Media24Media.com: नक्सल विरोधी अभियान में 45 नक्सली गिरफ्तार, 23 ने किया सरेंडर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सल विरोधी अभियान में 45 नक्सली गिरफ्तार, 23 ने किया सरेंडर

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अप्रैल माह में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान 45 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 09 हथियार और 05 IED जब्त कर निष्क्रिय किया गया है।

इधर, बिहार के जमुई के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारा स्थित सीआरपीएफ कैंप में 3 हार्डकोर नक्सली ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में हार्डकोर बालेश्वर कोड़ा, अर्जुन कोड़ा, नागेश्वर कोड़ा शामिल हैं। अर्जुन तथा नागेश्वर,बालेश्वर कोड़ा का खास बताया जाता है। पर फिलहाल सभी से पुलिस के वरीय अधिकारी चोरमरा कैंप में पूछताछ कर रहे हैं। बालेश्वर कोड़ा जो जमुई, मुंगेर,लखीसराय के जोनल कमांडर के रूप में कार्य कर रहा था।

मुठभेड़ से बचने किया सरेंडर

जानकारी के  मुताबिक लखीसराय-जमुई सीमा पर चौरमारा जंगल में हार्डकोर नक्सली बालेश्वर कोड़ा, अर्जुन कोड़ा, नागेश्वर कोड़ा ने आत्‍मसमर्पण कर दिया है। सभी को सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है। नक्सली संगठन में बालेश्वर कोड़ा 2005 से सक्रिय रहा है। बताया जा रहा है कि चोरमारा इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गिरफ्तारी और एनकाउंटर से बचने के लिए नक्‍सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

अलग अलग थानों में 12 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज

बता दें कि आठ जून की रात गरही थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर मतलु तुरी को मार गिराया था। जिसके बाद अलग-अलग थाना इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। बालेश्वर कोड़ा, अर्जुन कोड़ा, नागेश्वर कोड़ा पर जमुई, लखीसराय, मुंगेर के अलग अलग थानों में 12 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज है।                  

नक्सल प्रभावित परिवार को मुआवजा

वहीं कांकरे में कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पानीडोबीर निवासी महेशराम बघेल की 03 जनवरी 2022 को नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसके प्रकरण में पुनर्वास योजनांतर्गत जिला समिति के अनुमोदन अनुसार कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा मृतक के आश्रित गिरधारीन बाई के लिए 05 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत सहायता राशि को किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के सावधिक जमा खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।गेश्वर कोड़ा पर जमुई, लखीसराय, मुंगेर के अलग अलग थानों में 12 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज है।                  

खाते के जरिए किया जाएगा ट्रांसफर

वहीं कांकरे में कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पानीडोबीर निवासी महेशराम बघेल की 03 जनवरी 2022 को नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिसके प्रकरण में पुनर्वास योजनांतर्गत जिला समिति के अनुमोदन अनुसार कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा मृतक के आश्रित गिरधारीन बाई के लिए 05 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत सहायता राशि को किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के सावधिक जमा खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.