Media24Media.com: भेंट-मुलाकात

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भेंट-मुलाकात. Show all posts
Showing posts with label भेंट-मुलाकात. Show all posts

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर में पिछले महीने की पहली तारीख को ‘युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए 60 लाख 3 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल से महाविद्यालय की छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अतिरिक्त कक्ष की माँग रखी थी। मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति की तुरंत घोषणा भी कर दी थी। इस पर तेजी से काम हुआ और कलेक्टर ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी। इससे अब अतिरिक्त कक्षों का निर्माण जल्द प्रारंभ हो सकेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर इतनी तेजी से क्रियान्वयन होने पर महाविद्यालय की छात्राएं बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है। छात्राओं ने बताया कि अतिरिक्त कक्षों की जरूरत थी। मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम के बारे में जब छात्राओं को पता चला और जब हमने दूसरे संभागों में हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में छात्र हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये त्वरित निर्णयों के बारे में सुना तो हमें भी लगा कि हमारे संभाग में जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम युवाओं के साथ होगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे। इतना अच्छा कार्यक्रम हुआ।

हमारे साथियों ने भी अपनी बात रखी और उन्हें भी मौका मिला। मुख्यमंत्री जी ने बहुत संवेदनशीलता से हमारी बात सुनी। हमें लगा कि हमारी दिक्कत देर सबेर दूर हो जाएगी। फिर जब इस बात की जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करते हुए राशि स्वीकृत हो गई है तो यह बहुत खुशी की बात है। छात्राओं ने बताया कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी छात्रों की जरूरतों के मुताबिक भी अनेक निर्णय लिये हैं। नये कोर्स आरंभ होने का लाभ भी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्लॉक, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की र्स्पधाओं के आयोजन की तिथियों में आंशिक संशोधन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की खेल र्स्पधाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर स्तर की र्स्पधाओं का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक तथा जिला स्तरीय आयोजन 27 अगस्त से 04 सितंबर 2023 तक होंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 04 अगस्त को दुर्ग जिले में आयोजित युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तिथियों में आंशिक संशोधन के निर्देश खेल विभाग को दिए थे। जिसके परिपालन में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक के आयोजन में संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तिथि यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। संभाग स्तर के आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होंगे। राज्य स्तर के आयोजन रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। विदित हो कि वर्ष 2022-23 में राज्य के 25 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने प्रथम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लिया था। वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का यह लगातार दूसरा साल है। इसमें प्रदेश के लगभग 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आव्हान और कहा कि आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में धमतरी से आये युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनो का छत्तीसगढ़ विषय पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जोशीले भाषण से इतना खुश हुए कि सोमेश्वर को अपने पास बुलाकर गले लगा लिया और सिर पर रखकर आर्शिवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर के लिए युवाओं से खचा-खच भरे स्टेडियम में तालियाँ बजवायीं।

मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जितने ज्यादा युवा राजनीति में आएंगे उतना ही अधिक लोगों को पढ़े-लिखे युवाओं का नेतृत्व मिलेगा और हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। धमतरी के भुजेश कुमार ने मुख्यमंत्री से उनके पढ़ाई के दौरान आई समस्या के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया की बचपन में गांव में सड़कें, बिजली, नाली की समस्या को देखता था। मुझे लगता था कि विधायक ही इस समस्या का समाधान करता है। मेरे मन में भी आया कि मैं भी एक दिन विधायक बनूंगा। मैने शुरूआत की और निरंतर संषर्घ के बाद आज इस मुकाम पर पहुंचा हूॅ। मै पूरी कोशिश करता हूँ कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

रायपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये बड़ी संख्या में युवाओं से मुख्यमंत्री सीधे रूबरू हुए। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने न केवल उनके बाते सुनी बल्कि मौके पर ही युवाओं की मांग पर कई अहम घोषाणाएं की। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग पर दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ करने, शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में पीजी कोर्स प्रारंभ करने, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति, फीजियोथेरेपी कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था सहित छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापक भर्ती करने की घोषणा की। भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम की शुरूआत राजगीत अरपा पैरी के धार से हुई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष युवाओं ने मेरे सपनों के छत्तीसगढ़ पर अपने विचार, कविता और भाषण की प्रस्तुत किए। उसके पश्चात मुख्यमंत्री ने युवाओं से बातचीत की। पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र प्रणव कुमार ने प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी करने तथा पारदर्शिता के लिए उचित उपाय करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। धर्मेश नायक ने कहा कि हमने टैटू आर्ट का कोर्स किया है। उन्होंने महादेवघाट को कला केंद्र के रूप में घोषित करने की मांग की जिससे टैटू कलाकारों को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर विचार कर कार्यवाही करने की बात कही।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र भोजराज धनगर ने स्कूल स्तर पर प्रशिक्षित कला के शिक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा अभी संगीत विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, उसके बाद निश्चित रूप से स्कूली स्तर पर भी से लागू किया जाएगा। कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में फ्री टिकट की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गायिका सुश्री आरू साहू, ऋषि वालिया बैंड इंडियन रोलर्स और राहुल नायक के बैंड की प्रस्तुति हुई। जब भी रायपुर आओगे आधारित विडियो का विमोचन हुआ। इस अवसर पर आदिम जाति विभाग मंत्री मोहन मरकाम, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष विधायक कुलदीप जूनेजा, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सुश्री संकुतला साहू, श्रीमती अनिता योगेश शर्मा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल की अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण के सचिव एन.एन.एक्का. रायपुर कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र सर्वेश्वर भूरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा, कहा-दंत चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में किया जाएगा पदस्थ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ किया जाएगा। आगे युवाओं से भेंट-मुलाकात में सीएम ने कहा कि पुरखों के सपनों को साकार करने के लिए हम छत्तीसगढ़ को आगे बढाने के लिए काम करना है. छत्तीसगढ़ का नाम देश और दुनियाभर में होना चाहिए।


