Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डेंटल कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला राजनांदगांव के मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जहां स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार को उसके ही कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। पुलिस बोली मामला जांच में है। इसके बाद ही कुछ बता सकेंगे। 

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी निवासी वंदिता उपाध्याय (उम्र 25) राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी। वह वहीं लकड़ी टाल, रायपुर नाका में एक पीजी में रह रही थी। वंदिता के कमरे का दरवाजा रात से ही बंद था। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया, पर जब वह सुबह काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर वंदिता पंखे से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी।

खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं: CSP

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि उसमें क्या लिखा है पुलिस बता नहीं रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वंदना ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। CSP गौरव राय ने बताया कि आशंका है कि रात को ही उसने सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं। उसके अनुसार ही जांच आगे बढ़ेगी।

डॉक्टर खुदकुशी मामले में भी कोई सुराग नहीं 

करीब एक माह पहले राजनांदगांव में ही शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री के एक इंटर्न डॉक्टर प्रसून भारद्वाज ने शहर के रानी सागर तालाब में कूदकर जान दे दी थी। वह राजस्थान के रहने वाले थे और पेंड्री में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटरशिप कर रहे थे। 10 दिन बाद ही डॉक्टर की इंटर्नशिप खत्म होने वाली थी। इस मामले भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक पता नहीं लग सका है कि डॉक्टर के खुदकुशी करने के पीछे क्या कारण था। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.