Media24Media.com: अंधकार और निराशा को दूर कर लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने का प्रतीक है दीवाली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंधकार और निराशा को दूर कर लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने का प्रतीक है दीवाली

Document Thumbnail

रायपुर। कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला दीपों का पर्व दीपावली आज छत्तीसगढ़ सहित देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्यौहार अंधकार और निराशा को दूर कर लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने का प्रतीक है। दीपावली के मौके पर आज लोगों के घर, दीपों और बिजली के रंग-बिरंगे झालरों की रोशनी से जगमगा रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि लंका पर विजय हासिल करने के बाद भगवान राम के अयोध्या पहुंचने पर लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इस दिन की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है।



दीपावली के अवसर पर इस समय छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों और कस्बों में लोग लक्ष्मी पूजा की तैयारी कर रहे हैं। घर और आंगन को दीयों से रौशन कर दिया गया है। घरों के बाहर आकर्षक रंगोलियां भी सजाई गई है। बच्चों ने आतिशबाजी भी शुरू कर दी है। दीपावली के मौके पर आज सुबह से ही लोग खरीदारी में लगे रहे। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग, मिठाइयों, पटाखों और कपड़ों के अलावा मौसमी फलों की भी खरीदी कर रहे हैं। वहीं, पूजा के लिए देवी लक्ष्मी की आकर्षक मूर्ति और घरों को सजाने से संबंधित सामान भी लोग खरीद रहे हैं।

समृद्धि का प्रतीक मानी जाने वाली धान की बालियों से बने झालर, यानि फाता की मांग भी काफी रही है। ज्योति पर्व दीपावली पर लोगों ने सोना-चांदी के जेवरातों के साथ बर्तन की जमकर खरीदारी की। दीपावली के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.