Media24Media.com: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, पुलिस कर रही छापामार कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, पुलिस कर रही छापामार कार्रवाई

Document Thumbnail
जगदलपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम सहित चार आरोपियों को झारखंड पुलिस द्वारा दी गई नोटिस का आज भाजपा प्रत्याशी के एजेंट नंदकुमार ओझा ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वहीं, झारखंड पुलिस के डीएसपी सुमीत कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गौरतलब है कि झारखंड पुलिस ने आज भाजपा प्रत्याशी सहित चार आरोपियों के निवास स्थान में नोटिस देकर उन्हें बयान के लिए कांकेर थाना बुलाया था।
भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम

इस बीच, प्रदेश भाजपा ने कहा है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के डर के कारण कांग्रेस पार्टी षड्यंत्र कर रही है। पार्टी ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को मिल रहे जनसमर्थन से राज्य सरकार घबरा गई है, जिसके कारण झारखंड सरकार से मिलकर ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा है।


दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के बचाव में भाजपा कानून का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस भेजकर कांकेर थाना बुलाया था, लेकिन प्रत्याशी के बचाव में भाजपा ने प्रतिनिधिमंडल को थाने भेज दिया।
वहीं, भाजपा विधि विभाग के प्रमुख नरेश गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के नोटिस के बाद भी अब तक मोहन मरकाम की गिरफ्तारी नहीं की गई है। श्री गुप्ता ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता का नाम उजागर करना कानूनन अपराध है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.