Media24Media.com: बसपा और जोगी कांग्रेस नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बसपा और जोगी कांग्रेस नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश

Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के कई नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। रायपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी नितिन नबीन सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भाजपा में प्रवेश करने वाले प्रमुख नेताओं में बसपा की पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, बालोद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला



रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, बसना के संपत अग्रवाल और मनेन्द्रगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता लखन श्रीवास्तव शामिल हैं। इन नेताओं के साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा में प्रवेश किया। इस बीच, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रमुख डॉक्टर रेणु जोगी ने आज रायपुर में एक पत्रकारवार्ता में यह दावा किया कि पार्टी ने विधायक धर्मजीत सिंह के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई कर उनकी पार्टी के भाजपा में विलय की कथित साजिश को नाकाम किया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.