Media24Media.com: युवा महोत्सव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label युवा महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label युवा महोत्सव. Show all posts

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर 2025 तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। राज्य युवा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर 2025 तक बिलासपुर में आयोजित किया जाना है। बिलासपुर के राज्य खेल परिसर बहतराई और पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न विद्याओं के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 

जिला स्तरीय युवा महोत्सवों के विजेता प्रतिभागी एवं दल राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सम्मिलित हो रहे है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित विद्याओं में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव के वृहद एवं भव्य आयोजन हेतु शासन के विभिन्न अधिकारियों को समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने कलेक्टर बिलासपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में जरूरी व्यवस्था के संबंध में विस्तार से निर्देश दिए।

राज्य युवा महोत्सव में जिलों के प्रतिभागी, निर्णायक, अधिकारी-कर्मचारी को मिलाकर करीब 4000 लोग शामिल होंगे। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में करीब 14 विद्याओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रसिद्ध कलाकारों का गायन और कवि सम्मेलन बैंड की प्रस्तुतियां के मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विद्याओं में लोक नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, कर्मा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, प्रारंपरिक वेशभूषा, रॉकबैंड आदि शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 23 दिसम्बर 2025 को राज्य युवा महोत्सव के उद्घाटन के साथ खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स का लॉचिंग सेरेमनी और समापन समारोह इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव मुख्य समारोह स्थल पर राज्य के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें रोजगार एवं पंजीयन, ग्रामद्योग, परिवहन, पंचायत, वन एवं समाज कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा युवाओं के लिए संचालित योजनाओं के स्टॉल लगेंगे। मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव के आयेाजन के लिए समूचित व्यवस्थाएं करने के लिए विभागीय अधिकारियों से आवश्यक सहयोग एवं समन्वय करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आयोजन के संचालन, निगरानी एवं समुचित समन्वय हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।

उद्घाटन एवं समापन समारोह में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को परिधान, प्रत्येक प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा कलेक्टर बिलासपुर द्वारा की जाएगी। आवास एवं समारोह स्थल पर प्रोटोकॉल व्यवस्था जिला प्रशासन बिलासपुर, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था जिला प्रशासन बिलासपुर और नगर निगम बिलासपुर द्वारा की जाएगी। प्रतिभागियों के लिए वेलकम किट खेल विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग, विद्युत व्यवस्था सीएसपीडीसीएल, मुख्य कार्यक्रम में विभागीय अधोसंरचनाओं का रंग-रोगन एवं मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के आवास व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, कलेक्टर बिलासपुर, इसी तरह से अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

बैठक में सचिव कृषि एवं पशुपालन शहला निगार, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, सचिव खेल एवं युवा कल्याण यशवंत कुमार, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्याम धावड़े, संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग सुखनाथ अहिरवार, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. फरिहा आलम, संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

युवा महोत्सव में युवा कलाकारों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा

No comments Document Thumbnail

लेजर शो के माध्यम से दिखाई गई भारत की एक दशक की प्रगति की झांकी, सुमधुर लोकगीतों ने मोह लिया दर्शकों का मन


रायपुर : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव के प्रथम दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की संघर्ष गाथा पर आधारित नाटक ‘मैं अयोध्या हूं’ का मंचन किया गया। इस जीवंत प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही आकर्षक लेजर शो के माध्यम से पिछले एक दशक में भारत की विकास यात्रा की झांकी प्रस्तुत की गई।


छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के प्रथम दिन आयोजित संगीतमय नाट्य प्रस्तुति ‘मैं अयोध्या हूं’ ने दर्शकों को अयोध्या नगरी की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महिमा से अवगत कराया। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण और रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा तक की गौरवशाली गाथा को इस कार्यक्रम में जीवंत किया गया। मुंबई से आए प्रसिद्ध कलाकार प्रदीप गुप्ता और उनकी टीम ने नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। इस भव्य प्रस्तुति में इसे सतयुग से लेकर कलयुग तक की यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। संगीतमय संवाद, मनमोहक नृत्य और उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया।

युवाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा भी युवाओं ने बिखेरी। सुप्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री आरु साहू ने सुमधुर छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम में गौरा-गौरी, राउत नाचा, पंथी गीत नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। युवा कलाकारों ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संत बाबा गुरू घासी दास जी के संदेशों पर आधारित पंथी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। दर्शकों ने आरू साहू के द्वारा प्रस्तुत ददरिया को सराहा। युवा महोत्सव में युवाओं के लिए कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता पाठ के आयोजन के साथ ही विज्ञान मेला का भी आयोजन किया गया। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी के साथ ही युवाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा हस्तशिल्प, टैक्सटाइल और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

