Media24Media.com: छत्तीसगढ़ सरकार गौरव दिवस मनाने की तैयारी में, विपक्ष ने बताया काला दिवस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ सरकार गौरव दिवस मनाने की तैयारी में, विपक्ष ने बताया काला दिवस

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी सत्रह दिसंबर को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री जनता के नाम संदेश भी देंगे। गौरव दिवस की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी संभाग आयुक्तों, कलेक्टरों, जिला पंचायत के सीईओं, वनमंडल अधिकारियों और सहकारिता विभाग  सहित इन आयोजनों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। गौरव दिवस के दिन सुबह ग्यारह बजे से राज्य के सभी गौठानों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों, नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्डों के अलावा प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर और धान खरीदी केन्द्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



इस बीच, प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीते चार सालों में राज्य सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया है। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने के बाद अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदों को भुला दिया है। चंद्राकर ने कहा है कि जिसे कांग्रेस गौरव दिवस बता रही है, यथार्थ में वह छत्तीसगढ़ के लिए काला दिवस है


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.