Media24Media.com: गौरव दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गौरव दिवस. Show all posts
Showing posts with label गौरव दिवस. Show all posts

जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव-2024

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में विभिन्न राज्यों से आए लोक नर्तक दलों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सिक्किम, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, नागालैण्ड, उत्तरांचल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दमन दीव, गुजरात और राजस्थान के जनजातीय समूह ने पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी।

लोक नृत्य महोत्सव में पहली सांस्कृतिक प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के माड़िया जनजाति ने गौर माड़िया नृत्य के माध्यम से दी। गौर माड़िया नृत्य छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग में गौर माड़िया जनजाति द्वारा किया जाता है। इस जनजाति का यह नृत्य बहुत ही हर्षाेल्लास से परिपूर्ण, सजीव एवं सशक्त होता है। सिक्किम के लिम्बू जनजाति समुदाय के लोक नर्तक दल ने प्रकृति पूजा, फसल और प्राणियों के संरक्षण में किए जाने वाला नृत्य चासोक तांगनाम नृत्य प्रस्तुत किया। गुजरात से आए लोकनर्तक दल ने सिद्दी गोमा नृत्य और राठवा नृत्य की प्रस्तुति दी। अरुणाचल प्रदेश से आए नर्तक समूह ने गेह पदम ए ना-न्यी की प्रस्तुति दी।


इसके उपरांत मध्यप्रदेश के डिंडौरी से आए गोंड जनजाति समूह ने सैला-रीना नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। सैला-रीना नृत्य एवं गीत बहु जनजातीय नृत्य है। जम्मू कश्मीर के गुज्जर जनजातीय समुदाय के नर्तक दल ने मनमोहक गोजरी नृत्य की प्रस्तुति से खूब तालियां बंटोरी। जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव के पहले दिन उत्तराखंड के जनजातीय समुदाय द्वारा दिया बाती नृत्य, तेलंगाना के द्वारा मथुरी नृत्य, उत्तर प्रदेश के द्वारा कर्मा नृत्य, कर्नाटक के द्वारा सुगाली नृत्य , आंध्र प्रदेश के द्वारा ढीमसा नृत्य, दमन दीव द्वारा तारपा नृत्य तथा राजस्थान के जनजातीय कलाकारों द्वारा चकरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जनजातीय कलाकारों द्वारा अलग-अलग तीज त्यौहारों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव के पहले दिन कलाकारों के साथ ही उपस्थित दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह का माहौल था।दर्शकों ने विभिन्न प्रदेशों से आए जनजातीय कलाकारों के नृत्य पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय लोक नृत्य महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का देवगुड़ी में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत दो दिनों तक विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी, जनजातीय चित्रकला प्रदर्शनी के साथ-साथ देश के 21 राज्यों के 28 आदिवासी नर्तक दलों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा सहित शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गेंद सिंह, गुण्डाधुर को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करके जनजातीय समुदाय का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार जताया।
                   

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की भव्य शुरूआत 13 नवम्बर से जशपुर से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समुदाय की जितनी चिंता की है, उतनी किसी ने नहीं की है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश की 10 करोड़ जनजातीय आबादी के कल्याण के लिए पृथक मंत्रालय बनाया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के जमुई से कल 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आदिवासी गांवों के समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए 80 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान है। 

इससे छत्तीसगढ़ राज्य के 6,691 आदिवासी गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास और जनजातीय समुदाय के कल्याण के काम होंगे। कार्यक्रम के आरंभ में सभी 21 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों के आकर्षक मार्चपास्ट के दौरान लोगों ने करतल ध्वनि कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। 

आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि यह आयोजन कला, संस्कृति, परंपरा और देश की रक्षा के लिए प्राणों का न्यौछावर करने वाले महापुरूषों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गाें के बेहतरी के काम तेजी से कराए जा रहे हैं।  

