Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुन्द में आयोजित होगा 108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ, प्रबुद्धजनों की हुई चिंतन बैठक

महासमुन्द। गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। महासमुंद नगर में नई मण्डी प्रांगण में 07 फरवरी से 10 फरवरी 2023 तक होने वाली 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ की रूपरेखा तैयार की जा रही है।


शुभारंभ वेद माता गायत्री की पूजा- अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। सर्वप्रथम गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिव्राजक प्रभात उपाध्याय द्वारा शांतिकुंज से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से 7 से 10 फरवरी की तिथि में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ आयोजन करने की स्वीकृति मिली है। जिसमें 7 फरवरी को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या का महासमुन्द आगमन होगा। 



 संचालन समिति बनाने पर जोर

यज्ञ के लिए व्यवस्था संचालन हेतु विभिन्न समितियों की आवश्यकता होगी तथा 108 कुंड में यज्ञ करने के लिए 324 यजमानों को चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए यजमानों को यज्ञ के पूर्व  प्रतिदिन 11 माला गायत्री मंत्र जाप या मंत्र लेखन कराने की योजना है। यज्ञ स्थल पर आगंतुकों के लिए भोजन, आवास व्यवस्था , हवन सामग्री , सुरक्षा,  प्रचार प्रसार,एवं अन्य कार्यों के लिए अधिकाधिक जनभागीदारी की आवश्यकता होगी। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन करना होगा। इस पूरे कार्यक्रम में करीब पचास लाख रुपए लागत अनुमानित है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने व इसे भव्यता प्रदान करने के लिए सभी वर्गों से मन-तन-धन से सहयोग करने की अपील की जा रही है।



महासमुंद नगर के लिए गौरव की बात 

आयोजन विचार गोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों ने मार्गदर्शन किया। नगर पुरोहित पंकज तिवारी ने  कहा कि यह महासमुंद नगर के लिए गौरव की बात है कि  हमारे नगर को विराट 108 कुंडीय यज्ञ करने का सुनहरा अवसर मिला है। उन्होंने अपने मन की बात साझा हुए कहा कि आज से 3 साल पहले रूद्र गायत्री महायज्ञ करने की इच्छा थी। जिसकी चर्चा स्थानीय विधायक से किया था, वह अब पूरा होने जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रलय थिटे ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कहा कि इस यज्ञ के आयोजन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इसमें आम-खास सभी लोगों को जोड़ना है। समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्गों को समिति में शामिल करके इसको सफल बनाया जाना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए आर्थिक स्थिति का मजबूत  होना भी आवश्यक है पहलू है। सभी लोग तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। 



घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे

स्वदेशी मंच के हुकुमचंद शर्मा ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के समय जिस तरह से आर्थिक सहयोग लिया गया, उसी तरह से हमें घर-घर जाकर लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित कर होगा।जिससे कि जन-जन के मन में यज्ञ के प्रति अपनापन का भाव उत्पन्न हो और कार्यक्रम को सफल बनाने में वो योगदान दे सकें। कार्यक्रम को देव संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य  कुबेर प्रकाश गिरी-गोस्वामी समाज, कृपाराम सागर सारथी समाज, दौलत चंद्राकर चंद्राकर समाज से, प्रेस क्लब से आनंदराम पत्रकारश्री, मनीष शर्मा पार्षद, बीएन गुप्ता , ललित मेश्राम , गुलाल पटेल एवं क्षेत्र से आए हुए अनेक परिजनों ने भी संबोधित किया। 

नगर का कार्यक्रम अंगीकार

गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगो ने इस कार्यक्रम को नगर का कार्यक्रम अंगीकार करते हुए मिलजुलकर सफल बनाने का संकल्प भी लिया। बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया। गायत्री परिवार की ओर से जन समुदाय, महासमुंद जिले और निकटवर्ती स्थानों के सभी श्रद्धावान नागरिकों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ प्रमुख भारत साहू, आभार ज्ञापन जिला समन्वयक बोधराम साहू ने किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्तागण रिखी राम साहू, बाबू राम साहू, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र नायक, श्याम दुबे, जगमोहन साहू, परस चौहान, संतु लाल साहू, नीला राम ठाकुर, अमर साहू, राधे चंद्राकर, मुकेश श्रीवास्तव, नरेश साहू, आशीष साहू, नंदकुमार साहू, धनीराम, भूखन, पूर्णिमा साहू, नीतू साहू, राम चरण पटेल, सेवक राम साहू  एवं आसपास के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.