष हैं। वही 5 लोंगों को इलाज के लिए  अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान एक महिला की भी मृत्यु हो गई है और 1 पुरुष की मृत्यु हुई है और चार अन्य जिसमें ड्राइवर भी शामिल लोग मामूली रूप से घायल है इनका वर्तमान में बेमेतरा में इलाज चल रहा है।"

कवर्धा एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया " घटना का कारण ड्राइवर की लापरवाही हो सकती है। क्योंकि घाट था और रात का समय था। प्राथमिक पता चलता है कि सामने से गाड़ी आने की स्थिति में गाड़ी को बचाने के दौरान गाड़ी नीचे गिरना पता चलता है लेकिन फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले में शराब की अवैध बिक्री पर आबाकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले दो दिनों में शराब की अवैध बिक्री पर 13 प्रकरण कायम किया गया आरै 24 जगह छापेमारी कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर व जिला आबकारी अधिकारी जी.पी.एस दर्दी के मार्गदर्शन में 7 और 8 अक्टूबर को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 13 प्रकरण कायम किया गया आरै 24 जगह छापेमारी कार्यवाही किया गया। 



आबकारी विभाग की टीम ने कार्यवाही के दौरान 17.45 बल्क लीटर (96 पाव) देशी प्लेन शराब जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध कुल (2) गैर जमानतीय प्रकरण धारा-34(1) क,34(2), 59(क) 34(1)ख- 1 प्रकरण ,36(क)- 5 प्रकरण, 36(ब)-5 प्रकरण कायम किया गया। जिला आबकारी अधिकारी दर्दी ने बताया कि 07 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की ग्राम भालूचुवा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब का धारण, विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उक्त ग्राम में रेड कार्यवाही में कमल हसन लहरे के रिहायशी मकान से 6.480 लीटर (36पाव) देशी प्लेन शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) व 59(क) का प्रकरण कायम किया गया 

तथा वृत्त कवर्धा में आदर्श नगर में वार्ड नंबर 06 में रामेश्वर ठाकुर पिता अर्जुन ठाकुर के रिहायशी मकान से 17 पाव 3.06 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर 34(1)ख आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम किया गया तथा देर रात को कवर्धा शहर के ढाबों की सघन जांच में रामभरोषा ढाबा, मंगलू ढाबा, सोनू ढाबा और पंजाबी ढाबा के विरुद्ध 36(क) आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम किया गया। उन्होंने बताया कि तथा 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की ग्राम धोबघट्टी में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब का धारण, विक्रय किया जा रहा है। उक्त ग्राम में रेड कार्यवाही में फन्नीराम चंद्राकर के रिहायशी मकान से 5.940 लीटर (33 पौवा) देशी प्लेन शराब  बरामद किया गया

एवं आरोपी के विरुद्ध 34(1) क, 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम किया गया तथा इसी दिन 36(सी) के 05 प्रकरण और 36(क) का एक प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में  आबकारी उप निरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव, योगेश सोनी, तुलेश कुमार देशलहरे, मनीष साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक छोटेलाल अर्मो, लोकनाथ साहू, आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, अमर पिल्ले नगर सैनिक राजेश धुर्वे, शेखरनाथ योगी, महिला नगर सैनिक भुनेश्वरी धुर्वे और वाहन चालक डायमंड साहू, राजेश कौशिक, अनिल लहरे, संजय कोशले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सोसायटी में अभद्र व्यवहार करने और कम्यूटर को तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अपराध दर्ज

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम रणवीरपुर में संचालित सेवा सहकारी समिति में वहां के कर्मचारियों के समक्ष अभद्र व्यवहार करने तथा समिति के कम्यूटर व अन्य समाग्री को तोड़फोड़ करने वाले संतोष धुर्वे के विरूद्ध समिति प्रबंधक द्वारा अपराध पंजीपद्ध करा दिया गया है। बताया जाता है कि संषोष धुर्वे ग्राम के निवासी है वह इस समिति के संचालक मंडल के भूतपूर्व सदस्य रह चुके है। इनके द्वारा इस वर्ष खरीफ फसल के लिए खाद्-बीज एवं उर्वरक का उठाव भी किया गया है।



कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर कृषि उपसंचालक व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप में रणवीरपुर में संचालित सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर वहां मंगलवार को घटित घटना की पूरी जानकारी ली। समिति के निरीक्षण के दौरान कमलेश मेरावी, सहायक समिति प्रबंधक, रमेश रजक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं उपस्थित कृषकों द्वारा बताया गया कि किसानां के द्वारा किसी प्रकार से हंगामा नहीं किया गया है।

केवल जमुनिया निवासी भूतपूर्व सदस्य, संचालक मण्डल सेवा सहकारी समिति, रणवीरपुर संतोष धुर्वे द्वारा सोसायटी में रखे कम्प्यूटर को तोड़ा गया है एवं दुर्व्यवहार किया गया। किन्तु धुर्वे द्वारा पूर्व में ही खाद, बीज एवं उर्वरक का उठाव कर लिया गया है तथा स्वयं के लिए खाद उठाव के लिए नहीं आया था। जब इनके द्वारा समिति में कम्प्यूटर तोड़ा गया तो वहॉ पर उपस्थित कृषकों में किसी भी प्रकार का रोष नहीं था। इनके द्वारा मनमानी करते हुए अभद्र र्व्यवहार किया गया। जिसके कारण समिति प्रबंधक द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया है।

रणवीरपुर सेवा सहकारी समिति द्वारा अब तक 899 मी.टन खाद वितरण किया जा चुका है

समिति के प्रंबधक ने बताया कि समिति में किसानों के लिए अब तक 437 मी.टन यूरिया, 231 मी.टन एस.एस.पी., 125 मी.टन डी.ए.पी., 110 मी.टन पोटास तथा 25 मी.टन एन.पी.के. इस प्रकार कुल 928 मी.टन उर्वरक की आपूर्ति की गई है। जिसमें 411 मी.टन यूरिया, 125 मी.टन डी.ए.पी., 227 मी.टन एस.एस.पी., 110 मी.टन पोटास, 25 मी.टन एन.पी.के. कुल 899 मी.टन वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 25.20 मी.टन यूरिया, 4.35 मी.टन एस.एस.पी. कुल 29.55 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है। डबल लॉक केन्द्रो में 2947 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है। समिति प्रबंधक के द्वारा 130 मी.टन उर्वरक का भण्डारण के लिए अतिरिक्त आर.ओ., डी.डी. जारी किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.