डॉ. सुयश बघेल ने कहा, आपका बहुत बहुत आभार कि अपने इतना सुंदर मौका हमें प्रदान किया। मैं डेंटल की पढ़ाई कर रहे युवाओं की ओर से सवाल पूछ रहा हूँ। आपने हमारा स्टायफण्ड बढ़ाकर एमबीबीएस की तरह किया, आपका बहुत बहुत धन्यवाद। शासकीय दांत चिकित्सा महाविद्यालय में इंटर्न की भर्ती को लेकर अनुरोध किया, कहा कि एमबीबीएस की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 2 सेवा देने का मौका डेंटल स्टूडेंट को मिले। वही इंटर्नशिप कर रही छात्रा समृद्धि शुक्ला ने कहा हमारे कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था नहीं है मुख्यमंत्री ने छात्रावास की व्यवस्था करने के लिए सहमति दी.

महासमुंद से आई युवा प्रतिनिधि वर्षा गजेंद्र ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आपने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए यहां की चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी को प्रोत्साहन दिया। आपने जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया। नवा छत्तीसगढ़ बनाने युवा वर्ग आपके साथ हैं। गरियाबंद की इंद्राणी साहू ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मोर सपना के छत्तीसगढ़ शीर्षक से कविता सुनाई।

मोर छत्तीसगढ़ के माटी म

सोना मैं उपजाहूं

मोर छत्तीसगढ़ ल छोड़के

संगी मैं कहूँ नई जाहूं


मुख्यमंत्री बघेल आज युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री महात्मा गांधी कला मंदिर भिलाई आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे ।


जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार सीएम बघेल आज 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे। सीएम इस दौरान संभाग के पांचों जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, आयोजन संबंधी इंतजामों आदि की समय पर तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री  बघेल की युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को पूर्व में आयोजित प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान का विस्तार माना जा रहा है। इसके पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शासकीय योजनाओं के लिए लोगों का फीडबैक भी जाना था। अब सभी संभाग मुख्यालयों में समय-समय पर होने वाले युवाओं से भेंट-मुलाकात के इस कार्यक्रम में बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दों, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से मेरे सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए युवाओं की सोच और सुझाव भी लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मिले सुझावों को नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए तैयार की जाने वाली योजनाएं बनाने में भी शामिल किया जाएगा। युवा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधे प्रश्न भी पूछ सकेंगे और उनके जवाब भी पा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि सीएम  भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक हटने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए भत्ते के रूप में बेरोजगार युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से शंकर नगर स्थित राजीव भवन आएंगे और बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे भिलाई सिविक सेंटर जाएंगे और वहां मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित महात्मा गांधी कला मंदिर में 5.30 बजे से डॉ. खूबचंद बघेल जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से शाम 6:30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


छत्तीसगढ़िया संस्कृति को संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के कलाकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कार्यक्रम में पद्मश्री पुरुस्कार विजेता, राज्य पुरुस्कार विजेता, लोक कलाकार, फ़िल्म आर्टिस्ट, तकनीशियन और निर्माता - निर्देशकों से मुलाकात कर विभिन्न मुददों पर चर्चा की। 
                     

मुख्यमंत्री बघेल ने हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ख्यातिलब्ध कलाकार यहां उपस्थित हैं, आप सबका मैं स्वागत अभिनंदन करता हूँ। आया हूँ तो आप सबके साथ सेल्फी खिचवाऊंगा। छत्तीसगढ़ राज्य के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक धरोहरों को बचाने और संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान है।

                        

मुख्यमंत्री ने नाचा के पुरोधा स्वर्गीय हबीब तनवीर, चन्दैनी गोंदा के संस्थापक स्व. खुमान साव का स्मरण करते हुए उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा लोक कला के जरिए छत्तीसगढ़ को विशेष पहचान दिलाई। इस मौके पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, पद्मश्री भारती बंधु, पद्मश्री मदन चौहान, पद्मश्री उषा बारले, निर्माता निर्देशक मनोज वर्मा, सतीश जैन, श्रीमती रजनी रजक समेत प्रदेशभर के कलाकार उपस्थित थे।

