Media24Media.com: शुभकामनाएं

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts
Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts

बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे सुलुरकहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।

पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

दीपावली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बोनस राशि का वितरण कर किसानों को दिया तोहफा

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली मिलन समारोह के दौरान गन्ना किसानों को बोनस राशि का चेक वितरित किया, जिससे किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। बोनस राशि की यह पहल राज्य सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके जीवन में समृद्धि लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गन्ना किसानों ने दीपावली से पहले बोनस राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि बोनस राशि से उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं, और अपने परिवार के साथ उत्सव को और अधिक उल्लास के साथ मना पाएं है।

उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हमेशा किसानों के हितों के प्रति सजग और समर्पित है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और उनकी प्रगति से ही हमारा राज्य सशक्त बनेगा। इस बोनस राशि के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और भविष्य में भी किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। समारोह में गन्ना किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

उपमुख्यमंत्री ने सभी किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर  पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, अनिल ठाकुरश्री कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, बीरेन्द्र साहू, रामकृष्ण साहू, किसान संघ से सुरेश चंद्रवंशी, डोमन चंद्रवंशी, जीवन यादव, दिनेश चंद्रवंशी, ओपी चंद्रवंशी, पिंटू चंद्रवंशी, पंकज वर्मा सहित समस्त किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है।

राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में  सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें। साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है क राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा, मातर (भाईदूज) पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी और भगवान श्रीराम हमारे भांजे हैं। दीवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। श्रीमती राजवाड़े ने दीप पर्व पर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं।

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है। साथ ही इस दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली और यम की पूजा का विधान है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छोटी दिवाली पर आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो।

विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर छतीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी सहित उपाध्यक्ष सविता साय, थानसिंह दीवान, डॉ संदीप ठाकुर, उपेंद्र सिँह पैकरा, हरिराम पूजेरी, महासचिव नकुल चंद्रवंशी

कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, सह सचिव धनेशवरी कंवर, अधिवक्ता कुंजबिहारी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य टीकाराम कंवर सहित महानगर रायपुर के अध्यक्ष मनोहर पैकरा, सचिव मनहरण पैकरा, छत्रपाल सोनवानी, ललित दीवान सहित समस्त जिलों के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों द्वारा विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति कंवर आदिवासी समाज से माटी पुत्र को मुख्यमंत्री बनायें जाने पर कृतज्ञता सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश मिरी ने कहा है कि उन्हें विश्वास था कि साय साहब मुख्यमंत्री बनेंगे और जब से विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा हुई है तब से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में रहने वाले कंवर समाज बहुत ज्यादा ख़ुश है एवं जिलों में खुशियाँ मना रहें है। मिरी ने आगे कहा है कि विष्णुदेव साय के राज्य के मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के बाद समाज के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के पदाधिकारी सहित अन्य प्रदेश के कंवर समाज पदाधिकारियों द्वारा समाज के किसान एवं माटी पुत्र से मिल कर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी जावेगी एवं समाज के प्रथम मुख्यमंत्री बनने पर उनका सम्मान भी किया जावेगा।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि अक्षर ज्ञान वह पहला द्वार है, जहां से ज्ञान के अनंत रास्ते खुलते हैं। साक्षरता से शिक्षा और शिक्षा से विकास का सीधा संबंध है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अक्षरों की अलख जगाने का दिन है, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। यह अक्षर ज्ञान के प्रकाश से समाज में सुख और समृद्धि फैलाने के संकल्प लेने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि साक्षरता के लिए व्यक्तिगत रूचि और सामूहिक प्रयासों की बड़ी आवश्यकता है। व्यापक जनभागीदारी से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि साक्षर समाज, समानता, शांति और विकास का मूल आधार है। सन् 1966 में यूनेस्को ने 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस दुनिया भर में संक्रमण में दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माणविषय के तहत मनाया जाएगा। वर्ष 2022-27 के लिए न्यू इंडिया लिट्रेसी प्रोग्राम नामक एक नई योजना को मंजूरी दी गई है। अब देश में प्रौढ़ शिक्षाशब्द को सभी के लिए शिक्षा’’ के रूप में बदल दिया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की शुरूआत की गई है, जो पांच वर्षों तक संचालित किया जाएगा। इसमें बुनियादी साक्षरता और अंक ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल जैसे डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता, चुनावी साक्षरता, व्यावसायिक कौशल विकास, बुनियादी शिक्षा, जीवन पर्यन्त शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

