Media24Media.com: प्रेस क्लब महासमुन्द में एक और कीर्तिमान, नारी शक्ति उत्तरा को मिली कमान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रेस क्लब महासमुन्द में एक और कीर्तिमान, नारी शक्ति उत्तरा को मिली कमान

Document Thumbnail

महासमुंद। देश की राष्ट्रपति अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला द्रोपदी मुर्मू हैं। तब अनुसूचित जाति वर्ग की प्रतिभा संपन्न महिला पत्रकार प्रेस क्लब महासमुन्द का अध्यक्ष क्यों नहीं हो सकती है ? इस सोच को साकार कर दिखाया है प्रेस क्लब महासमुन्द ने । 37 सदस्यों वाली प्रेस क्लब महासमुन्द में केवल दो महिला पत्रकार हैं। उन्हें कभी नेतृत्व का अवसर नहीं मिल रहा था। बीते 51 महीनों तक (सवा चार साल) निरंतर दो कार्यकाल आनंदराम पत्रकारश्री अध्यक्ष रहे।


 उन्होंने मातृशक्ति को नेतृत्व के लिए आमंत्रित किया और स्वयं की उम्मीदवारी वापस ले ली। इस तरह नारी शक्ति दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरीं और प्रबल दावेदार रत्नेश सोनी को परास्त कर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुईं। छत्तीसगढ़ में प्रेस क्लब महासमुन्द संभवतः पहला प्रेस क्लब है, जहां वर्तमान में महिला पत्रकार अध्यक्ष हैं। पुरूष प्रधान समाज में नारी शक्ति का सम्मान कर प्रेस क्लब महासमुन्द ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उत्तरा विदानी, प्रेस क्लब अध्यक्ष-महासमुन्द

 

प्रेस क्लब महासमुन्द की वार्षिक आमसभा और द्विवर्षीय कार्यकाल ( 2022-2024) के लिए निर्वाचन रविवार 24 जुलाई 2022 को संपन्न हुआ। अध्यक्ष और  उपाध्यक्ष दो पदों के लिए सीधा मुकाबला हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तरा विदानी ने रत्नेश सोनी को तीन मतों के अंतर से पराजित किया । विदानी को 20 और सोनी को 17 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधा मुकाबला में संजय यादव को 26 और सोहेल अकरम  को 11 वोट मिले। इस तरह से संजय यादव उपाध्यक्ष चुने गए। महासचिव पद के विपिन दुबे, सहसचिव अमित हिषीकर, विजय चौहान कोषाध्यक्ष,  संगठन एवं प्रचार सचिव प्रभात महंती और सांस्कृतिक सचिव के लिए रविन्द्र विदानी का एकल नामांकन होने से सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों के चार पद मनोनयन से भरे जाने का प्रावधान है। मनोनयन का विशेषाधिकार निर्वाचन अधिकारी शकील लोहानी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तरा विदानी को दिया है। निर्वाचन के तत्काल बाद निर्वाचन अधिकारी शकील लोहानी ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

निर्वाचन के पूर्व वार्षिक आमसभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब महासमुन्द के निवृत्तमान अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री ने की। उन्होंने प्रगति प्रतिवेदन का वाचन करते हुए प्रेस क्लब के प्रगतिशील होने की दास्तान सुनाई। कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। निर्वाचन के बाद निवृत्तमान सांस्कृतिक सचिव ललित मानिकपुरी ने कविता के माध्यम से पत्रकार संगठन की एकता को स्वर दिया। संगठन शक्ति और एकजुटता पर संरक्षक सदस्य श्रीराम कुमार तिवारी सुमन, पूर्व अध्यक्षद्वय राजेश शर्मा, संजय डफले, संस्था के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ पत्रकार शकील लोहानी, रवि विदानी, विपिन दुबे, देवी चंद राठी आदि ने संबोधित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तरा विदानी ने आपसी समन्वय से प्रेस क्लब को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन आनंदराम पत्रकारश्री ने किया।


 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.