Media24Media.com: दर्दनाक: खाई में गिरी 30 यात्रियों से भरी बस, MP के 26 लोगों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: खाई में गिरी 30 यात्रियों से भरी बस, MP के 26 लोगों की मौत

Document Thumbnail

उत्तराखंड के उत्तराकाशी में बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां MP के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। NDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। उत्तराखंड CM आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी देहरादून पहुंच चुके हैं।

बस हरिद्वार से चली थी। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने कहा कि गहरी खाई और अंधेरे की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत हुई। उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने कहा कि सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हैं। हादसे के बाद एम्बुलेंस के साथ मेडिकल की टीम भी मौके पर मौजूद थी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

उत्तराखंड के CM ने कलेक्टर को मौके पर भेजा 

बस हादसे के बाद उत्तराखंड के CM ने कलेक्टर को मौके पर भेजा। बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे। मृतकों की पहचान राजकुमार (38) राजकुंवर (58, महिला) मेनका प्रसाद (56) सरोज (54, महिला) बद्रीप्रसाद (63) करन सिंह (62) उदय सिंह (63) हक्की राजा (60) चंद्रकली (61, महिला) मोतीलाल (62) बलदेव (77, महिला) कुसुम बाई (77, महिला) अनिल कुमारी (50, महिला) कारसन बिहारी (69) प्रभा (63, महिला) शकुंतला (60, महिला) पार्वती (62, महिला) शीला बाई (61, महिला) विश्वकांत (39) चंद्रकला (57, महिला) कंछेदीलाल (62) राजाभाई (59) धनीराम (72) कामबाई (57, महिला) वृंदावन (61) कमला (59, महिला) और रामसखी (63) गीताबाई (55, महिला) के रूप में हुई है।

PM नरेंद्र मोदी ने जताया दुख 

हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि- उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। प्रधानमंत्री ने रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उत्तराखंड में दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF की ओर से 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख

उत्तराखंड में बस हादसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। एक अन्य ट्वीट में शिवराज ने कहा कि और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार समेत स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.