Media24Media.com: भेंट मुलाकात: 80 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भेंट मुलाकात: 80 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Document Thumbnail

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में अस्सी करोड़ सत्ताईस लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें चौहत्तर करोड़ अस्सी लाख रूपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन और पांच करोड़ छियालीस लाख रूपये से अधिक के कार्यां का लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डोंगरगांव में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।



इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला छोटा होने से कार्य भी कम हुआ है, जिसका लाभ जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने नल-जल योजना की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिले में सट्टा-जुआ, अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने कहा। साथ ही सीमावर्ती राज्यों से अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए। डोंगरगांव में ही पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन को जानने के लिए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने डोंगरगांव में आयोजित सामाजिक अधिकार सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.