                         

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि कलाकार जब अपनी प्रस्तुति देते हैं तो वह समाज की जनभावना को रेखांकित और प्रस्तुति के माध्यम से अभिव्यक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि लोक विधा कर्मा के अनेकों शैलियां प्रचलित हैं, अनेक विधाओं में नई शैलियां कलाकारों ने निकाली हैं। छत्तीसगढ़ में गायी जाने वाली पंडवानी पूरे देश में नहीं गायी जाती। भरथरी, पंथी जैसी विधाओं को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने का काम हमारे छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने किया है।

                    

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खानपान, हमारी बोली भाखा, संगीत, गीत, नृत्यशैली सबको उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक जोड़ने का काम कलाकारों ने किया है। जब एक दौर था जिसमें नाचा मशाल जलाकर किया जाता था। फिर माईक सेट का दौर आया। उन्होंनेे कहा कि रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राम वन गमन परिपथ को विकसित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के हर विकासखण्ड मुख्यालय में मॉडल जैतखाम बनाने की बात दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपने बचपन से जुड़े अपने अनुभव भी सुनाए। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन कलाकारों से जुड़ा रहा, लोक कला के ज्यादातर विधाओं का प्रभाव मेरे जीवन में पड़ा। छत्तीसगढ़ की पहले जब चर्चा होती थी तो नक्सल घटना, जवानों की शहादत की खबरें आती थी। अब यहां की संस्कृति और परंपरा की चर्चा होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई, कलाकारों को भी इसका लाभ मिल रहा है, मुझे इसकी खुशी है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, हमने अरपा पैरी के धार को राजगीत बनाया। तीज-तिहार की छुट्टियां घोषित की, अब सब तीज-तिहार मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जेब में पैसा रहता है तो तीज-तिहार का आनंद ही अलग होता है, इसलिए हमने किसानों को उऋण किया और अब समय-समय पर विभिन्न योजनाओं का पैसा भी दे रहे हैं। पहले लोग बोरे बासी खाने में संकोच करते थे, लेकिन अब श्रमिक दिवस 1 मई को बोरे-बासी दिवस घोषित करने के बाद से सब लोग न केवल बोरे-बासी खाते हैं बल्कि सोशल मीडिया में फ़ोटो भी अपलोड करते हैं।

अपने छत्तीसगढ़िया कल्चर को बढ़ावा दें क्रिएटर्स : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार शाम सोशल मीडिया क्रिएटर्स से भेंट-मुलाकात की। राजधानी रायपुर के एक हॉटल में ‘कका मीट क्रिएटर्स‘ नाम से आयोजित कार्यक्रम में वे प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया क्रिएटर्स से रूबरू हुए। इस दौरान सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने मुख्यमंत्री से कई रोचक सवाल भी पूछे और मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज़ में उनके जवाब भी दिए।
                   

‘कका मीट क्रिएटर्स‘ में कला-संस्कृति, मनोरंजन, खानपान, पर्यटन, बोली-भाखा, रेडियो, वाइल्ड लाइफ, एडवेंचर, सूचना, फोटो- वीडियोग्राफी सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े तथा अपनी क्रिएटिविटी से खास पहचान बना चुके सोशल मीडिया क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर और यू-टयूबर्स बड़ी संख्या में मौजूद थे तथा उनमें गजब का उत्साह था। मुख्यमंत्री बघेल ने टेबल-दर-टेबल क्रिएटर्स तक पहुंचकर उनसे बातचीत की। उनके सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अब सबके हाथ में मोबाइल आ गया। हाथ में ही सब खबर मिल जाती है।
                           

हर वो आदमी आज कल पत्रकार बन गया है, जिसके पास स्मार्ट फोन है। जिसे कुछ भी लिखना, पढ़ना नहीं आता वह भी अपनी टांग अड़ाता है, इसलिए अच्छे-अच्छे लोग लिखना बंद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौर में वाट्सएप यूनिवर्सिटी बहुत खतरनाक है। कोई आदमी बहुत मेहनत कर जिंदगी भर की तपस्या करने के बाद अपना एक व्यक्तित्व बनाता है, लेकिन वाट्सएप यूनिवर्सिटी वाट लगा देती है। वाट्सएप यूनिवर्सिटी वालों की कोई क्रेडिबिलिटी नहीं होती है। वो तो नेहरू जी के बारे में भी गलत बातें प्रचारित करते हैं। ये वाट्सएप यूनिवर्सिटी किसी की छवि बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। सोशल मीडिया बहुत बड़ा मंच है, इसकी भूमिका रचनात्मक हो।
                    

हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में दिवंगत छत्तीसगढ़ के फेमस यू-ट्यूबर देवराज पटेल को याद करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे प्रदेश के सोशल मीडिया क्रिएटर्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। एक महिला क्रिएटर के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी काकी के साथ बहुत सी फिल्में देखी हैं। पाटन क्षेत्र के एक क्रिएटर ने अपना और अपने गांव का नाम बताया तो मुख्यमंत्री ने उनके पिता का नाम लेते हुए पूछा कि आप उनके लड़के हैं क्या। महिला सुरक्षा को लेकर वाहनों में पेनिक बटन जैसी व्यवस्था करने के लिए महिला क्रिएटर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
                       

