Media24Media.com: पूजा-अर्चना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पूजा-अर्चना. Show all posts
Showing posts with label पूजा-अर्चना. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणम गछम मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाया गया। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि भोंगापाल 6 वीं शताब्दी का चैत्य है, जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा विराजमान है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल है। इस मौके पर विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी वाय अक्षय कुमार और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायी मौजूद थे।

अन्नदाताओं के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य : योगेश्वर राजू सिन्हा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। गुरुवार को खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए धान खरीदी की शुरुआत हुई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पिटियाझर धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। साथ ही अपनी उपज बेचने आए किसान भाइयों से मुलाकात व चर्चा कर मंडी में धान बेचने के लिए की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया। धान बेचने आए किसान के उपज को मशीन में तौल कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने खरीदी की शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 14 नवंबर को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के सम्मान में 'धान तिहार' के रूप में मना रही है। प्रदेश के अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का पूरा मान मिलेगा। हमारी सरकार ने जो वादा किया था प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी व 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसान भाइयों को भुगतान वह पूरा किया जाएगा। धान खरीदी के मद्देनजर हमारी सरकार ने किसान भाइयों की सुविधा के लिए पूरी तैयारियां की है। अन्नदाताओं के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, इस बार पूरे प्रदेश में 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे।

किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है। उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है। हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है।  इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, पवन पटेल सहित मंडी के स्टाफ व किसान उपस्थित थें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर नवा रायपुर स्थित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गृहप्रवेश कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी का निर्णय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले के ब्रम्हनडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी, भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना की तथा समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बिर्रा में ही नवीन स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन सामुदायिक भवन बनाने, बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर कार्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की है।
                   

ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हसदेव नदी पर बम्हनीडीह से दहिदा सड़क पल निर्माण की  स्वीकृति भी प्रदान की।बघेल ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इसके लिए हमने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, भूमिहीन मजदूरों सहित तमाम वर्गों के लिए जनहित में अनेक योजनाएं बनाई है। राज्य के 26 लाख किसान राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। हमने धान की बम्पर पैदावार को देखते हुए इस वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल को बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय लिया है।

                                   

हमारी सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। स्कूल जतन योजना के माध्यम से स्कूलों का रंग रोगन किया जा रहा है। इसके लिए 1000 करोड़ रूपए खर्च किया जा रहा है। आज कांकेर में प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम कॉलेज प्रारंभ किया गया है। राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के लिए किफायती दर में जमीन उपलब्ध करायी गई है। इसके साथ ही साथ विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए सहायता भी दी जा रही है। जिसका यह सुखद परिणाम है कि आज राज्य के अनेक समाजों के पास जमीन एवं भवन उपलब्ध है। इस भवन का उपयोग सभी नागरिक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास मंहत ने सामाजिक प्रेम, एकता, सौहार्द्र-पूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समय एवं अवसर का उपयोग हमेशा करना चाहिए। आज पदाधिकारियों को समाज की सेवा करने का अवसर मिला है। इसका उपयोग सामाजिक संगठन को मजबूत करने में करें। उन्होंने समाज में फैली बुराईयों, रूढ़िवादी परंपराओं, कुरीतियों को समाप्त करने और सामाजिक समरसता स्थापित करते हुए नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष टहल राम साहू ने की।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, तेलघानी विकास बोर्ड संदीप साहू, गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास,शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष टहल साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज बालेश्वर साहू, जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी विजय अग्रवाल सहित समाज क गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राज्य की प्रथम महिला श्रीमती हरिचंदन ने माता कौशल्या के मंदिर में की पूजा-अर्चना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में दर्शन किया। उन्होंने भगवान राम के बाल्य स्वरूप और माता कौशल्या की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रीमती हरिचंदन ने कौशल्या माता मंदिर परिसर में किये गये सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। परिसर में स्थापित भगवान राम की विशाल मूर्ति को देखा। श्रीमती हरिचंदन ने इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल में पर्यटन कि दृष्टि से किये गये विकास कार्यो की सराहना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन द्वारा तेजी से अमल किया जा रहा है। इस कड़ी में बेलतरा में एसडीएम बिलासपुर की साप्ताहिक लिंक कोर्ट सुविधा भी आज से शुरू हो गई। एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने आज तहसील कार्यालय बेलतरा में छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना कर काम-काज शुरू किया। 

उन्होंने दिन भर में आज लगभग डेढ़ दर्जन मामलों की सुनवाई की। इनमें राजस्व से जुड़े 12 और भू-अर्जन से संबंद्ध 4 मामले शामिल है। उन्होंने आस-पास के गांवों से आये किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। विदित हो कि एसडीएम बिलासपुर का अब प्रति सप्ताह शुक्रवार को तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट लगेगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस माह की 12 तारीख को बेलतरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर सप्ताह में एक दिन एसडीएम का कोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की घोषणा पर ही पिछले साल 2022 में बेलतरा को पूर्ण तहसील का दर्जा हासिल हुआ है। इससे तहसील संबंधी तमाम काम बेलतरा में तो हो रही रहे थे। अब सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से एसडीएम सह राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के बैठने से उन्हें 35-40 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे उनकी समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आठ महीने के भीतर पूर्ण तहसील के साथ एसडीएम के लिंक कोर्ट की सुविधा मिल जाने से ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।

