Media24Media.com: पटेल समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, मनाएंगे युवा महोत्सव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पटेल समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, मनाएंगे युवा महोत्सव

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार समाज रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला की टीम को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। जिला टीम को सक्रिय करने हेतु रायपुर जिला को 24 जोन में विभक्त किया गया है। प्रत्येक जोन में 5 से 7 गांव हैं। जहां जोन प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जोन प्रभारी द्वारा प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग जिला महामंत्री एवं उपाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।



इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने मरार समाजजोड़ना है। इसके लिए समय-समय पर रोजगार मार्गदर्शन कार्यशाला लगाए जाएंगे। रायपुर जिला कार्यकारिणी के बैनर तले 'युवा महोत्सव' मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं को विशेष पहचान दिलाना तथा उन्हें मार्गदर्शक करना है। कार्यक्रम में जिला के साथ-साथ प्रदेश के भी युवा, मातृशक्ति एवं सामाजिक जन सम्मिलित होंगे।



सलाहकार पितांबर पटेल ने कहा कि युवा नशे के आगोश में समा रहे हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। खेलकूद और कलाओं में तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ युवाओं को दिलाना है। इस अवसर पर अध्यक्ष- ईश्वर पटेल, सलाहकार -पितांबर पटेल, डॉ मधुसूदन पटेल, महामंत्री धर्मेंद्र पटेल, शेखर पटेल, उपाध्यक्ष भारत पटेल, सचिव- गैंद लाल पटेल, होमेंद्र पटेल (अधिवक्ता) सोमनाथ पटेल ,युवा प्रकोष्ठ - वेद प्रकाश पटेल ,झड़ी राम पटेल, बलराम पटेल,  मुरारी पटेल आदि उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.