घूमने के लिए छत्तीसगढ़ में पसंदीदा पर्यटन स्थल के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के लिए एक से बढ़कर एक स्थान हैं, घूमने-फिरने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पढ़ाई में एवरेज थे। मस्ती भी बहुत करते थे। बारिश के दिनों में नाला में बाढ़ आ जाती थी, तो स्कूल बंक बहुत होता था। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मैं सोशल मीडिया क्रिएटर होता तो खेती-किसानी पर क्रिएटिव बनाता। उन्होंने क्रिएटर्स से कहा कि वे अपने छत्तीसगढ़िया कल्चर को बढ़ावा दें। कलेवा को दिखाते हैं तो मुंह में पानी आ जाता है। एक बाल क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से कहा कि गरीब बच्चे पहले पढ़ नहीं पाते थे, आपने ऐसा स्कूल बनवाया है जहां फ्री में एजुकेशन मिलता है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 जुलाई को यू-टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से, 16 जुलाई को लोक कलाकारों से करेंगे भेंट-मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद 15 जुलाई की शाम यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से भेंट- मुलाकात करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बघेल 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ भेंट-मुलाकात कर रूबरू होंगे।
                 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि अपने योगदान से यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। यह रचनात्मक का क्षेत्र है, जिन लोगों ने इस क्षेत्र को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए चुना है। उनका प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन जरूरी है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इनके साथ अपनी भेंट-मुलाकात तय की है।

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की हमेशा से लोगों के बीच अच्छी खासी पैठ है। ऐसा हो भी क्यों नहीं क्योंकि छत्तीसगढ़वासियों का अपनी माटी की संस्कृति के साथ गहरा लगाव है। वहीं यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से इसे लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, सूचनाओं के सम्प्रेषण और मनोरंजन जगत में इसकी प्रभावी भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों का छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान रहा है। नए जमाने के चलन के साथ इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति में रोचकता और लोगों के बीच अपना आकर्षण बनाए रखा है। जनसमुदाय को बड़ी उत्सुकता के साथ इन कलाकारों की प्रस्तुति का इंतजार रहता है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य और इसकी गौरवशाली संस्कृति को देश और दुनिया के सामने प्रभावशाली और रोचक ढंग से प्रस्तुत करने में यू टयूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इनके द्वारा अपनी रचनात्मकता, सोशल नेटवर्किंग कौशल के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति लोगों के बीच विश्वास कायम कर रही हैै। मुख्यमंत्री इन लोगों से  भेंट-मुलाकात कर अपने विचार साझा करेंगे और इनकी बातों को भी पूरी गंभीरता से सुनेंगे।

मुख्यमंत्री पर भाजपा का कटाक्ष कहा - भेंट-मुलाकात नहीं, सेट-मुलाकात कर रही कांग्रेस

No comments Document Thumbnail

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शुरू किए गए युवाओं से सीधे संवाद के ताजा अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री बघेल अब भेंट-मुलाकात नहीं, ‘सेट-मुलाकात’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी सवाल में युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे मुख्यमंत्री बघेल को अब पौने पाँच साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद युवाओं की याद आई है। 


लेकिन भेंट मुलाकात नाम पर सेट मुलाकात का मुख्यमंत्री बघेल का यह सियासी ड्रामा पूरी तरह फ्लॉप शो साबित होगा। ठोकने ने युवाओं से अपील की है कि मुख्यमंत्री के इस ‘सेट मुलाकात’ में प्रदेश के युवा इन सारे मुद्दों पर मुख्यमंत्री बघेल से खुलकर चर्चा करें और युवाओं के भविष्य को दाँव पर लगाने वाले मुख्यमंत्री से सवाल पूछें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कहा कि रोजगार मांगते युवाओं को भयावह कोरोना काल में आंदोलन के लिए विवश करने, न्याय व हक मांगने पर लाठियां बरसाने और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छल करने वाले मुख्यमंत्री बघेल को क्या यह पता है कि युवाओं के मन में उनकी छवि प्रदेश की राजनीति के खलनायक की बन चुकी है। बेरोजगार युवाओं को साढ़े चार साल तक बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया। 

कुछ युवाओं को अब यह भत्ता दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपए भत्ता देने का वादा कांग्रेस ने पिछले चुनाव में किया था। प्रदेश सरकार ने युवाओं के हक का 12 हजार करोड़ रुपया दबा लिया। इससे युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जब कांग्रेस की प्रदेश सरकार को इसकी याद दिलाई गई तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम अपनी ही पार्टी के जन घोषणा पत्र को फर्जी बताने लगे ताकि बेरोजगारी भत्ता न देना पड़े।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक परिश्रम करके इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली प्रदेश सरकार ने तो अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका व ओएमआर शीट को नष्ट करने के लिए एक नहीं, दो बार टेंडर निकाला। इसी तरह शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला भर्ती में घोटाला करके प्रदेश सरकार ने युवाओं को  ठगने का काम किया। प्रदेश सरकार बताए कि इंटरव्यू के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की सूची में जिनका नाम था ही नहीं, उनका नाम चयनित सूची में कहाँ से और कैसे आ गया? नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने ट्वीट में इस बारे में मुख्यमंत्री बघेल से सवाल किया था, लेकिन उन्होंने जवाब तक नहीं दिया। 