छत्तीसगढ़ की वैभवशाली संस्कृति की है विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में अयोजित 108 पोथी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कथास्थल में व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य भाई रमेशभाई ओझा जी को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री बघेल इस दौरान दर्शकदीर्घा में बैठकर कथा का श्रवण भी किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा से ज्ञान, भक्ति और कर्म की शिक्षा के साथ असीम आनंद की अनुभूति होती है, जो हमारे जीवन को संवारने में अहम् होता है। उन्होंने राजधानी में 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गुजराती समाज, रायपुर द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अनेक ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों से समृद्ध है, जो इसके वैभवशाली संस्कृति की विशिष्ट पहचान है।

उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में ‘आरंग’ एक ऐसी जगह है, जहां भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम दोनों ही पधारे थे। हमारी सरकार द्वारा राज्य के ऐसे सभी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसमें भगवान राम के प्रति स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा रहा है। इसके तहत राज्य में हर उस जगह को चिन्हित किया गया है, जहां से वनवास के दौरान भगवान राम गुजरे थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान राज्य में विकसित हो रहे ‘कृष्ण कुंज’ के बारे में भी अवगत कराया। इसके तहत समस्त नगरीय निकायों को चिन्हाकित किया गया है। जिसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के वृक्षों का रोपण शहरों की हरियाली में वृद्धि और स्वच्छ वातावरण के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, गुजराती समाज के लोग तथा श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग, लोगों ने विधि विधान से शुरू की पूजा-अर्चना

No comments Document Thumbnail

बालोद। गुरुवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक अंतर्गत मुड़खुसरा गांव में देखने को मिला। जहां नहर पर पुल निर्माण कार्य के दौरान खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग की प्रतिमा मिली। शिवलिंग मिलने की खबर से गांव में अचानक शिवलिंग को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इस निर्माण में लगे मजदूरों ने इस शिवलिंग को सावधानी पूर्वक बाहर निकाला और निर्माणस्थल के बगल में ही इस शिवलिंग की प्रतिमा को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रखा गया है।


शिव मंदिर का होगा निर्माण

पूरे मामले पर ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह से यह प्रतिमा खुदाई के दौरान निकली है। उस जगह या आसपास कोई मंदिर या किसी तरह का कोई पुरातत्विक इतिहास भी नहीं है। जिसके चलते ग्रामीण इसे किसी चमत्कार से कम भी नहीं मान रहे है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिमा को जिस जगह स्थापित किया गया है। आने वाले दिनों में उस स्थान पर एक मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

राज्यपाल सुश्री उइके ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज अपने ओड़िशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। प्रवास के क्रम में ही गत दिवस राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रसिद्ध कोणार्क के सूर्य मंदिर का भी भ्रमण किया। 

उन्होंने इस धार्मिक व ऐतिहासिक मंदिर के परिसर का अवलोकन कर इससे जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त की। कोणार्क के सूर्य मंदिर के स्थापत्य कला से भी राज्यपाल प्रभावित हुईं। राज्यपाल ने धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से दोनो ही मंदिरों को प्रमुख केन्द्र के रूप में रेखांकित किया।

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार कल मनाया जाएगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार कल मनाया जाएगा। अब तक लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार मनाने की परंपरा रही है। लेकिन, इस बार आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण यह त्यौहार लक्ष्मी पूजा के एक दिन बाद मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के दिन गौ-माता की पूजा की जाती है और उसे भोग अर्पित किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परंपरानुसार आज दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी और कुम्हारी में गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सोटा खाने की परंपरा निभाई और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।




इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कल अपने गृहग्राम कुरूदडीह पहुंचकर परिजनों के साथ विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सुआ नृत्य का भी अवलोकन किया।इस बीच, रायपुर कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज खम्हारडीह के बालिका गृह पहुंचकर वहां रहने वाली बालिकाओं को मिठाइयां बांटी और उनके साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर कलेक्टर ने बालिकाओं से बालिका गृह में रहने, खाने के साथ पढ़ाई आदि की व्यवस्था की भी जानकारी ली और अधीक्षक को बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व प्रारंभ, फूल रथ की परिक्रमा

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। पचहत्तर दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के तहत आज फूल रथ की परिक्रमा की जाएगी। यह परिक्रमा आगामी पांच दिनों अर्थात सप्तमी तिथि तक नियमित होगी। इसके तहत दो मंजिला रथ में मां दन्तेश्वरी के छत्र को पूजा-अर्चना के बाद रथ में सजाकर पांच दिनों तक परिक्रमा कराई जाएगी।



इससे पहले, कल जोगी बिठाई की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर बस्तर के सांसद और बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज सहित मांझी, चालकी और स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में पारंपरिक तरीके से उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर किसानों ने अच्छी फसल की कामना के साथ अपने बैलों को सुंदर तरीके से सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की। साथ ही, उन्हें ठेठरी, खुरमी, चीला जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग भी लगाया। पोला त्यौहार, कृषि संस्कृति में पशुधन के महत्व को दर्शाने वाला पर्व है। आज रायपुर सहित प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चों ने मिट्टी से बने बैल और अन्य खिलौनों का आनंद उठाया।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में भी पोला तीजा का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ भगवान शिव और नंदी बैल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में जलेबी दौड, कबड्डी, मटकी डांस सहित स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया। इनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही स्थानीय कलाकारों और नर्तक दलों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी गईं।  वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह परिसर में पोला पर्व के अवसर पर बैल जोड़ी की पूजा-अर्चना कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.