Media24Media.com: घाटी में आतंक के खिलाफ एक्शन, अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

घाटी में आतंक के खिलाफ एक्शन, अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर  (Jammu & Kashmir) में लगातार आतंकी मुठभेड़ हो रहे हैं। इसी बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ में  जवानों 4 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। कश्मीर IGP विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान हिज्बुल मुजाहिद्दीन के जुनैद और बासित भट के रूप में हुई है। आतंकी बासित अनंतनाग में पिछले साल हुई बीजेपी के सरपंच रसूल डार, उनकी पत्नी और एक पंच की हत्या में शामिल था।

वहीं इससे पहले कुलगाम के मिशीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मंगलवार को कुलगाम के मिशीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकवादी मिशीपुरा के सामान्य इलाके में ठिकाना बदलने में कामयाब रहे। प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, सुरक्षाबलों ने घेरा बनाए रखा और तलाश अभियान जारी रखा, जिसके बाद बृहस्पतिवार को फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है।

इससे पहले मारे गए थे 2 आतंकी

बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक हाल में बैंक प्रबंधक की हुई हत्या में शामिल था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल के शोपियां जिले के कांजिउलर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू करने के बाद बल और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान के तहत सुरक्षाकर्मी संदिग्ध स्थान पर पहुंचे तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

आतंकियों के खिलाफ एक्शन

वहीं मंगलवार को श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकवादी एक समूह का हिस्सा थे, जो अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की योजना बना रहा था। बता दें कि हाल ही में घाटी में आतंकी गतिविधियां बढ़ी है। आतंकी गैर कश्मीरियों और हिंदूओं को अपना निशाना बना रहे हैं। हालांकि सुरक्षाबल के जवान भी उनका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.