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, विधायक सर्व पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत सिंह साहब, मोती लाल साहू, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों की होगी मनमोहक प्रस्तुति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें अरूणाचल प्रदेश के आदि लोक नृत्य नाटिका, मध्यप्रदेश के भील भगोरिया नृत्य, मेघालय के गारो लोक नृत्य और नागालैण्ड के आओ नागा लोक नृत्य सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां होगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जमुई (बिहार) से जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। वे छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में वर्चंअली शामिल होंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा।

आदिम जाति विभाग द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। साइंस कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के दौरान 14 एवं 15 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक जनजातीय गौरव पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ सहित कई राज्यों के आदिवासी कलाकार, आदिवासी कला संस्कृति के मर्मज्ञ शामिल होंगे।

दो दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नर्तक दलों एवं कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। अब तक 18 राज्यों के 22 आदिवासी नर्तक दलों ने इस दो दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है, जिसमें अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, मेघालय, आसाम, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के आदिवासी नर्तक दल शामिल हैं। इनमें पुरूष एवं महिला कलाकारों की संख्या लगभग 425 है।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा।

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस : भूपेश सरकार के चार साल पूरे, मनाया जा रहा गौरव दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आज प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना की घोषणा की। इस योजना पर सौ करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रखरखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपये देने की भी घोषणा की। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना के तहत बारह सौ करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास की जयंती की पूर्व संध्या पर नवा रायपुर में लगभग चार करोड़ छियासी लाख रूपये की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा स्मारक और संग्रहालय का भूमिपूजन किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं, राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर के टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिछले चार वर्षों में सरकार की उपलब्धि और अन्य सफलताओं के संबंध में जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर आज राज्य के सभी गौठानों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों, नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्डों के अलावा प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर और धान खरीदी केन्द्रों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास राज्य सरकार के चार साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी किया।

कुशासन और हर वर्ग पर अत्याचार का कार्यकाल-भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने को कुशासन और हर वर्ग पर अत्याचार का कार्यकाल बताया है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल में आम जनता, युवा और किसान परेशान हैं। केन्द्र सरकार, राज्य के विकास के लिए भरपूर पैसा दे रही है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा विकास की एक नींव तक नहीं रखी गई है। इसी तरह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार और आतंक ही कांग्रेस सरकार की देन रही है। इन चार वर्षों में न तो पुल-पुलियों का निर्माण हुआ और न ही सड़कें बनीं।

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां कलेक्टोरेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। 



नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया। आज गौरव दिवस पर पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने 5 टन सब्जियों का लंगर अंबेडकर चौक पर प्रारंभ किया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री बघेल ने किया। मुख्यमंत्री ने आमजनों कोे सब्जियां जैसे फूलगोभी, पत्ता गोभी, भाटा, लौकी आदि सब्जियां वितरित की। इस अवसर पर गिरीश दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


साकार हो रहा है पुरखों, किसानों, नौजवानों का सपना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में तेजी से साकार हो रहा है हमारे पुरखों, किसानों और नौजवानों का सपना। हमारे पुरखों ने विकसित, समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। आज यह सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय मे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आज पूरे राज्य में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

 


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए, सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए और तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए देने की घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमारे अन्नदाता खुशहाल हैं। स्वावलंबी बन रही महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक है। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने विकसित, समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। आज यह सपना साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने सीधे मंत्रालय जाकर 19 लाख किसानों के लगभग 11 हजार करोड़ रूपए की ऋण माफी और 2500 रूपए में धान खरीदी का फैसला लिया। इस फैसले के साथ ही न्याय का जो सफर प्रारंभ हुआ था वह आज भी जारी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वावलंबी गांवों का सपना देखा था उनकी परिकल्पना का अनुसरण करते हुए सुराजी गांव योजना प्रारंभ की। गांवों को उत्पादन का केन्द्र बनाने और शहरों को वाणिज्य और व्यापार का केन्द्र बनाने की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 9000 से अधिक गौठानों में हजारों महिलाएं गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने सहित अनेक आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न है। इससे उनकी आय बढ़ी है और वे स्वावलंबी बनी है। गौठानों में तैयार की गई लगभग 20 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खेतों में पहुंची। राज्य सरकार के आव्हान पर हजारों हजार किसानों ने मवेशियों के लिए पैरादान किया।