बघेल ने कहा है कि साक्षरता दिवस देश में साक्षरता के वर्तमान सोपान पर गर्व करने का दिन है। यह लगभग एक चौथाई आबादी को साक्षर बनाने के बारे में चिंतन और प्रण करने का दिन है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं और छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा है कि हमें साक्षरता के नए आयामों को छूना है।

मुख्यमंत्री बघेल ने शालाओं और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि साक्षरता के पुनीत कार्य में भागीदार बनें। साक्षरता की नई उपलब्धियों से प्रदेश का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित होगा तथा हम गढबो नवा छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूरा करेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यसचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, ओएसडी पीएचक्यू डी.एम. अवस्थी, पीसीसीएफ श्रीनिवास राव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा,

जनसंपर्क एवं परिवहन विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ग्रामीण अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक आरिफ शेख, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रतन लाल डांगी, आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी, रायपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग संचालक प्रशासन अकादमी टीसी महावर, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, बालोद रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

होली रंगों और खुशियों का त्योहार, शांति और सौहार्द्र पूर्वक मनाएं - मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। जीवन में खुशियों के रंग लाने के लिए छोटे -बडे़, गरीब -अमीर सबको पुराने गिले-शिकावे भुलाकर सभी को त्यौहार मनाना चाहिए। तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के पर्व के दौरान शहर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा उपयोग पानी का होता है।

इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग राजेंद्र तिवारी, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग महंत रामसुंदर दास, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग ज्ञानेश शर्मा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा और एमआईसी सदस्य एवं सभी पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर डॉ. ममता चंद्राकर को दी बधाई और शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

डॉ. मोक्षदा ममता चंद्राकर को आज नई दिल्ली में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने लोक कला संगीत के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम को पहला टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है यह देश के लिए गौरव का क्षण है। महिला खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा कर जीत लिया। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। 69 रन का टारगेट भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के कैलेंडर का किया विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के नववर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने नवीन वर्ष 2023 के कैलेंडर के प्रकाशन पर छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, विधायक द्वय शैलेश पांडेय व लालजीत सिंह राठिया आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल ने नववर्ष 2023 की दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी के मंगलमय और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि नया वर्ष 2023 सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धिदायक हो। राज्यपाल ने कहा कि नए साल के शुभारंभ में हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास करेंगे तो हम स्वयं में भी खुशी महसूस करेंगे।

इसके अलावा वैश्विक जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण की भी चिंता करना आवश्यक है। इसके लिए छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है, जो कि हम आसानी से कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि नये साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में जी-20 का सम्मेलन भारत मे आयोजित किया जाएगा, जिससे भारत की दुनिया में साख और बढे़गी। यह सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्श पर आधारित है। 09 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में अगला जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा तथा भारत के विभिन्न राज्यों के कुल 56 स्थानों पर अनेक बैठकें होंगी, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है।

उन्होंने कहा है कि हमें विगत वर्षों के राष्ट्रव्यापी कोरोना संकट से सीख लेकर नये वर्ष 2023 के लिए तैयार रहना चाहिए। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, इसलिए उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किये जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन कर आवश्यक सहयोग करेंगे।

सेवा कार्यों में सिख समाज की भूमिका अग्रणी : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरूनानक जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक जयंती पूरे मानवता का प्रकाश पर्व है। गुरूनानक जी ने संदेश दिया कि पूरे संपूर्ण जगत का स्वामी एक हैं, सभी उसी के बंदे हैं। खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा। सिख समाज पूरे विश्व मेें सेवा कार्यों के नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। साथ ही सिख समाज ने मुख्यमंत्री को शॉल और कृपाण भेंट करके सम्मानित किया।


 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बड़ा पवित्र दिन है। आज देश एवँ दुनिया में ना केवल सिख समाज बल्कि अन्य समाज के लोग भी आज के इस विशेष दिन गुरुद्वारा जाते हैं मत्था टेकते हैं और गुरु नानक जी का आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब मानव समाज पर कोई संकट आया, तब-तब सिख समाज ने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद की और अपना सब कुछ न्यौछावर कर प्राणों को भी दांव में लगाकर मानव समाज की पूरी सेवा की। उन्होंने कहा कि इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है, जब पूरे विश्व में कोरोना का संकट छाया हुआ था, तब लोगों का आपस में बात करना भी मुश्किल था