विज्ञापनों और लोकवाणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल 5 लाख नौकरी देने का दावा करते हैं और जमीनी सच यह है कि रोजगार के नाम पर प्रदेश सरकार ने पढ़े-लिखे युवाओं को शराब का डिलीवरी ब्वॉय बना दिया। पढ़े-लिखे युवाओं को प्रदेश सरकार के मंत्री पंचर बनाने की सलाह देते हैं! पढ़े-लिखे युवा मनरेगा में मजदूरी करके परिवार का खर्च वहन कर रहे हैं और इससे भी शर्मनाक यह है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़े युवा एक भृत्य के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं।


भेंट मुलाकात की तर्ज पर अब युवाओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे सीधे संवाद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे।
                

छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन से युवा-ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनमें काफी उत्साह है। संभागस्तरीय आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक होने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य की खेल अधोसंरचना को भी मजबूत किया गया है।

सरगुजा की भाजियों का स्वाद मैं आज तक नहीं भूला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सरगुजा संभाग में जिन ग्रामीण परिवारों के घर भोजन किया था, मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने निवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सब के घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे मैं अभिभूत हूं।


सरगुजा और जशपुर में आप सभी ने अनेक तरह के फल और भाजियां परोसी थी, उनका स्वाद आज तक मैं नहीं भूला हूं। आज मुझे आप सभी को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत करने का अवसर मिला है। भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनके घर-परिवार का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सरगुजा से आए मेहमानों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, मूंग भाटा आलू की सब्जी, टमाटर चटनी और आम के पना के जायके के साथ स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने मधुलिका की चित्र कला को सराहा, पढ़ाई के लिए दिया सहायता का आश्वासन

 सरगुजा के ग्राम- करजी से आयी कुमारी मधुलिका प्रजापति ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि जब आप मेरे घर भोजन के लिए आये थे तो मैंने आपको अपने द्वारा बनाया आपका स्केच भेंट किया था। आपको स्केच भेंट करती फ़ोटो जनमन पत्रिका के कवर पर प्रकाशित हुई है। इसे देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। इसीलिये मैं आज फिर आपका स्केच बनाकर आपको भेंट करने लाई हूँ। मधुलिका ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और आगे खैरागढ़ विश्वविद्यालय से चित्रकला की पढ़ाई करना चाहती हूं। मुख्यमंत्री ने मधुलिका की कला की खूब सराहना की और खैरागढ़ विश्वविद्यालय में उसका दाखिला कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आमंत्रण पर उनके निवास पहुंचे पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बागबहार निवासी गौरीशंकर यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री जी कभी हमारे यहां भोजन के लिए आएंगे। हमने उन्हें देशी खाना खिलाया था, जिसे मुख्यमंत्री जी ने बड़े प्रेम से ग्रहण किया। आज मुख्यमंत्री जी ने हमें अपने निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित कर हमें सम्मान दिया है।

सीतापुर विधानसभा के मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम राजापुर से आए राजनाथ एक्का ने बताया हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री जी आदिवासी किसान के घर आएंगे, उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि हम लोगों ने मुख्यमंत्री जी को लकड़ा की चटनी और कोइलरी भाजी खिलाई थी। आज मुख्यमंत्री निवास आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को घर से लाया गुड़ और अपने बाग की लीची भेंट की।

सामरी विधानसभा के शंकरगढ़ से आए, जहां से मुख्यमंत्री बघेल ने पिछले वर्ष 4 मई को भेंट-मुलाकात की शुरुआत की थी, शंकरगढ़ के श्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उनके घर भोजन के लिए आए थे, उसे याद कर आज मुख्यमंत्री जी ने हमें भोजन के लिए बुलाकर छत्तीसगढ़ की परम्परा का निर्वाह किया और हमे सम्मान दिया।

कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव और पारसनाथ राजवाड़े, विधायक रामपुकार सिंह, खेलसाय सिंह, डॉ. विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, विनय भगत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 


मुख्यमंत्री जिन ग्रामीणों के बने थे पहुना, वे ग्रामीण बने मुख्यमंत्री के पहुना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की विधानसभाओं में लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानी थी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के ही ग्रामीण परिवारों के साथ भोजन भी किया था। इन ग्रामीण परिवारों ने पारंपरिक तरीकों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया था और उनसे भोजन के दौरान सुख-दुख की चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीण परिवारों को अपने घर भोज पर आमंत्रित किया।