गौठानों के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग कम करने, कार्बन उत्सर्जन कम करने छत्तीसगढ़ का छोटा सा योगदान है। हमारे चार हजार से अधिक गौठान स्वावलंबी बन गए हैं। गौठान समितियों के पास 15 से 16 लाख रूपए तक की राशि जमा है। इस राशि से ये गौठान गोबर खरीद रहे हैं और गांवों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। यह एक बड़ा सकारात्मक बदलाव है। सामान्यतः राज्य अथवा केन्द्र सरकार से मिली राशि से गांवों के विकास के कार्य किए जाते रहे हैं। अब हमारे गौठानों ने खुद की पूंजी से गांव के विकास में योगदान देना प्रारंभ किया है।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान नवा रायपुर में 4.86 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय का भूमिपूजन किया। इस कार्य के साथ उन्होंने 33.96 करोड़ रूपए की लागत के 14 कार्यो का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। जिनमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अनेक कन्या एवं बालक छात्रावास-आश्रमों के कार्य शामिल हैं। बघेल ने इस अवसर पर राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ’न्याय के चार साल’ और न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

युवाओं को रोजगार से जोड़ने 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क प्रारंभ किए जा रहे हैं, जिनमें से शैड, बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है। यहां युवा अपने छोटे-छोटे उद्योग लगा सकते हैं। इन्हें बैंक से लोन दिलाने और रॉ मटेरियल उपलब्ध कराने में भी राज्य सरकार सहयोग करेगी। गौठानों के उत्पादों के विक्रय के लिए सी-मार्ट प्रारंभ किए गए हैं।



मुख्यमंत्री ने प्रदेश की चार वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वन अधिकार पट्टों का वितरण, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल, लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू ऐडिशन, घोटुल, देवगुड़ियों के विकास, राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में स्वामी विवेकानंद स्मारक की स्थापना और महान दार्शनिक नागार्जुन की तपोस्थली को विकसित करने के फैसले छत्तीसगढ़ी तीज त्यौहारों को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और इडब्ल्यूएस को 4 प्रतिशत का आरक्षण देने का विधेयक सर्वानुमति से पारित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह कानून लागू होगा।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन और अंकित आनंद, जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा और संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम से विभिन्न जिलों से अनेक जनप्रतिनिधि ग्रामीण, किसान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।   

 

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा स्लोगन, फोटोग्राफी एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर 2022 को  "छत्तीसगढ़ गौरव दिवस" मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जनसंपर्क  विभाग द्वारा इस अवसर पर" स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को https://www.cgmodel.in पर 5 जनवरी तक अपनी प्रविष्टियां भेजनी होंगी। प्रतियोगिता के लिए विभाग द्वारा तय किए गए विषय हैं - पर्यटन, प्रकृति, आर्किटेक्चर, जन-सुविधाएं, स्वच्छता, शिक्षा, त्यौहार-परम्पराएं, विकास कार्य और शासकीय योजनायें।

राज्य भर में 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा ’छत्तीसगढ़ गौरव दिवस’

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में ’छत्तीसगढ़ गौरव दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को ’छत्तीसगढ़ गौरव दिवस’ के आयोजन के संबंध में आज मंत्रालय से विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।



सभी कलेक्टरों को कहा गया है कि 17 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे सभी गौठानों में किसानों,  गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगणों तथा वन क्षेत्रों में भी तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों में ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाए और उन्हें किसानों एवं मजदूरों हेतु संचालित राज्य शासन की योजनाओं और राज्य शासन की 04 वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी दी जाए।

