Media24Media.com: अरूण साव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अरूण साव. Show all posts
Showing posts with label अरूण साव. Show all posts

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक - अरूण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज बिलासपुर में रक्तदाता सम्मान समारोह एवं युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन विश्वधारम सामाजिक संस्था द्वारा किया गया था। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले 600 युवाओं को सम्मानित किया।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर सशक्त और विकसित भारत बनाएं। साव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपका योगदान किसी को जीवन देता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला और मस्तूरी के पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वधारम सामाजिक संस्था के संरक्षक दिलेंद्र कौशिल ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय युवाओं को मूल्यों पर आधारित शिक्षा देने के पक्षधर थे। लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति युवाओं को बाबू बनाने वाली है। स्वामी विवेकानंद द्वारा दी गई शिक्षा पर पूरी दुनिया को भरोसा है। वे चाहते थे कि भारत के युवा आत्मकेन्द्रित न बनकर पूरे समाज और देश के उत्थान के लिए कार्य करें। स्वामी जी की मंशा थी कि हमारा देश सिरमौर बने। उनका संदेश उठो, जागो और तब तक न रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, युवाओं को प्रेरणा देने वाला है। उनका मानना था कि हर व्यक्ति में ईश्वर निवास करते हैं। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।

साव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने 11 सितंबर 1893 को भारतीय स्वाभिमान का पताका अमेरिका के शिकागो में फहराया था। इसी प्रकार से 22 जनवरी 2024 को भारतीय स्वाभिमान का पताका फिर से फहरेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास के नित नए सोपान तय कर रहा है। 21वीं सदी भारत की सदी है। दुनिया के सारे देश भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। स्वामी विवेकानंद जी की भी यही मंशा थी। उन्होंने कहा कि सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के लिए युवा स्वामी जी के विचारों का अनुसरण करें। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


समावेशी शासन से दुनिया में बढ़ रही भारत की ताकत - अरूण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरूण साव ने आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) में स्वामी विवेकानंद स्मृति व्याख्यान में अपने विचार साझा किए। विश्वविद्यालय द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर वर्ष 12 जनवरी को आयोजित होने वाले व्याख्यान में इस बार का विषय स्वामी विवेकानन्द के समावेशी शासन के दृष्टिकोण' था।

उप मुख्यमंत्री साव ने सालाना व्याख्यान माला के इस तीसरे आयोजन में विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण और छात्र कल्याण के डीन डॉ. अविनाश सामल ने स्वागत भाषण दिया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समावेशी शासन को अपनाते हुए सामाजिक असमानता को दूर करने पर जोर दिया था। 

देश और देशवासियों को साथ लेकर चलना ही समावेशी शासन है, जो आज भारत में हो रहा है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है। हमारा देश दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है। भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने की दिशा में अग्रसर है। समावेशी शासन और समावेशी विकास से पूरी दुनिया में भारत की ताकत बढ़ रही है। जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन जो आज जन आंदोलन बन गए हैं, ये सब समावेशी शासन की मिसाल हैं।

साव ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि जब वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार योजना बनाती है, तो उनके जीवन में बदलाव आता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन नर सेवा ही नारायण सेवा हैका उल्लेख करते हुए कहा कि कमजोरों को सशक्त बनाए बिना समाज और देश सशक्त नहीं बन सकता है। इसके लिए समावेशी शासन जरूरी है। उन्होंने दुनिया के लोगों को वसुधैव कुटुम्बकमका सूत्र दिया।

साव ने स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्म संसद में दिए गए व्याख्यान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी सोच, जीवन पद्धति, दर्शन, सामाजिक व्यवस्था और परिवार की अवधारणा से पूरी दुनिया को रू-ब-रू कराया। हमारी आध्यात्मिक ताकत को विश्व के सामने रखा। पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के कारण हमारी आध्यात्मिक संस्कृति जो कुछ ओझल हो गई थी, उसे पुनर्प्रतिष्ठित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने नैतिकता, संस्कार और आध्यात्म से परिपूर्ण शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया था। उन्होंने सबके लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था की वकालत की थी। वे चाहते थे कि लोकतंत्र में सबकी भागीदारी हो और सबकी सलाह से समावेशन हो।

उप मुख्यमंत्री साव ने अपने व्याख्यान में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 39 वर्ष के अल्प जीवन काल में भारतीय दर्शन, संस्कृति और आध्यात्म की प्रतिष्ठा व वैभव को लौटाने का जो काम किया है, वह बेमिसाल है। उन्होंने अपने दर्शन से समावेशी शासन का मार्ग स्पष्ट किया। साव ने छात्र-छात्राओं से आव्हान किया के वे स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बनाएं, उन्हें पढ़कर नई दृष्टि और नई दिशा मिलेगी, आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, आपकी दशा और दिशा में बदलाव आएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे। रजिस्ट्रार डॉ. विपन कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।


देश का तीसरा स्वच्छतम राज्य होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलना बड़े गौरव का विषय है।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य होने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता मित्रों और स्वच्छता दीदियों सहित छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरूण साव के साथ आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के कर कमलों से छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार ग्रहण किया। स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के पांच नगरीय निकायों रायपुर, महासमुंद, कुम्हारी, आरंग और पाटन को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के कर कमलों से मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय पाटन का पुरस्कार भी ग्रहण किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने छत्तीसगढ़ के चार निकायों रायपुर, महासमुंद, कुम्हारी और आरंग के पुरस्कार प्रदान किए।



छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य का दर्जा मिला है। प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया।


राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने ग्रहण किया पुरस्कार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सचिव मनोज जोशी और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक श्रीमती रूपा मिश्रा भी समारोह में शामिल हुईं। स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के पांच नगरीय निकायों रायपुर, महासमुंद, कुम्हारी, आरंग और पाटन को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने प्रदेश और नगरीय निकायों की इस उपलब्धि पर संबंधित निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समन्वयकों तथा स्वच्छता दीदियों को बधाई और शभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण आज प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होने का मौका मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के शहरों को साफ-सुथरा एवं कचरामुक्त रखने के लिए ये आगे भी अपने बेहतरीन कार्यों को जारी रखेंगे और अन्य नगरीय निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

छत्तीसगढ़ ऐसे बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य

शहरों को स्वच्छ रखने प्रदेश में हो रहे लगातार अच्छे कार्यों के कारण छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामों के मुताबिक गारबेज फ्री सिटी के अंतर्गत प्रदेश के दो शहरों को फाइव स्टार रेटिंग, 23 शहरों को थ्री स्टार रेटिंग और 47 शहरों को सिंगल स्टार रेटिंग मिला है। राज्य में ओडीफ प्लस प्लस वाले 164, ओडीफ प्लस वाला एक और ओडीएफ वाले तीन शहर हैं। प्रदेश के एक नगरीय निकाय को वाटर प्लस का दर्जा मिला है।

महासमुंद नगर पालिका को पूर्वी जोन में 50 हजार से एक लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है। देश के पूर्वी जोन में कुम्हारी नगर पालिका को 25 हजार से 50 हजार तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में और आरंग नगर पालिका को 15 हजार से 25 हजार तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है। पाटन नगर पंचायत को एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में देश के दूसरे सर्वाधिक स्वच्छ शहर के लिए पुरस्कृत किया गया है। ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त पाटन को गारबेज फ्री सिटी में फाइव स्टार रैंकिंग मिला है। सर्वे में रायपुर नगर निगम को एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। गारबेज फ्री सिटी में रायपुर को फाइव स्टार रेंटिंग प्राप्त हुआ है।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता - उप मुख्यमंत्री अरूण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। पहली बार ऐसी योजना बनी है जिसमें गांव और गरीब के द्वार तक सरकार पहुंच रही है। 

वंचित हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों को साकार करेंगे। खुशहाल और विकसित भारत का निर्माण करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने आज मुंगेली जिले के खुड़िया में पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित विशेष मेगा शिविर में ये विचार व्यक्त किए। 

विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक-आर्थिक उन्नति एवं बैगा आदिवासी परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक मंच पर दिलाने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के खुड़िया में आज विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया गया था। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने इसका शुभारंभ किया। साव का स्थानीय लोगों ने खुमरी पहनाकर और प्रतीकात्मक हल प्रदान कर भव्य स्वागत किया। 

उप मुख्यमंत्री ने शिविर में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रचार-वैन में चल रहे प्रधानमंत्री के संदेश और चलचित्र का भी अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री साव ने शिविर में 20 बैगा आदिवासी युवाओं को अतिथि शिक्षक के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण भी किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने मेगा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए आज खुड़िया में पीएम जनमन मेगा शिविर लगाया गया है। एक ही जगह विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने यह शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम से सरकार को आपके गांव में लाकर खड़ा किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शिविर में जितने स्टॉल लगे हैं, उनका अवलोकन जरूर करें।

साव ने शिविर में कहा कि जब तक गांव, गरीब व किसान की तरक्की नहीं होगी, तब तक देश की तरक्की नहीं होगी। नई सरकार बनने के साथ ही हमने मोदी की गारंटी को पूरा करने की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों का आवास बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में लंबित बोनस की राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने कहा कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। गरीबों के जीवन में खुशहाली आए, इसका इंतजाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने 3 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के बैगा आदिवासी परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने शिविर से तीन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन एंबुलेंस के जरिए अचानकमार क्षेत्र के गांवों में अलग-अलग दिन कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू और कलेक्टर राहुल देव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक पीएम जनमन मेगा शिविर में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव से पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने की मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव से आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। साव को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामना दीं।

उप मुख्यमंत्री साव ने इस दौरान दोनों से रायपुर रेंज और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के सभी विंग्स के बेहतर समन्वय से अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।

हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासन और प्रशासन विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं, हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी। प्रशासनिक अधिकारी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत ही सहज और सरल हैं, हमें मिलकर राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा में नागरिक, प्रशासन और शासन एक दूसरे के पूरक हैं, हम सब मिलकर ही राज्य को विकास की ओर अग्रसर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं सभी विभागों के सचिव उपस्थित रहे ।

कांग्रेस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज : अरूण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा है कि राज्य के नागरिकों से वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज है। आज रायपुर में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को नई नौकरी देना तो दूर भाजपा सरकार में स्वीकृत चौदह हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भी भर्ती नहीं कर रही है। साव ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल राजधानी रायपुर में किया गया आंदोलन प्रदेश की जनता का आंदोलन था।



उन्होंने कहा कि आंदोलनों के इतिहास में यह पहला मौका था, जब अपने ही लोगों को रोकने के लिए किसी सरकार ने कंटेनरों का प्रयोग किया हो। उन्होंने कहा कि ऐसी अभेद्यय व्यवस्था अगर राज्य सरकार प्रदेश की तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने में करती, तो आज प्रदेश की हालत ऐसी नहीं होती।  दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेता बेरोजगारी भत्ते के मामले में भ्रम फैला रहे हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में सिर्फ किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, न की बेरोजगारी भत्ता देने की।

बिलासपुर सांसद अरूण साव भाजपा के नए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बिलासपुर सांसद अरूण साव को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर साव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं।



साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने बधाई दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि साव बेहतर विकल्प साबित होंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि साव के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि अरूण साव के रूप में एक ऊर्जावान नेतृत्व सामने लाया गया है, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.