आकर्षक लेजर शो

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक दशक में किए गए विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों एवं छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के सुशासन के एक वर्ष में जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेज़र शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

दूसरे दिन के आकर्षण

तीन दिन तक चलने वाले छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव में दूसरे दिन 13 जनवरी को ‘सुपर 30 फेम’  आनंद कुमार के साथ युवाओं का संवाद होगा। साथ ही ‘ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ फेम दायरा बैंड की प्रस्तुति होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से मिलती है सफलता

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब देश और प्रदेश के भविष्य हैं। एक सपना लेकर कि आप किस रूप में देश और प्रदेश की सेवा करना चाहते है, उसको हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पढ़ाई करें। छत्तीसगढ़ राज्य में तकनीकी, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट से संबंधित उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर में नालंदा परिसर युवाओं के चौबीसों घण्टे खुला है। नालंदा परिसर की तर्ज पर राज्य के अन्य जिलों में भी हाईटेक लायब्रेरी की स्थापना हम कर रहे है, जहां ऑनलाईन-ऑफलाईन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मटेरियल उपलब्ध होंगे। 


 
मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल के युवाओं को देश और प्रदेश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आयोजित बस्तर ओलंपिक की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने इस आयोजन की सराहना की है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म के आदर्श, अध्यात्म और दर्शन पर अपने व्याख्यान से पूरी दुनिया को भारत का कायल बना दिया। 

 
मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने संवाद की शुरूआत में अंबिकापुर की अपूर्वा दीक्षित के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती है कि मन विचलित हो जाता है, परंतु हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अडिग रहना होता है। उन्होंने इस सिलसिले में स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी एक छोटी सी कहानी सुनाई और कहा कि स्वामी विवेकानंद बनारस में एक सन्यासी के साथ जा रहे थे, उसी समय बहुत सारे बंदरों ने स्वामी जी को घेर लिया, ऐसी स्थिति में स्वामी जी न तो डरे न ही अपनी जगह से डिगे। इसका परिणाम ये हुआ कि सारे बंदर भाग गए। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि हमें भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अडिग रहना है। दृढ़संकल्प से सारी समस्याओं का समाधान निकलेगा। 
 
मुख्यमंत्री  साय ने रायगढ़ के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की छात्रा श्रुति के सवालों के जवाब में कहा कि हमें सफलता के लिए अपना एक क्षेत्र चुनकर पूरी दृढ़ता और मनोयोग के साथ प्रयास करने से सफलता मिलती है। बस्तर में शांति और विकास के संबंध में राजकुमार कुरेटी के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के नक्सल प्रभावित पांच जिलों में सुरक्षा और विकास को लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इन जिलों में 39 सुरक्षा कैम्प की स्थापना और नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह का देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प है। जिस प्रतिबद्धता और रणनीति के साथ नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए हमारी सरकार काम कर रही है, उससे हमें लगता है कि हम इस लक्ष्य को निर्धारित समयवधि से पहले ही प्राप्त कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास की स्थापना के लिए वहां के लोग भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। बस्तर ओलंपिक के आयोजन में लाखों युवाओं की भागीदारी इस बात को प्रमाणित करती है। 
 