इसी प्रकार कलेक्टरों को 17 दिसम्बर 2022 को ही दोपहर 3.00 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केंद्रों में किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टरों को जिले के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार गौरव दिवस मनाने की तैयारी में, विपक्ष ने बताया काला दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी सत्रह दिसंबर को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री जनता के नाम संदेश भी देंगे। गौरव दिवस की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी संभाग आयुक्तों, कलेक्टरों, जिला पंचायत के सीईओं, वनमंडल अधिकारियों और सहकारिता विभाग  सहित इन आयोजनों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। गौरव दिवस के दिन सुबह ग्यारह बजे से राज्य के सभी गौठानों, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों, नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्डों के अलावा प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर और धान खरीदी केन्द्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



इस बीच, प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीते चार सालों में राज्य सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया है। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने के बाद अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदों को भुला दिया है। चंद्राकर ने कहा है कि जिसे कांग्रेस गौरव दिवस बता रही है, यथार्थ में वह छत्तीसगढ़ के लिए काला दिवस है


प्रदेश में 17 दिसंबर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 04 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसंबर को शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों के कार्यालय स्थलों, सभी जिलों में संचालित हाट-बाजारों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की जनता के नाम संदेश भी देंगे।



छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के आयोजन की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसके अनुसार राज्य के सभी गौठानों में 17 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे किसानों,  गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों,  जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों,  राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा एवं शासन द्वारा विगत 04 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

दोपहर 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर,  धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित करके शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी उन्हें दी जाएगी। प्रदेश के वन क्षेत्रों में इसी दिन सुबह 11 बजे तेंदुपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी जिलों में संचालित हाट बाजार स्थलों में भी लोगों  को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी।

नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन की 4 वर्षों की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 17 दिसंबर 2018 को कामकाज शुरू किया था। सरकार बनने के दो घंटे के भीतर ही ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने, किसानों का कर्ज माफ करने, सिंचाई कर माफ करने जैसे वादे शासन ने पूरे कर दिए। सरकार ने उस वर्ष 2500 रुपए क्विंटल की दर से 80.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की थी।

इसके बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए किसानों को फसलों पर इनपुट सब्सिडी देने की व्यवस्था की गई। इस योजना के लागू होने के बाद हर साल किसानों की संख्या, खेती के रकबे और धान खरीदी की मात्रा में बढ़ोतरी होती गई। वर्ष 2019-20 में 84 लाख मीटरिक टन, 2020-21 में 92 लाख मीटरिक टन, 2021-22 में 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हुई। इस साल 110 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत चार सालों में अब तक 16,401 करोड़ 45 लाख रुपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब इसमें खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों, वृक्षारोपण और कोदो-कुटकी-रागी को भी शामिल कर लिया गया है। 

अपने कार्यकाल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने 17 लाख 82 हजार किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ कर दिया था। इसी तरह 17 लाख से अधिक किसानों पर वर्षों से बकाया 244 करोड़ 18 लाख रुपए का सिंचाई कर भी दो घंटे के भीतर माफ कर दिया। इसके बाद वर्ष 2018 से जून 2021 तक का 80 करोड़ रुपए का और बकाया सिंचाई कर भी माफ कर दिया गया। इसी तरह सरकार ने अपना एक और वादा पूरा करते हुए बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1707 किसानों की 4200 एकड़ अधिग्रहित भूमि लौटा दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा देते हुए सुराजी गांव योजना की शुरुआत की, इसके अंतर्गत संचालित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का आधार बना।

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लक्ष्य को भी हासिल किया। न्याय योजनाओं की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए राज्य में गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी योजनाएं भी लागू की गईं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रुपए किलो में गोबर और 4 रुपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना। राज्य में सुराजी गांव योजना के गरवा घटक के तहत निर्मित 9 हजार 619 से अधिक गौठानों में गोधन न्याय योजना के साथ-साथ आजीविका मूलक गतिविधियों की भी शुरुआत की गई,

इससे हजारों की संख्या में महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार मिला। रीपा योजना की शुरुआत करते हुए 300 गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में उन्नत किया जा रहा है। वन क्षेत्रों के निवासियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर 2500 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रुपए मानक बोरा कर दी गई। इसी तरह समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या 07 से बढ़ाकर 65 कर दी गई। वनक्षेत्रों में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ उनके वैल्यू एडीशन और प्रसंस्करण के माध्यम से भी सैकड़ों की संख्या में रोजगार के नये अवसरों का निर्माण किया गया।