ऐसे समय में जब लोग दूसरे प्रदेश से, दूसरे जिले से, रोजगार की तलाश में, सगे संबंधी के पास और इलाज कराने के लिए जब आए तब उनके पास भोजन सहित अन्य संसाधनों की कोई व्यवस्था नहीं थी। तब हमारे सारे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सबसे पहले सामने आकर अपने लंगर के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस समय छत्तीसगढ़ में सिख समाज ने सेवा के कई कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दिल्ली की बात करें तो ऑक्सीजन की कमी और रेमडेसीविर की कमी पर भी गुरुद्वारा समितियों ने भरपूर सहयोग दिया। 

इस समाज में सेवा भाव कूट कूट कर भरा है, जिसका दूसरा कोई उदाहरण नहीं मिलता। पूरी दुनिया में इसकी मिसाल दी जाती है। ऐसे समाज को नमन करता हूँ। बघेल ने कहा कि गुरु नानक देव जी छत्तीसगढ़ भी पधारे, उन्होंने अमरकंटक के कबीर चबूतरा से लेकर गढ़फुलझर तक अपनी यात्रा की। जहां गढ़फुलझर में उन्होंने विश्राम भी किया और तपस्या की। जब ऐसे स्थान को समाज के लोगों ने आकर शासन की ओर से पर्यटन स्थल बनाने की मांग की तो इस मांग को सहर्ष स्वीकार किया गया और गढ़फुलझर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के चरणों में पुष्प अर्पित करने मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान ऊना में जहां गुरु नानक देव के वंशज रहते थे, गुरु नानक देव जी ने जहां तपस्या की थी उस धरती को मैं नमन करने का अवसर मिला, यह मेरा सौभाग्य है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। साथ ही सुश्री मनप्रीत कौर द्वारा लिखित कविता संग्रह का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर सहित सिख समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नहाए-खाए की दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के नहाए-खाए से शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। 



बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार कल मनाया जाएगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार कल मनाया जाएगा। अब तक लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्यौहार मनाने की परंपरा रही है। लेकिन, इस बार आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण यह त्यौहार लक्ष्मी पूजा के एक दिन बाद मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के दिन गौ-माता की पूजा की जाती है और उसे भोग अर्पित किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परंपरानुसार आज दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी और कुम्हारी में गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सोटा खाने की परंपरा निभाई और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।




इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कल अपने गृहग्राम कुरूदडीह पहुंचकर परिजनों के साथ विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सुआ नृत्य का भी अवलोकन किया।इस बीच, रायपुर कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज खम्हारडीह के बालिका गृह पहुंचकर वहां रहने वाली बालिकाओं को मिठाइयां बांटी और उनके साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर कलेक्टर ने बालिकाओं से बालिका गृह में रहने, खाने के साथ पढ़ाई आदि की व्यवस्था की भी जानकारी ली और अधीक्षक को बालिकाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई और शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। 



बघेल ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।

राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। 


भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य
, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं तो उनकी सदैव जीत होती है।

महासमुन्द संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन की दी बधाई

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द संसदीय से सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बघेल के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की। आज मंगलवार की सुबह संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में क्षेत्र के कांग्रेसजन सीएम निवास पहुंचे। जहां संसदीय सचिव चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर गजमाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। 



इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिला पंचायत लक्ष्मण पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकरसेवनलाल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, गोविंद साहू, नरेंद्र दुबे, दिलीप जैन, चमन चंद्राकर, मगन चंद्राकर, पार्षद अमन चंद्राकर, शोभना यादव, विजय साव, सत्यभान जेंड्रे, सचिन गायकवाड़, नितेंद्र बेनर्जी, सती चंद्राकर, लक्ष्मी सोनी, सरपंच शत्रुघन चेलक, कपिल साहू, चुड़ामणी चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, रवि सिंह ठाकुर, आर्यन गिलहरे सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित विभिन्न राजनेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बघेल से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



वहीं, प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उइके और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अपने संदेशों में उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस बीच, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके रायपुर स्थित निवास में आज ओपन हाउस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित आम लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.