पिछली बार जिन ग्रामीणों के पहुना मुख्यमंत्री बने थे, वे ग्रामीण अब मुख्यमंत्री के पहुना बन रहे हैं। रायपुर संभाग से इसकी शुरूआत हुई है। आज रायपुर संभाग के 19 विधानसभाओं से ग्रामीण परिवार और सरपंच रात्रि भोज करने मुख्यमंत्री निवास आए। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया समेत संबंधित क्षेत्र के विधायकगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सभी आगंतुकों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि जब मैं आप मन के पहुना रहेंव, तब आप मन ह बढ़िया स्वागत करेंव अउ बहुत बढ़िया भोजन कराएव, ये दरी आप मोर पहुना हव।

इस तरह मुख्यमंत्री ने अतिथियों से कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान मेरे सबसे अच्छे अनुभवों में आप लोगों के घरों में खाना, खाना रहा। हम सभी छत्तीसगढ़ की परंपरा के मुताबिक जमीन पर बैठे। घर की महिलाओं ने हमें भोजन परोसा। भोजन के दौरान कितनी सुंदर चर्चा होती रही। पूरे भेंट-मुलाकात के दौरान मुझे महसूस होता रहा कि छत्तीसगढ़ में कितने अलग-अलग तरह की खानपान की परंपरा है और कितने सारे व्यंजन है। बस्तर में अलग तरह की भाजियां, रायपुर में अलग तरह की भाजियां। पकवानों को बनाने का तरीका भी अलग-अलग। पूरी यात्रा के दौरान मुझे इस बात पर भी गर्व होता रहा कि आप लोगों ने पुरखों से सीखी हुई खानपान की परंपराएं कायम रखी हैं। हर जगह खाना इतना बढ़िया बनाया गया था कि मुझे लगा कि भोजन के दौरान मैं कहीं बाहर नहीं हूँ। अपने घर में ही हूँ।

मुख्यमंत्री ने चर्चा में कहा कि कई बार मैं सोचता हूँ कि खाने का स्वाद इस पर भी निर्भर करता है कि खिलाने वाला कितनी रुचि से और स्नेह से इसे बना रहे हैं। जब हर जगह स्वादिष्ट भोजन मुझे मिला तो मैंने यह भी महसूस किया कि लोग मुझसे कितना स्नेह करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी से भेंट-मुलाकात के दौरान जो आत्मीय रिश्ता बना है। वो हमेशा कायम रहेगा। आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं। इस मौके पर अतिथियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमें तो यही लगा था कि हमें मुख्यमंत्री के साथ समय बिताने का एकमात्र अवसर मिल सका है। जब आपका आमंत्रण मिला तो बहुत खुशी हुई। आप हम सबका बहुत ध्यान रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने रायपुर संभाग से आये अपने अतिथियों के लिए विशेष तौर पर ऐसे पकवान तैयार किये थे जो स्थानीय स्तर पर बहुत शौक से खाए जाते हैं। इसमें किस्म किस्म की भाजी, चावल से बने हुए पकवान और तरह-तरह की चटनी आदि शामिल रही। उल्लेखनीय है कि सरगुजा संभाग में मुख्यमंत्री ने जिन ग्रामीण परिवारों के साथ भोजन किया था, उन्हें भी उन्होंने दोपहर के भोजन के लिए 29 मई सोमवार को आमंत्रित किया है। 30 मई मंगलवार को वे बस्तर संभाग के ऐसे ग्रामीणों के साथ भोजन करेंगे, जिनके घर उन्होंने भेंट-मुलाकात के दौरान भोजन किया था।

ग्रामीणों ने किये अनुभव साझा- रायपुर उत्तर विधानसभा के त्रिमूर्ति नगर से आई कौशल्या सोनी ने कहा कि मैं आंगनबाड़ी सहायिका हूँ। मुख्यमंत्री हमारे घर खाने पर आये थे। आज उन्होंने हमें खाने पर बुलाया। हमें बहुत अच्छा लगा। कोटा से आई सुमन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय ने आज हमें भोजन पर आमंत्रित किया। हमसे बातें की। वे जब हमारे घर आये थे तब बहुत अच्छा लगा। आज हम उनके घर आये तो हमें उतनी ही खुशी हो रही है। सेमरा-बी से आये रमेश सिन्हा ने कहा कि मेरे यहां 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री भोजन के लिए आये थे। उन्होंने हमें आमंत्रित किया, हमें बहुत अच्छा लगा। बोरियाखुर्द से आई पुष्पा साहू ने कहा कि आज हमें बहुत अच्छा लगा। इससे पहले मुख्यमंत्री हमारे यहां भोजन के लिए आये थे। आज उन्होंने हमें बुला लिया। यहां वे सबसे मिल रहे हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन द्वारा तेजी से अमल किया जा रहा है। इस कड़ी में बेलतरा में एसडीएम बिलासपुर की साप्ताहिक लिंक कोर्ट सुविधा भी आज से शुरू हो गई। एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने आज तहसील कार्यालय बेलतरा में छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना कर काम-काज शुरू किया। 

