Media24Media.com: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, गुरुकुल आश्रम का आचार्य गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, गुरुकुल आश्रम का आचार्य गिरफ्तार

Document Thumbnail

महासमुन्द। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुकुल आश्रम कोसरंगी के आचार्य कोमल वैष्णव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोसरंगी स्थित आर्ष ज्योति गुरुकुल आश्रम के आचार्य कोमल वैष्णव बच्चों को अपने कमरे में मालिश करने के लिए बुलाकर बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करता था | आचार्य द्वारा परिजनों को नहीं बताने की धमकी देकर बालकों से मारपीट भी करता था। जब भी बच्चे फोन पर अपने परिजनो से बात करते थे, तो वह सामने बैठा रहता था। जिस कारण पीड़ित बच्चे अपने परिजनों को कुछ नही बता पाते थे। तब दूसरे बच्चों के आश्रम आए हुए पालक के फ़ोन से पीड़ित बच्चों ने उक्त घटनाक्रम की सूचना अपने पालको को दी। जिस पर पालकों के द्वारा पुलिस तथा चाइल्ड लाइन को शिकायत किया गया।
आरोपित आचार्य कोमल वैष्णव (38 वर्ष) केंदुधार थाना सरायपाली महासमुन्द


शिक्षक से एसपी बने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) बाल अपराध के प्रति बहुत गंभीर हैं। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। आरोपी की  पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कोमल आचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आचार्य के विरुद्ध थाना खल्लारी में धारा  323, 506 भादवि, धारा 6,10 पॉक्सो एक्ट तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही  में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एवं  अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक अशोक वैष्णव , सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत,  सउनि.तीर्थराज गुनेंद्र , प्रकाश नंद, प्रआर महेश डहरिया, आर.शुभम पांडे,उत्तम यदु, अभिषेक सिंह, विकास चंद्राकर, महेंद्र यादव , विजय साहू , रवि यादव , मआर हेमलता साहू तथा थाना खल्लारी पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.