बलौदाबाजार की छात्रा मृणाल वाजपेयी द्वारा मुख्यमंत्री  साय से उनके मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जशपुर के एक छोटे से गांव बगिया के रहने वाले है। आज उनके गांव की आबादी लगभग ढाई हजार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह 10 साल के थे, तभी पिताजी का साया उनके सर से उठ गया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी माता जी के ऊपर आ गयी। माता जी निडर महिला है बड़े धैर्य और निडरता से जिम्मेदारी सम्हाली। हमारे  पालन-पोषण, पढ़ाई के साथ-साथ खेती-बाड़ी और घर का काम उन्होंने सम्हाला। माता जी को हमने अपना रोल मॉडल माना। बड़ा होने के नाते घर की जिम्मेदारी हमने अपने ऊपर ली। जिस समय पिता जी का स्वर्गवास हुआ उस समय मेरा छोटा भाई मात्र दो माह का था। छोटे भाईयों को पढ़ाया, लिखाया। हमने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत पंच से की। पांच साल पंच रहे। गांव के लोगों ने हमारे अच्छे काम और ईमानदारी को देखकर हमें निर्विरोध सरपंच चुना। छह माह बाद ही विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिली और 1990 में तपकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बना। मुख्यमंत्री ने फिर अपने सांसद बनने, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्री मंडल में राज्य मंत्री और मुख्यमंत्री बनने तक के सफर का उल्लेख किया और कहा कि उन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके रोल मॉडल रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने के अवसर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिस तरीके से निर्णायक फैसले लिए है, वे मेरे ही नहीं, नई पीढ़ी के भी रोल मॉडल हैं। 
 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री   विजय शर्मा, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक  राजेश मूणत एवं गुरु खुशवंत साहेब, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में 12 से 14 जनवरी तक होगा युवा महोत्सव का आयोजन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। आज मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में राज्य युवा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक सहभागिता और भाईचारा में बढ़ोत्तरी और राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। खेल संचालनालय परिसर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिनों तक चलने वाले युवा महोत्सव में 13 प्रकार की विधाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


युवा महोत्सव में सांस्कृतिक विधा में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, लाईफ स्किल विधा में कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता, युवा कृति विधा में विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, अन्य विधा में रॉकबैंड आदि शामिल है। राज्य युवा महोत्सव में प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला और ब्लॉक स्तर पर हुए युवा उत्सव के आयोजन के पश्चात विजेताओं को राज्य युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राज्य युवा महोत्सव के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

साथ ही युवा महोत्सव के सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव की प्रतियोगितायें प्रातः 9 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय सुवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों को अपेक्षित कार्यदायित्व दिया गया है। इससे विद्युत व्यवस्था सीएसपीडीसीएल, मुख्य कार्यक्रम स्थल में विभागीय अधोसंरचनाओं का साज-सज्जा एवं मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग, स्वास्थ्य व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग, उन्नत कृषि हेतु आधुनिक उपकरणों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी कृषि विभाग द्वारा लगायी जाएगी। शिल्प ग्राम प्रदर्शनी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा तथा युवाओं के संचालित योजनाओं का स्टॉल उद्योग विभाग द्वारा लगाया जाएगा। इसी प्रकार से साहसिक खेल गतिविधियों की प्रदर्शनी पर्यटन विभाग द्वारा लगाया जाएगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के संबंध में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों, संचालक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए है। विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव 30 नवंबर 2024 तक होगा। तथा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 1 से 15 दिसम्बर के बीच में आयोजित होगा। बैठक में सचिव लोक निर्माण डॉ. कमलप्रीत सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, संस्कृति, उद्योग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हार भी जाओ तो ग़म न करो... फिर से खेलो और हौसला कम न करो

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर में विगत 28 जनवरी से प्रारंभ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आज शाम समापन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिन्ह वितरित किए। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में तीन दिनों तक चले युवा महोत्सव में 38 विधाओं में प्रदेश भर के 2300 प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल और हुनर का प्रदर्शन किया।

युवा महोत्सव के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ की विविध कलाओं, संस्कृतियों, खेलों और यहां के लोगों के हुनर एवं कौशल को एक मंच पर लाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सराहनीय कदम है। यह हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि हर प्रतियोगिता में कुछ लोग विजेता होते हैं। पर जो विजेता नहीं बन पाए उन्हें अपना हौसला कम नहीं करना चाहिए। उन्होंने युवा महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हार भी जाओ तो ग़म न करो... फिर से खेलो और हौसला कम न करो।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री पटेल ने कहा कि हाल ही में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी प्रदेश भर के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने कई खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। राज्य के करीब 60 लाख लोगों ने इसमें भागीदारी की थी। युवा महोत्सव में भी राज्य के युवाओं ने काफी उत्साह, उमंग और जोश के साथ हिस्सा लिया। सभी जिलों के प्रतिभागियों ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई और इसे सफल बनाया। उन्होंने युवा महोत्सव में सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों को धन्यवाद दिया।

समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अच्छे विचारों को पोषित करने, छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों के निवासियों एवं उनकी सांस्कृतिक विविधताओं को एक मंच पर लाने के लिए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की पहल की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने युवाओं को विभिन्न विधाओं और खेलों में अपनी कला व कौशल के प्रदर्शन का मौका दिया है।

