Media24Media.com: विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक

Document Thumbnail

रायपुर। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के संभाग, जिला और विधानसभा प्रभारियों की रायपुर में एक बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति के संबंध में मार्गदर्शन दिया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया कि वे केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी लें। बूथ और शक्ति केन्द्र के माध्यम से आम लोगों तक सीधी पहुंच बनाई जाए। वहीं, हर काम तय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया। 



बाद में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसमें पार्टी की चुनावी तैयारी के साथ ही मतदान केन्द्रों तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं, आगामी ग्यारह नवंबर को बिलासपुर में होने वाली महतारी हुंकार रैली के संबंध में भी चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में तेरह नये जिला अध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी है। जयंती पटेल को रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं, भिलाई में बृजेश बिजपुरिया, राजनांदगांव में रमेश पटेल, मोहला-मानपुर में संजीव शाह और खैरागढ़-छुईखदान में धम्मन साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह, राजनांदगांव में रमेश पटेल, सुकमा में धनीराम और मनेन्द्रगढ़ में अनिल केसरवानी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.