Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार कल मनाया जाएगा

रायपुर। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार कल मनाया जाएगा। अब तक लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार मनाने की परंपरा रही है। लेकिन, इस बार आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण यह त्यौहार लक्ष्मी पूजा के एक दिन बाद मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के दिन गौ-माता की पूजा की जाती है और उसे भोग अर्पित किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परंपरानुसार आज दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी और कुम्हारी में गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सोटा खाने की परंपरा निभाई और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।




इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कल अपने गृहग्राम कुरूदडीह पहुंचकर परिजनों के साथ विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सुआ नृत्य का भी अवलोकन किया।इस बीच, रायपुर कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज खम्हारडीह के बालिका गृह पहुंचकर वहां रहने वाली बालिकाओं को मिठाइयां बांटी और उनके साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर कलेक्टर ने बालिकाओं से बालिका गृह में रहने, खाने के साथ पढ़ाई आदि की व्यवस्था की भी जानकारी ली और अधीक्षक को बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.