जनजातीय गौरव दिवस: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भगवान बिरसा मुंडा का पुण्य स्मरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज जनजातीय गौरव दिवस है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को केन्द्र सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। इस अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले स्थित उलीहातू गांव में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धाजंलि अर्पित की। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कड़ी मेहनत से राष्ट्र को समृद्ध किया है।



वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा और करोड़ों आदिवासी शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए देश अमृतकाल के पांच प्रण की ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। इन पांच प्रणों में विकसित भारत का लक्ष्य, औपनिवेशिक मानसिकता को खत्म करना, अपनी विरासत पर गर्व करना, नागरिकों में एकता और कर्तव्यपराणता की भावना जागृत करना शामिल हैं।

इधर, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनायक बिरसा मुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा ने महाविद्रोह ‘ऊलगुलान’ चलाकर तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक अधिकारों के लिए लड़ाई भी लड़ी।

वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में बिरसा मुण्डा की जयंती और गांधीवादी नेता आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुण्डा ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी।

जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

No comments Document Thumbnail

जशपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जशपुर शहर के बिरसा मुण्डा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से एक शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा बिरसा मुण्डा चौक से होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची, जहां डॉक्टर भागवत ने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित आमसभा को संबोधित किया।



इस मौके पर आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में रीति-रिवाज और परंपरा में विविधता होते हुए भी हम सबका व्यवहार एक समान है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव ही धर्म गौरव है। इस मौके पर डॉक्टर भागवत ने पूर्व सांसद स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का  अनावरण किया। डॉक्टर भागवत ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव वीर प्रकृति के व्यक्ति थे और धन-दौलत तथा सत्ता के बाद भी अति विनम्र थे।

जूदेव के मन में देश, धर्म, संस्कृति के प्रति अगाध प्रेम था और उन्होंने हमेशा जनजातीय समाज के गौरव के लिए कार्य किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। डॉक्टर भागवत कल अंबिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो विभाग सरगुजा और कोरिया के संयुक्त पथ संचलन में भाग लेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ स्थापना दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस : साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेगी। प्रदेश भर में अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा की तब की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ राज्य बनाने, यहां की जनभावनाओं के अनुरूप राज्य का विकास करने के लिए हमेशा याद की जाती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास की मुख्य बल्कि एकमेव भागीदार है। भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और भाजपा की राज्य सरकार ने  छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया।



प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि अटलजी ने यह जानते हुए भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापित किया कि नया राज्य बनने पर संख्या बल के आधार पर भाजपा को विपक्ष में बैठना होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए विपक्ष में बैठना स्वीकार करते हुए राज्य बनाया। क्योंकि भाजपा विकास और जनसेवा की राजनीति करती है। कांग्रेस ने राज्य की सत्ता हाथ में आते ही लोकतंत्र की हत्या की। जनता को उत्पीड़ित किया। तानाशाही की। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी और आखिरकार राज्य के पहले चुनाव में लोकतंत्र जीत गया। कांग्रेस को जनता ने 15 साल का वनवास देकर भाजपा को छत्तीसगढ़ बसाने की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा ने यह कर्तव्य बखूबी निभाया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि अब बीते 4 साल से छत्तीसगढ़ का विकास ठहर गया है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार, कर्ज का बढ़ता बोझ, आर्थिक दिवालियापन की स्थिति, माफियाराज, गुंडाराज, हिंसा, हत्या, लूट, बलात्कार, अराजकता का आलम है। किंतु अब अंधकार छंटने वाला है। नया सूरज निकलने वाला है। विकास का कमल खिलने वाला है। भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाना चाहती है कि जहां से विकास थमा है, उसे दोगुनी गति से पुनः शुरू करेंगे। छत्तीसगढ़ में कानून का राज स्थापित करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.