Media24Media.com: भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा वीआईपी रोडसौंदर्यीकरण में गड़बड़ी!

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा वीआईपी रोडसौंदर्यीकरण में गड़बड़ी!

Document Thumbnail

रायपुर। नगर निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा वीआईपी रोड के सौंदर्यीकरण से  संबंधित एक ही निविदा को ऑनलाइन प्रक्रिया से अलग रखने के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में जारी किया गया है। आज रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मीनल चौबे और भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर सहित अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया, 



कि करीब दो करोड़ रूपये के निर्माण कार्य को ऑनलाइन प्रक्रिया से बचाने के लिए बारह टुकड़ों में जारी किया गया है। भाजपा नेताओं ने आशंका जताई कि छोटी-छोटी निविदा जारी करने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता है। भाजपा नेताओं ने इस प्रक्रिया में टेंडर के निर्धारित नियमों की अवहेलना करने का आरोप भी लगाया। भाजपा पार्षद दल द्वारा इस मामले की शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा में कराई जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.