Media24Media.com: दीपावली के पहले मिलेगा किसानों को बोनस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दीपावली के पहले मिलेगा किसानों को बोनस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Document Thumbnail

कबीरधाम। राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त किसानों को दीपावली के पहले पंद्रह अक्टूबर को दी जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदौरी में सभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इंदौरी के उप-स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन करने और मरका में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने आज कुकदूर का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत पंडरिया को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। वहीं, कोदवा गोड़ान में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल और ग्राम कुंडा में कॉलेज खोलने का भी ऐलान किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.