उन्होंने दिन भर में आज लगभग डेढ़ दर्जन मामलों की सुनवाई की। इनमें राजस्व से जुड़े 12 और भू-अर्जन से संबंद्ध 4 मामले शामिल है। उन्होंने आस-पास के गांवों से आये किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। विदित हो कि एसडीएम बिलासपुर का अब प्रति सप्ताह शुक्रवार को तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट लगेगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस माह की 12 तारीख को बेलतरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर सप्ताह में एक दिन एसडीएम का कोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की घोषणा पर ही पिछले साल 2022 में बेलतरा को पूर्ण तहसील का दर्जा हासिल हुआ है। इससे तहसील संबंधी तमाम काम बेलतरा में तो हो रही रहे थे। अब सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से एसडीएम सह राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के बैठने से उन्हें 35-40 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे उनकी समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आठ महीने के भीतर पूर्ण तहसील के साथ एसडीएम के लिंक कोर्ट की सुविधा मिल जाने से ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।

किसान सबके बारे में सोचता है यही उसकी सबसे बड़ी खासियत : मुख्यमंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान की यही खासियत है कि वह अपने लिए नहीं बल्कि सबके बारे में सोचता है और अपने जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी किसानों के पास होनी ही चाहिए। आज मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम-कड़ार में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

दरअसल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान किसान दीपक वर्मा ने बताया कि किसानों का किसान किताब बाप-दादा के जमाने का बना हुआ है। इस पुराने किसान किताब को बदलकर प्रदेश के किसानों को यदि नया जारी कर दिया जाये तो बड़ी सहूलियत होगी। उन्होंने आगे बताया कि खाद-बीज खरीदने के साथ-साथ जमीन से जुड़ी जानकारी का संधारण होता है। किसान दीपक वर्मा ने आगे बताया कि उनका एक लाख 25 हजार रूपए की ऋण माफ हुई है और धान बेच कर मिले बोनस के पैसे से बेटी को स्कूटी खरीदी कर दी है। बेटी स्कूटी से अब पढ़ने जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और इससे किसानों में खुशी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने किसान दीपक वर्मा की बातों को ध्यान से सुना और कहा कि किसान हमेशा सभी के बारे में सोचता है और यह कितनी सुंदर बात है, जो सबके बारे में सोचते है हमने उनके बारे में सोचा है। हमारी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों फैसले लिए है। हमने प्रति एकड़ धान खरीदने की सीमा को बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दिया है। राजीव गांधी किसान योजना के माध्यम से किसानों को बुआई, रोपाई जैसे महत्वपूर्ण समय पर राशि मिलने से उनकी चिन्ता दूर हुई है।

सीएम भूपेश बघेल आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की भाटापारा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम सिंगारपुर पहुंचेगे और वहां मावली माता मंदिर में दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां से कार द्वारा 12.30 बजे ग्राम कड़ार पहुंचेंगे और वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण करने के बाद भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए की लागत के 210 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम कड़ार में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीधे आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति के संबंध में फीडबैक लेंगे। बघेल अपरान्ह 2.40 बजे कार द्वारा ग्राम सिंगारपुर पहुंचेंगे और वहां 3 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में की सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल इंदिरा विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान डड़सेना कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर सामाजिक भवन  निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, कतिया समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, मोवार समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, बरई चौरसिया समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, जगन्नाथ कोलता  समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख  रूपए, विश्वकर्मा कल्याण समिति को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, मरार पटेल समाज बिलासपुर द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार प्रगतिशील जायसवाल कन्नौज कलार समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, राठौर समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, अघरिया समाज को छात्रावास भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, मुख्यमंत्री ने भूमुंडा आदिवासी समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की मांग पर भवन के लिए 30 लाख रुपए, कसौधन वैश्य समाज को भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, यादव समाज को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, मुस्लिम समाज को मंगला, उसलापुर क्षेत्र के कब्रिस्तान में बॉउंड्री वाल सहित अन्य निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपए, कायस्थ समाज को भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, मुस्लिम समाज को रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक-18 में विद्यालय भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, नेवसा में साहू समाज की मांग पर बेलतरा तहसील में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए, कुशवाहा काछी समाज को भवन नवीनीकरण के लिए 15 लाख रुपए, खटीक समाज को सामजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, निरंकारी मंडल इमली पारा बिलासपुर में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, महरा जाति को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री से महत्तर समाज और डोमार समाज की ओर से प्रतिनिधि ने समाज के लिए लाइब्रेरी निर्माण के लिए राशि की मांग पर 10 लाख रुपये, मराठा समाज बिलासपुर को सामाजिक भवन के जीर्णाेद्धार के लिए 15 लाख रुपए, मछुआरा समाज  को लिंगयाडीह में निर्मित सामाजिक भवन के उन्नयन के लिए 10 लाख रूपए, चंद्रा समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, कंवर समाज बिलासपुर को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। आदिवासी समाज की ओर से छात्रवास का जीर्णाेद्धार की मांग पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने बौद्ध समाज समाज के भवन के लिए प्रतिनिधि मंडल से कहा कि आप जमीन ले लीजिए भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान की जाएगी। 