समारोह में अपने स्वागत भाषण में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने बताया कि युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 2300 प्रतिभागियों ने कुल 38 विधाओं में हिस्सा लिया। पहले यह प्रतियोगिता क्रमशः विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की गई थी। संभाग स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 48 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सूरजपुर जिले से सर्वाधिक 350 प्रतिभागी शामिल हुए। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेंद्र मुदलियार, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के संचालक अशोक पंजवानी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा भी समापन समारोह में शामिल हुए।

 

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: रॉक बैंड की प्रस्तुति से झूमे दर्शक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया। राॅक बैंड प्रतियोगिता में युवा जमकर थिरके। प्रतियोगिता में आधुनिकता और पारंपरिकता की अनूठी जुगलबंदी दिखाई दी। बैंड में जहां देशभक्ति गीत, जसगीत और भगवत गीता के श्लोक सुनाई दिए, वहीं ससुराल गेंदा फूल और फिल्मी संगीत ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महासमुंद जिले ने अपनी प्रस्तुति में ’चोला माटी के हे राम........एखर का भरोसा चोला माटी के हे राम’ से जीवन का गूढ़ संदेश युवाओं को दिया, साथ ही ’झुन-झुन पैरी बाजे गोरी’ जैसे गीतों की ताल पर बच्चों से लेकर बुजुर्गांे तक को खूब थिरकाया। प्रतियोगिता में 15 से 40 आयु वर्ग में कोण्डागांव और 40 से अधिक आयु वर्ग में सक्ती जिला विजेता रहे।

प्रतियोगिता में सबसे पहले 15 से 40 आयु वर्ग में रायपुर संभाग के धमतरी जिले ने 51 पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन कर रॉक बैंड की सुमधुर प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक वाद्ययंत्रों को आधुनिकता के रंग में पिरोकर कलाकारों ने प्रस्तुत किया। उन्होंने तबला, हारमोनियम के साथ नाल, ढफड़ा, निशान, मोहरी, बांसुरी, शहनाई, घुंघरू, मृदंग, छरछरा, बासकांगो, बांसशंख, लम्बाड़ा, बांस चिकारा, ढफली, बांस कुहका, नगाड़ा, तुर्रा, डमरू, काष्ठ घुंघरू, चुटका, खरताला, परपड़ी, बांस चुटका, ब्रम्हदण्ड, खिरकिरी, बास तरंग, शिकारी बास, अलगोजा, झालर जैसे 51 वाद्ययंत्रों का वादन कर स्वरलहरियों का सुमधुर समा बांध दिया। धमतरी जिले के बाद कोण्डागांव, महासमुंद और सरगुजा जिले ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कोण्डागांव जिले के रॉक बैंड ने छत्तीसगढ़ी गीतों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर वर्ग को झूमने को मजबूर कर दिया।

उन्होंने भगवत गीता के श्लोक ‘यदा यदा ही धर्मस्य.....संभवामि युगे युगे‘ गाकर जहां दर्शकों को अचंभित किया वहीं उनके ‘ससुराल गेंदा फूल‘ गाते ही परिसर का पूरा महौल बदल गया और युवा जमकर थिरके। प्रतियोगिता में 40 से अधिक आयु वर्ग में सक्ती जिले द्वारा गिटार और बांसुरी वाद्य यंत्रों के सुदंर मेल के साथ प्रस्तुति दी गई, वहीं धमतरी जिले द्वारा जस गीत की प्रस्तुति में दर्शक जमकर झूमे। उन्होंने ‘आमा पान के पतरी....‘ और ‘मोर शितला भवानी...‘जैसे गीतों से शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों को बांधे रखा। बीच-बीच में गेड़ी नाच ने दर्शकों को खूब लुभाया।

राॅक बैंड प्रतियोगिता के परिणाम- 15 से 40 आयु वर्ग में बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले ने प्रथम स्थान, रायपुर संभाग के धमतरी जिले ने दूसरा और सरगुजा संभाग के कोरिया जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 40 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग से नवगठित सक्ती जिला प्रथम रहा और रायपुर संभाग के धमतरी जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने आए युवा भी बड़ी संख्या में राॅक बैंड की प्रस्तुति देखने पहुंचे। बैंड के सुर-ताल में युवाओं के पैर रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। दुर्ग जिले से फुगड़ी खेलने आई दुलेश्वरी भी पैरों में छालों के बावजूद पूरे जोश और उत्साह में दिखी और जमकर थिरकी। महासमुंद जिले के बैंड के युवा परफार्मर जावेद कुरैशी ने कहा कि बैंड परफार्मेंस में आधुनिकता के साथ प्राचीनता का मेल किया गया है, ताकि युवा अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और उसे जाने। इससे अपनी पुरानी कला को संजोने में भी मदद मिलेगी।

