Media24Media.com: Wheather Update : एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Wheather Update : एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

Document Thumbnail

रायपुर। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर स्थित है। इसके असर से प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा का मुख्य क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना जताई गई है।



इस बीच, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द जिले के बुंदेली गांव में आज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई।  वहीं, राजनांदगांव जिले के रानीपुर-खड़खड़ी गांव में भी आज दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.