Media24Media.com: CM भूपेश बघेल ने जारी की गोधन न्याय योजना की राशि, इतने हितग्राहियों को मिला लाभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CM भूपेश बघेल ने जारी की गोधन न्याय योजना की राशि, इतने हितग्राहियों को मिला लाभ

Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बटन दबाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में किया राशि अंतरण किया। कांकेर में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी,  अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत संबंधित को राशि का वितरण समय से किया गया। कोरोना काल में भी हमने ये सिलसिला टूटने नहीं दिया। इस समय मैं पूरे प्रदेश का लगातार दौरा कर रहा हूं, हम शासन का कामकाज भी सुचारू रूप से कर रहे हैं और हितग्राहियों को भुगतान भी समय पर हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम के 15 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया जा रहा है। इसमें 3 करोड़ 36 लाख रुपए गोबर खरीदी की, और 12 करोड़ 01 लाख रुपए गोठान समितियों और स्व सहायता समूहों के लाभांश की राशि शामिल है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अभी तक जहां भी गया हूं, वहां गोधन न्याय योजना को लेकर हमारे पशु-पालक भाईयों, किसानों, स्व सहायता समूहों और गोठान समितियों में अच्छा उत्साह नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से हमारे ग्रामीण भाइयों की आय बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। हमारी माताओं-बहनों को नई आर्थिक ताकत मिली है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.