सुसारथी समाज द्वारा सकरी अटल आवास में स्कूल प्रारम्भ करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। सिंधी समाज के प्रतिनिधि द्वारा सिंधी तीर्थ के लिए जमीन की मांग की मुख्यमंत्री ने जमीन चिन्हांकित करने के लिए कहा। समाज द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ऋण मांफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी और 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार मसीही समाज की मांग पर चर्च भवन के लिए मुख्यमंत्री ने जमीन देने की बात कही। आदिवासी समाज को उसलापुर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए सहायता की मांग की मुख्यमंत्री ने पहले जमीन समाज के नाम से रजिस्ट्री कराने की बात कही।

मुख्यमंत्री बघेल ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान दी अनेक विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत् मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 22 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक राशि के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और 74 करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक राशि के 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस तरह कुल 96 करोड़ 99 लाख 27 हजार रूपए के 79 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। 

मुख्यमंत्री बघेल ने वेदपरसदा से इटवापाली लंबाई 6.66 किमी, मस्तूरी से कोनी लंबाई 4.50 किमी, भिलौनी से शिवटिकारी लंबाई 3.24 किमी, टी 02 धनिया से परसाही 2.25 कि.मी. सड़क नवीनीकरण कार्य, टी 05 (मस्तूरी-मल्हार रोड) टी 03 जांजी नवागांव से मुडपार लंबाई 2 किमी, किरारी से भदौरा तक लंबाई 4.09 किमी, खुडुभाठा से कोसमडीह पहुंच मार्ग लंबाई 2.64 किमी सड़क नवीनीकरण कार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पंधी में अतिरिक्त कक्षों का अधोसंरचना उन्नयन कार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पचपेड़ी में अधोसंरचना उन्नयन कार्य एवं बाउण्ड्रीवाल, बोर, दो नग शौचालय, मंच व वाटर सप्लाई कार्य, कुटेला से ठाकुरदेवा मार्ग लंबाई 1.50 किमी में सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित,

अकोला मोड़ से नवागांव मार्ग लंबाई 1.50 किमी में सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित, शिवटिकारी से चिस्दा मार्ग लंबाई 6.50 किमी में सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित, टेकारी से पथराटाल मार्ग लंबाई 4 किमी निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने जोंधरा से उदयबंद लंबाई 10.47 किमी सड़क नवीनीकरण कार्य, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजनांतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल के 274 शाला भवनों में उन्नयन कार्य, डब्लू बी एम सड़क निर्माण सोनसरी से परसोडी 1343 मीटर, डब्लू बी एम सड़क निर्माण गिधुपुरी से खम्हरिया (रैलहा) पहंुच मार्ग गिधुपुरी 1467 मीटर, आमाकोना से बहतरा मेन रोड तक आमागांव 1500 मीटर, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजनांतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल 5 शाला भवनों में उन्नयन कार्य, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी का उन्नयन, 

चेकडेम निर्माण कार्य बहरानाला 1 ग्राम उडागी, बहरानाला 2 ग्राम उडागी एवं कौहानाला ग्राम निरतू, शासकीय हाई स्कूल भवन गुडी एवं जेवरा में परिवर्तन एवं परिर्वधन कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य नहरपारा सीपत एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य क्षत्रीय कुर्मी पाटनरवार समाज सीपत, पनभरिया तालाब में गहरीकरण एवं पचरी निर्माण टोवाल एवं पिंचिंग कार्य सीपत, ग्राम नरगोडा, हिन्डाडीह, एरमसाही, देवगांव, रलिया, डगनिया, बहतरा, किरारी, जलसो, चिल्हाटी, सोन, गिधपुरी, सोनसरी, चिस्दा में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य, गुडी पोडी करमा मार्ग का निर्माण लंबाई 10.20 किमी, चिल्हाटी से गोड़ाडीह मर्का का निर्माण लंबाई 3 किमी, विद्याडीह से मटिया मार्ग का निर्माण लंबाई 0.70 किमी कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा एकल ग्राम योजना के तहत ग्राम सुलौनी, नवागांव (हरदाडीह), नवागांव (टिकारी), हिन्डाडीह, बेलटुकरी, तेन्दुआ, अमलडीहा, भुरकुण्डा, बहतरा, बेटरी, कटहा, अकोला, धनगवा, विद्याडीह, पत्थरताल, शिवटिकारी, कुपर्दीकेरा, बसहा, पीपरानार, भिलाई, बरेली, खोधरा, कनई, बिनैका, पाली, खुदुभाठा, कोहरौदा, मुड़पार, खोरसी में शिलान्यास एवं देवरी में रेट्रोफिटिंग कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह उन्होंने सीपत में नवीन तहसील कार्यालय भवन का निर्माण, शिवनाथ नदी पर निर्मित रहटाटोर एनीकट सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना एवं बोहारडीह स्टामडेम के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान किसानों और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण भी किया।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.