युवा महोत्सव: शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समा कुचीपुड़ी, ओड़िसी और मणिपुरी नृत्य पर युवाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन साइंस कॉलेज मैदान स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कुचीपुड़ी, ओड़िसी और मणिपुरी नृत्य पर विभिन्न संभागों से आए युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

ओड़िसी नृत्य  में 15 से 40 आयु वर्ग ने रायगढ़ की श्रुति दास ने प्रथम, दंतेवाड़ा के पूनम गुप्ता ने द्वितीय एवं राजनांदगावं के गजानंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओड़िसी नृत्य के ही 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रायपुर संभाग के धमतरी जिला की सरिता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कुचीपुड़ी नृत्य के 15 से 40 आयु वर्ग के प्रतिभागियों में दुर्ग के दुष्यंत कुमार साहू ने प्रथम, रायपुर की वर्षा वेणुगोपाल ने द्वितीय और कोरिया जिले के घनश्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मणिपुरी नृत्य में बलौदाबाजार जिले की हेमलता साहू ने 15 से 40 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जहां ओड़िसी नृत्य के निर्णायक मंडल में डॉ. पूर्णश्री राअत और शिवप्रसाद बेहरा शामिल रहे। तो वहीं कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य के लिए निर्णायक मंडल में श्रीमती सुमी अजय श्रीमती टी सुनैना और श्रीमती एम. वी लक्ष्मी शामिल रही।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन 30 जनवरी को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन समारोह 30 जनवरी को शाम 4.00 बजे से होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन 30 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड,

विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम 4 बजे से खेल संचालनालय परिसर साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में समापन समारोह का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश भर के तीन हजार प्रतिभागी भाग ले रहें है। अंतिम दिन 30 जनवरी को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कहानी रचनापाठ तथा कविता पाठ विषय पर लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

 

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : बुजुर्ग परसराम ने दिखाया अपना दमखम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राउत नाचा की प्रतियोगिता में रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम देवरी निवासी 75 वर्षीय दरसराम यादव ने राऊत नाचा में अपना दमखम दिखाया। उन्होंने अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। राउत नाचा की प्रतियोगिता में उनका उत्साह देखते ही बनता था।

उनकी कला को देखकर दर्शक और युवा वर्ग आश्चर्य चकित हुए। यादव ने बताया कि वे 10 वर्ष की आयु से लगातार नृत्य कर रहे हैं। गांव में भी उनके साथ 5-6 हमउम्र साथी अभी भी डांस करते हैं। उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साईंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संभाग से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

शास्त्रीय गायन-वादन का मनमोहक प्रदर्शन : तीन तबला का एक साथ प्रयोग कर दिखाया कला का जौहर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों से आए युवाओं ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन-वादन का मनमोहक प्रदर्शन किया। बिलासपुर संभाग के सक्ती से आए प्रतिभागी कमलेश चौहान ने तीन तबलो का एक साथ प्रयोग कर कला का अनूठा जौहर प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक दीर्घा संगीत प्रेमियों तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

गौरतलब है कि रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के पहले दिन ऑडिटोरियम के संकल्प और सिद्धी हॉल में आयोजित हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में युवाओं की आकर्षक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। बलौदाबाजार जिले से आए 40 उम्र आयु वर्ग के प्रतिभागी अश्वनी वर्मा ने पायलिया झनकार मोरी.... जैसे पंक्तियां गाकर संगीतजनों को संगीतमय रसों से सराबोर कर दिया। वहीं बस्तर की गायत्री ठाकुर ने मां शारदा भवानी और महिसासुर मर्दिनी की स्तुति गाकर सभा को मंत्र-मुग्ध कर दिया। दुर्ग के राम बक्साल ने तबला वादन की शानदार प्रस्तुति दी।

उन्होंने एक ताल बजाकर लोगों का दिल जीत लिया। इसी प्रकार प्रदेश के सभी संगागों के 15 से 40 आयु वर्ग और 40 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता के लिए डॉ. लखेश्वर वर्मा, डॉ. दिवाकर कश्यप और डॉ. रोहन नायडू ने जजमेंट किया। इसी प्रकार तबलावादन प्रतियोगिता के लिए विद्यानाथ सिंह, अरूण कुमार सोनी और कुमार पंडित ने जजमेंट किया।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का होगा आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में संस्कृति विभाग द्वारा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन भी होगा। 

