Media24Media.com: उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मेडिसीन बाईक और वेन को दिखायी हरी झंडी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मेडिसीन बाईक और वेन को दिखायी हरी झंडी

Document Thumbnail

नारायणपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज नारायणपुर जिला प्रवास के दौरान जिला अस्पताल नारायणपुर में मेडिसीन वेन और मोटर बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखायी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोटर बाईक और मेडिसीन वेन के माध्यम अब अंदरूनी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयां आसानी से पहुंचायी जा सकेगी, जिसका लाभ अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं मरीजों एवं उनके परिजनों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।



निरीक्षण के दौरान मंत्री लखमा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के सभी वार्डों में रह रहे मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध करायी जाये। मंत्री लखमा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य एवं अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डाे पुरूष वार्ड, महिला वार्ड सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया और अस्पताल परिसर में और अधिक साफ-सफाई एवं सुविधा प्रदान करने कहा। इस दौरान हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.