पहले दिन 28 जनवरी को शासकीय नार्गाजुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में दोपहर 1.00 बजे से 6.00 बजे तक छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के उन्नयन में युवाओं की भूमिका और छत्तीसगढ़ के आंचलिक साहित्य में युवाओं की भूमिका, दूसरे दिन 29 जनवरी को 11.00 बजे से 6.00 बजे छत्तीसगढ़ साहित्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अंतिम दिन 30 जनवरी को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कहानी रचनापाठ तथा कविता पाठ विषय पर लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: 38 विधाओं में होंगे आयोजन

No comments Document Thumbnail

 राजधानी में 28 जनवरी से तीन दिवसीय युवा महोत्सव , सुआ, पंथी, करमा, सरहुल, बस्तरिया, राउत नाचा की युवा महोत्सव में रहेगी धूम 

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 3 हजार से अधिक प्रतिभागी 38 विविध विधाओं में शामिल होंगे। 

छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गंेड़ी दौड़, कबड्डी एवं खो-खो के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक-गीत और लोक-नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड-फेस्ट का आयोजन महोत्सव में किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष 28 से 30 जनवरी तक छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।


राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान खेल संचालनालय परिसर में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुख्य मंच में लोकनृत्य एवं करमा नाच, द्वितीय मंच में बस्तरिया नाच तथा ओपन मंच में राउत नाचा की प्रस्तुति होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोकगीत और तात्कालिक भाषण, 100 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, 60 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल संचालनालय के ऊपर के हॉल में दोहपर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में दोपहर 1 बजे से खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

युवा महोत्सव के दूसरे दिन 29 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पंथी नृत्य और सरहुल नृत्य, दूसरे मंच में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सुवा नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा और ओपन मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक फुगड़ी और भौरा की प्रतियोगिता होगी। पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 7.30 बजे तक एकांकी नाटक, 100 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य और 60 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बांसुरी वादन, हारमोनियम, मृदंगम, सितार और वीणा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल संचालनालय के ऊपर के हाल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता तथा खेल परिसर डोम में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फूड फेस्टिवल तथा विश्वविद्यालय खेल परिसर मैदान में खो-खो महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कबड्डी महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कुश्ती महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड और गेड़ी दौड़ का आयोजन होगा।


राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन 30 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड, विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम 4 बजे से खेल संचालनालय परिसर साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में समापन समारोह का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश भर के तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे।


CG-NEWS : राजधानी में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 28 जनवरी से

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़िया खेल फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ होंगे युवा महोत्सव के प्रमुख आकर्षण: राजधानी में 28 जनवरी से होगा तीन दिवसीय महोत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 3 हजार प्रतिभागी विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।


राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान खेल संचालनालय परिसर में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुख्य मंच में लोकनृत्य एवं करमा नाच, द्वितीय मंच में बस्तरिया नाच तथा ओपन मंच में राउत नाचा की प्रस्तुति होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोकगीत और तात्कालिक भाषण, 100 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, 60 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। खेल संचालनालय के ऊपर के हॉल में दोहपर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में दोपहर 1 बजे से खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

युवा महोत्सव के दूसरे दिन 29 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पंथी नृत्य और सरहुल नृत्य, दूसरे मंच में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सुवा नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा और ओपन मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक फुगड़ी और भौरा की प्रतियोगिता होगी। पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 7.30 बजे तक एकांकी नाटक, 100 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य और 60 सीटर हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बांसुरी वादन, हारमोनियम, मृदंगम, सितार और वीणा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल संचालनालय के ऊपर के हाल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता तथा खेल परिसर डोम में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फूड फेस्टिवल तथा विश्वविद्यालय खेल परिसर मैदान में खो-खो महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कबड्डी महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड, कुश्ती महिला वर्ग सेमी फाइनल और फाइनल राऊंड और गेड़ी दौड़ का आयोजन होगा।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतिम दिन 30 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड, विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम 4 बजे से खेल संचालनालय परिसर साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में समापन समारोह का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश भर के तीन हजार प्रतिभागी भाग लेंगे।


नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें युवा और नाम रोशन करें- मंत्री डॉ डहरिया

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ सोमवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व राजगीत के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने वर्चुअल माध्यम से संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर टीम भावना व अनुशासन के साथ प्रतिभा प्रदर्शन हेतु प्रतिभागियों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रस्साकसी में दमखम दिखाया। 12 से 15 दिसम्बर तक आयोजित संभाग स्तरीय आयोजन में 6 जिलों के करीब 5800 प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।



समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेजी से संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने को तथा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक एवं युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेंगे जिससे वे नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे और अपना तथा देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस  प्रतियोगिता में प्रतिभागी ग्राम पंचायत, क्लस्टर, विकासखंड तथा जिला स्तर के बाद संभाग स्तर पर पहुंचे हैं। सभी प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। यहां से चयनित होने के बाद राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।



समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश से विलुप्त हो रही पारंपरिक खेल को जीवंत रखने तथा युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक एवं युवा महोत्सव शुरू करने का निर्णय लिया। इस आयोजन से सभी वर्ग के लोगों को अपनी हुनर प्रदर्शन के लिए मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संस्कृति विभाग द्वारा पहली बार अन्तराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश के लोक कलाकारों ने प्रदेश को जाना। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त आदान राशि भी दे रही है जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि अब 65 प्रकार के वनोपज की खरीदी हो रही है तथा तेंदूपत्ता का दर 4000 रुपये मानक बोरा हो गया है। उन्होंने कहा की प्रतियोगिता के विजेता टीम को संस्कृति विभाग की ओर से प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7500 तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार एकल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 500 दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत जिले के करीब 200 मंडलियों को 5-5 हजार दिए जाएंगे।

सीजीएमएससी के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से प्रदेश में त्यौहार का मौसम है। सभी तरह उल्लास और उमंग है। उन्होंने कहा कि छत्तसगढ़िया ओलाम्पिक व युवा महोत्सव के आयोजन से लोगों का मनोबल बढ़ता है। शारीरिक व मानसिक रूप से लोग स्वास्थ होते हैं।

ऑडिटोरियम होगी वातानुकूलित- इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में एयर कंडीशन एवं साउंड सिस्टम लगवाने हेतु राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। वर्तमान में ऑडिटोरियम में साउंड सिस्टम नहीं होने से किराए से लेना पड़ता है।

मांदर बजाकर किया उत्साहवर्धन-  खाद्य मंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे प्रतिभागियों के साथ मांदर बजाई व फोटो भी खिंचवाई।

कार्यक्रम को खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव ने भी संबोधित किया। प्रभारी कलेक्टर विश्वदीप ने बताया कि 4 दिवसीय संभाग स्तरीय आयोजन में सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया तथा मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। यहाँ से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के सदस्य संजय गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

स

पटेल समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, मनाएंगे युवा महोत्सव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार समाज रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला की टीम को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। जिला टीम को सक्रिय करने हेतु रायपुर जिला को 24 जोन में विभक्त किया गया है। प्रत्येक जोन में 5 से 7 गांव हैं। जहां जोन प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जोन प्रभारी द्वारा प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग जिला महामंत्री एवं उपाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।



इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने मरार समाजजोड़ना है। इसके लिए समय-समय पर रोजगार मार्गदर्शन कार्यशाला लगाए जाएंगे। रायपुर जिला कार्यकारिणी के बैनर तले 'युवा महोत्सव' मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं को विशेष पहचान दिलाना तथा उन्हें मार्गदर्शक करना है। कार्यक्रम में जिला के साथ-साथ प्रदेश के भी युवा, मातृशक्ति एवं सामाजिक जन सम्मिलित होंगे।



सलाहकार पितांबर पटेल ने कहा कि युवा नशे के आगोश में समा रहे हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। खेलकूद और कलाओं में तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ युवाओं को दिलाना है। इस अवसर पर अध्यक्ष- ईश्वर पटेल, सलाहकार -पितांबर पटेल, डॉ मधुसूदन पटेल, महामंत्री धर्मेंद्र पटेल, शेखर पटेल, उपाध्यक्ष भारत पटेल, सचिव- गैंद लाल पटेल, होमेंद्र पटेल (अधिवक्ता) सोमनाथ पटेल ,युवा प्रकोष्ठ - वेद प्रकाश पटेल ,झड़ी राम पटेल, बलराम पटेल,  मुरारी पटेल आदि उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.